Can you become a millionaire by depositing money in FD : देश में अभी भी बहुत से लागों का सपना है कि वह करोड़पति बन जाएं। लेकिन लोग निवेश में थोड़ा भी खतरा नहीं उठाना चाहते हैं। ऐसे में उनके पास एफडी का ही विकल्प बचता है। ऐसे में यह जानना बहुत ही जरूरी कि क्या एफडी में निवेश करके करोड़पति बना जा सकता है।

कहां कहां होती है एफडी
आमतौर पर लोगों को लगता है कि एफडी केवल बैंक में ही होती है। लेकिन ऐसा नहीं है। एफडी बैंक के अलावा पोस्ट ऑफिस में भी होती है। इसके अलावा बड़ी बड़ी सरकारी और निजी कंपनियां भी एफडी की सुविधा देती हैं। यहां पर थोड़ा ज्यादा ब्याज मिल जाता है।
अब जानिए कैसे एफडी से बन सकते हैं करोड़पति
बैंक हो या पोस्ट ऑफिस अभी कहीं भी 8 फीसदी का ब्याजा नहीं मिल रहा है। वहीं 8 फीसदी का ब्याज कंपनियां दे रही हैं। ऐसे में अगर मान लिया जाए कि अगर किसी तरह 8 फीसदी का ब्याज अगले 30 साल तक मिलता रहेगा तो 1 लाख रुपये की एफडी से 10,93,572 रुपये का फंड ही तैयार होगा। यानी करीब 11 लाख रुपये का फंड। ऐसे में अगर 8 फीसदी का ब्याज मिलता हरे तो 9.5 लाख रुपये की एफडी से 30 साल में 10,38,89,431 रुपये का फंड यानी 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार किया जा सकता है।
लेकिन इतना ब्याज 30 साल मिलेगा कैसे
30 साल तक 8 फीसदी का ब्याज लगातार कमाना काफी कठिन है। ऐसे में अगर ब्याज 7 मिले तो जानिए कितने रुपय की एफडी बनाएगी करोड़पति।
जानिए 7 फीसदी की एफडी से कैसे बनेंगे करोड़पति
अगर 30 साल तक 7 फीसदी ब्याज मिलता रहे तो 30 साल में 1 लाख रुपये की एफडी से तैयार होगा 8,11,649 रुपये का फंड। इस प्रकार से 30 साल में करोड़पति बनने के लिए आपको 13 लाख रुपये की एफडी करानी होगी। इसके 30 साल के बाद आपके पास 1,05,51,446 रुपये यानी 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार हो जाएगा।
जानिए 6 फीसदी की एफडी से कैसे बनेंगे करोड़पति
अगर 30 साल तक 6 फीसदी ब्याज मिलता रहे तो 30 साल में 1 लाख रुपये की एफडी से तैयार होगा 6,02,257 रुपये का फंड। इस प्रकार से 30 साल में करोड़पति बनने के लिए आपको 17 लाख रुपये की एफडी करानी होगी। इसके 30 साल के बाद आपके पास 1,02,38,377 रुपये यानी 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार हो जाएगा।
जानिए 5 फीसदी की एफडी से कैसे बनेंगे करोड़पति
अगर 30 साल तक 5 फीसदी ब्याज मिलता रहे तो 30 साल में 1 लाख रुपये की एफडी से तैयार होगा 4,46,774 रुपये का फंड। इस प्रकार से 30 साल में करोड़पति बनने के लिए आपको 23 लाख रुपये की एफडी करानी होगी। इसके 30 साल के बाद आपके पास 1,02,75,811 रुपये यानी 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार हो जाएगा।
More From GoodReturns

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल



Click it and Unblock the Notifications