अगर आपका खाता कोटक महिंद्रा बैंक में है तो आपके लिए जरूरी अपडेट आया है। जी हैं, बैंक ने नया चार्ज लागू करने का ऐलान किया है। इस साल का आखिरी महिना यानी 1 दिसंबर 2025 से बैंक एसएमएस अलर्ट चार्ज लगाने वाला है। बैंक के अपडेट के अनुसार, हर महीने 30 एसएमएस अलर्ट बिल्कुल फ्री होंगे और इसके बाद जो भी एसएमएस आएंगे उनपर 0.15 रुपए (15 पैसे) की फीस वसूली जाएगी।

हालांकि, आपको बता दें जो लोग अपने अकाउंट में मिनिमन बैलेंस बनाए रखेंगे उनसे किसी भी तरह की फीस नहीं ली जाएगी। बैंक ने जानकारी में कहा है इस एसएमएस अलर्ट सुविधा से कस्टमर्स के लिए अधिक ट्रांसपेरेंसी होगी। लेकिन इसे बनाए रखने की लागत बढ़ने की वजह से ये बदलाव जरूरी हो गया है।
न्यूनतम बैलेंस वालों को मिलेगी राहत
बैंक ने बताया कि जो ग्राहक अपने खाते में न्यूनतम औसत बैलेंस (Monthly Average Balance) बनाए रखेंगे, उनसे कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा।
सामान्य सेविंग्स या सैलरी खाते के लिए यह सीमा 10,000 रुपए तय की गई है। वहीं कोटक 811 अकाउंट रखने वालों को कम से कम 5,000 रुपए का बैलेंस बनाए रखना होगा। अगर किसी ग्राहक का खाता सैलरी अकाउंट के रूप में इस्तेमाल हो रहा है और उसमें हर महीने सैलरी क्रेडिट होती है, तो उन्हें भी किसी अतिरिक्त फीस से छूट दी जाएगी।
क्यों लगा रही है बैंक यह चार्ज?
कोटक बैंक के अनुसार, बढ़ती ऑपरेशनल कॉस्ट और एसएमएस सेवाओं के खर्च को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। बैंक का कहना है कि ग्राहकों को हर ट्रांजैक्शन की रियल-टाइम जानकारी देने में तकनीकी लागत काफी बढ़ गई है। इसलिए अब ग्राहकों को सीमित फ्री अलर्ट दिए जाएंगे और जरूरत से ज्यादा एसएमएस पर नाममात्र की फीस वसूली जाएगी।
इन सर्विसेज पर बैंक भेजता है SMS
कोटक महिंद्रा बैंक अपने ग्राहकों को कई ट्रांजैक्शन पर एसएमएस अलर्ट भेजता है, जिनमें शामिल हैं यूपीआई (UPI), एनईएफटी (NEFT), आईएमपीएस (IMPS), आरटीजीएस (RTGS), एटीएम से नकद निकासी या डिपॉजिट, चेक डिपॉजिट, कार्ड ट्रांजैक्शन और अकाउंट अपडेट्स इन अलर्ट्स का उद्देश्य ग्राहकों को उनके हर वित्तीय लेनदेन की जानकारी तुरंत देना है ताकि सुरक्षा और पारदर्शिता बनी रहे।
किन खातों को मिलेगी छूट
बैंक ने कुछ खास खातों को इस चार्ज से फ्री रखा है, जिनमें शामिल हैं, Private Banking, Privy League (Neon, Platinum, Black), Pragathi Deposits, Kotak Easy Savings Account, Salary Account for Uniformed Services, SPENDZ और Non-Resident Accounts।
डेबिट कार्ड चार्ज में भी संशोधन
कोटक महिंद्रा बैंक ने 1 नवंबर 2025 से कुछ डेबिट कार्ड की फीस में भी बदलाव किए हैं। Privy League Black Metal Debit Card की वार्षिक फीस 5000 रुपए से घटाकर 1500 रुपए की गई। वहीं Privy League LED Debit Card की फीस 2500 रुपए से घटाकर 1500 रुपए तय की गई है।
बैंक का कहना है
कोटक महिंद्रा बैंक का कहना है कि यह कदम ग्राहकों के हित में है। इससे एक ओर सर्विसों की पारदर्शिता बनी रहेगी, वहीं बैंकिंग सिस्टम को और अधिक टिकाऊ (Sustainable) बनाया जा सकेगा। जिन ग्राहकों के खातों में निर्धारित बैलेंस रहेगा, उन्हें किसी अतिरिक्त शुल्क की चिंता नहीं होगी।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
