नयी दिल्ली। कोटक महिंद्रा बैंक ने अपने ग्राहकों को झटका देते हुए सोमवार को बचत खाते पर ब्याज दरों में कटौती कर दी है। बैंक ने 1 लाख रु तक की जमा पर ब्याज 3.75 फीसदी से घटा कर 3.50 फीसदी कर दी है। बता दें कि कोटक महिंद्रा बैंक ने लगातार दूसरे महीने बचत खाते पर ब्याज दरों में कटौती करने का फैसला लिया है। हाल ही में आरबीआई ने रेपो रेट में कटौती की, जिसके बाद कोटक महिंद्रा बैंक ने बचत खाते पर ब्याज दरों में कमी कर दी है। हालांकि एसबीआई सहित अन्य कई बैंकों के मुकाबले कोटक महिंद्रा बैंक अभी भी बचत खाते पर ज्यादा ब्याज दर ऑफर कर रहा है। एसबीआई, जो देश का सबसे बड़ा बैंक है, बचत खाते पर सबसे कम 2.75 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है। वहीं एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा में आपको इससे थोड़ा अधिक 3.25 फीसदी ब्याज मिलेगा।
रेपो रेट घटते ही कम होती है बचत खाते पर दरें
आरबीआई की तरफ से रेपो रेट घटते ही बैंक लोन सस्ता करने के साथ-साथ बचत खाते और एफडी पर ब्याज दरें घटाते हैं। मार्च और मई में अपनी नीतिगत बैठक में आरबीआई ने रेपो रेट में 115 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की है। दरअसल 1 अक्टूबर, 2019 से सभी खुदरा और स्मॉल एंटरप्राइज लोन को रेपो दर के साथ बेंचमार्क कर दिया गया है। इसलिए रेपो रेट घटते ही बैंक अपने लोन सस्ते करते हैं। मगर इसके नतीजे में बैंकों को जमा दरों को कम करके अपने मार्जिन संतुलित करने पड़ते हैं। यही वजह है रेपो रेट घटने से लोन भी सस्ते होते हैं, मगर बचत खातों पर ब्याज दरें घटती हैं।
पिछले महीने कम की थी दरें
कोटक महिंद्रा बैंक ने पिछले महीने भी बचत खाते पर ब्याज दरें कम की थीं। तब बैंक ने 1 लाख रुपये से ऊपर की दैनिक शेष राशि पर सालाना 4.5 प्रतिशत और 1 लाख रुपये तक की दैनिक शेष राशि के लिए 3.75 प्रतिशत सालाना ब्याज दर कर दी थी। अब बैंक 1 लाख रु से अधिक के बैलेंस पर 4 फीसदी ब्याज देगा। बता दें कि जनवरी-मार्च में बैंक के मुनाफे में 10 फीसदी की गिरावट आई थी। पिछले साल 1407.80 करोड़ रु के मुकाबले इस साल समान तिमाही में बैंक 1266 करोड़ रुपये के मुनाफे में रहा।
कोटक महिंद्रा बैंक जुटाएगा 2 अरब डॉलर
बता दें कि कोटक महिंद्रा 2 अरब डॉलर जुटाने की तैयारी में है। कोटक महिंद्रा बैंक संस्थागत निवेशकों को शेयर बिक्री शुरू करने के लिए तैयार है। बैंक ये शेयर कई किस्तों में बेच कर 2 अरब डॉलर जुटाएगा। पहली किस्त में ये 7500 करोड़ रुपये के शेयर बेचेगा। इसके बाद प्रमोटर उदय कोटक 6600 करोड़ रुपये के 5.7 करोड़ शेयर बेचेंगे। बैंक का टार्गेट इन पैसों से रेगुलेटरी नियमों को पूरा करना और कैपिटल हासिल करना है।
More From GoodReturns

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

EPFO ब्याज क्रेडिट: पासबुक में पैसा नहीं दिख रहा? घबराएं नहीं, तुरंत चेक करें ये जरूरी अपडेट

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

बैंक निफ्टी एक्सपायरी: आज 13 अगस्त को इन लेवल्स पर रखें नजर, OI और IV का खेल समझें



Click it and Unblock the Notifications