नई दिल्ली, मार्च 14। आरबीआई ने बीते शनिवार और रविवार को दो बड़े फैसले लिए गए हैं। इसके चलते पूरी उम्मीद है कि आज शेयर बाजार खुलते ही दो शेयरों में उठापटक मचेगी। इससे जहां एक शेयर में तेजी के चलते मौका बनेगा, तो दूसरा शेयर गिरावट में कमाई में मौका देगा। हालांकि यह मौका शेयर बाजार खुलते ही मिलेगा। अगर आप भी खबरों के भरोसे शेयर बाजार में कमाई का मौका खोजते हैं, तो आज आपका दिन है। अब आइये जानते हैं कि यह दो शेयर कौन से हैं।
जानिए उन दो शेयरों के नाम
ये दो शेयर हैं एचडीएफसी बैंक और पेटीएम के। जहां एचडीएफसी बैंक पर आरबीआई ने पॉजिटिव फैसला लिया है, वहीं पेटीएम पर आरबीआई का फैसले निगेटिव असर डाल सकता है। हालांकि शेयर बाजार में अगर आप स्मार्ट निवेशक हैं या खबरों के असर से पैसा कमाते हैं, तो यह दो कमाई के मौके हैं। अगर इस बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो यहां पर पूरी जानकारी ले सकते हैं।
पहले जानिए एचडीएफसी बैंक के बारे में
आरबीआई ने एचडीएफसी बैंक को बड़ी राहत देते हुए बैंक के डिजिटल लॉन्च पर रोक हटा ली है। आरबीआई ने वर्ष 2020 में एचडीएफसी बैंक के डाटा सेंटर में कई बार दिक्कतों को देखते हुए प्रतिबंध लागू किए थे। इस रोक के तहत नए क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को जोड़ने पर भी रोक लगी हुई थी। वहीं आरबीआई ने एचडीएफसी बैंक के बोर्ड से कहा था कि वह इन कमियों की व्यपक जांच करे। आबरीआई ने अब एचडीएफसी बैंक से इस तरह की रोक को हटा लिया है।
एचडीएफसी के शेयर पर इस खबर क्या हो सकता है
शेयर बाजार के जानकारों के अनुसार एचडीएफसी बैंक के शेयर पर इस खबर का पॉजिटिव असर रह सकता है। इस खबर के चलते आज इस बैंक के शेयर में तेजी देखी जा सकती है।
अब जानिए पेटीएम के बारे में
आरबीआई ने पेटीएम पर सख्त फैसला लिया है। आरबीआई ने पेटीएम बैंक पर बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट, 1949 के सेक्शन 35ए के तहत फैसला लिया है। इसके तहत पेटीएम बैंक को तत्काल प्रभाव से नए ग्राहकों को जोड़ने पर रोक को लागू किया गया है। इससे पेटीएम को बड़ा झटका लगेगा। इसके साथ ही आरबीआई ने यह भी निर्देश दिया गया है कि पेटीएम बैंक अपने आईटी सिस्टम का व्यापक सिस्टम ऑडिट कराए। इसके लिए एक आईटी ऑडिट टीम नियुक्त करना होगा।
जानिए पेटीएम बैंक के बारे में
दिसंबर 2021 में आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को शेड्यूल पेमेंट्स बैंक का दर्जा दिया था। 31 मार्च 2021 के आंकड़े के अनुसार बैंक के 6.4 करोड़ बचत खाते हैं और 5200 करोड़ रुपये से ज्यादा का डिपॉजिट इनमें है। पेटीएम बैंक 33 करोड़ पेटीएम वॉलेट को सपोर्ट करता है और इसकी मदद से ग्राहक 87000 से ज्यादा ऑनलाइन कारोबारियों और 2 करोड़ से ज्यादा स्टोर में ट्रांजेक्शन कर सकते हैं।
आरबीआई के फैसले का वर्तमान ग्राहकों पर असर
जहां तक वर्तमान ग्राहकों पर आरबीआई के फैसले का असर है तो पेटीएमबैंक के ग्राहकों पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। पेटीएम पेमेंट्स बैंक के मौजूदा ग्राहकों अपना सामान्य कामकाज करते रहेंगे।
आइये अब जानते हैं कि इस खबर का पेटीएम के शेयर पर क्या असर पड़ेगा।
अब जानिए इस खबर का पेटीएम के शेयर पर असर
यह खबर पेटीएम के शेयर के लिए निगेटिव है। ऐसे में यह पेटीएम का शेयर आज बाजार खुलते ही दबाव में दिख सकता है। ऐसे में इस शेयर में निगेटिव खबर के चलते शेयर के रेट पर पड़ने वाले दबाव का फायदा उठाया जा सकता है। यहां पर एक बात और ध्यान देने की है कि पेटीएम का शेयर आईपीओ आने के बाद से ही दबाव में चल रहा है। ऐसे में इस निगेटिव खबर का असर व्यापक हो सकता है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें



Click it and Unblock the Notifications