KVP Scheme: पोस्ट ऑफिस की बचत स्कीम है किसान विकास पत्र। इस स्कीम में कितना भी जमा किया जा सकता है। बाद में सरकार इस जमा पैसे को डबल करके वापस करती है। अगर आप भी इस किसान विकास पत्र (केवीपी) के बारे में जानना चाहते हैं, तो यहां पर पूरी जानकारी ले सकते हैं।
देश के किसी भी पोस्ट ऑफिस से किसान विकास पत्र (केवीपी) खरीदा जा सकता है। इस वक्त किसान विकास पत्र (केवीपी) पर 7.50 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। अगर इस स्कीम में निवेश किया जाता है तो यह 115 महीने यानी 9 साल और 7 माह में डबल हो जाता है।

देश में पैसा जमा करने की पोस्ट ऑफिस की एक मात्र जगह है, जहां पर जमा पैसे की सुरक्षा की गारंटी भारत सरकार देती है। जमा पैसों की ऐसी सुरक्षा देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई में भी नहीं मिलती है। देश के बैंकों में जमा केवल 5 लाख रुपये के सुरक्षा की ही गारंटी होती है।
किसान विकास पत्र (केवीपी) को अकेल और संयुक्त नाम के अलावा नाबालिग बच्चों के नाम पर भी खरीदा जा सकता है। इसके लिए न्यूनतम 1000 रुपये जमा करना जरूरी है। जहां तक अधिकतम जमा की बात है तो इसकी कोई सीमा नहीं है। बस ध्यान यह रखना होता है कि 1000 रुपये के ऊपर की जमा 100 रुपये के गुणांक में हो।
पोस्ट ऑफिस की ब्याज दरों की समीक्षा हर तीन माह पर होती है। ऐसे में यहां पर बताई जा रही है ब्याज दर आगे बदल भी सकती है।
किसान विकास पत्र (केवीपी) को एक पोस्ट ऑफिस से दूसरे में ट्रांसफर भी कराया जा सकता है। इसके अलावा अगर जरूरत पड़े तो इसको गिरवी रखकर लोन भी लिया जा सकता है। वहीं इसको 2 साल और 6 माह के तुड़वाया भी जा सकता है।
यही नहीं ऐसा नहीं है कि अगर एक बार किसान विकास पत्र (केवीपी) खरीद लिया है, तो दोबारा नहीं खरीद सकते हैं। किसान विकास पत्र (केवीपी) को कितने भी बार खरीदा जा सकता है। घर में सभी के नाम पर भी खरीदा जा सकता है। सरकार की तरफ से इस पर कोई रोक नहीं है।
इस वक्त किसान विकास पत्र (केवीपी) पर 7.50 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। अगर इस स्कीम में निवेश किया जाता है तो यह 115 महीने यानी 9 साल और 7 माह में डबल हो जाता है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
