नई दिल्ली। सभी की इच्छा रहती है उसके पास कार हो। लेकिन वह महंगा कार लोन मान कर इसे खरीदने से बचता है। लेकिन ऐसा अब नहीं है। कई बैंक काफी सस्ता कार लोन दे रहे हैं। ऐसे में आसानी से कर खरीदने का शौक पूरा किया जा सकता है। अगर आप की इच्छा नए साल पर कार खरीदने की है, तो यहां पर कार लोन की जानकारी ले सकते हैं। यहां पर ज्यादातर बैंकों के कार लोन की ब्याज दरें बताई जा रही हैं। वहीं सबसे सस्ते कार लोन की किस्त कितनी आएगी, इसकी भी गणना करके बताया जा रहा है। तो आइये जानते हैं कि कहां मिल रहा है सबसे सस्ता कार लोन और उसकी किस्त। 1 फरवरी का बजट आने वाला है, ऐसे में बजट के प्रस्तावों के आधार पर कार लोन की ब्याज दरें बदल भी सकती हैं।
पंजाब एंड सिंध बैंक दे रहा है सबसे सस्ता कार लोन
पंजाब एंड सिंध बैंक इस वक्त सबसे सस्ता कार लोन दे रहा है। यहां पर कार लोन केवल 7.10 फीसदी से शुरुआत ब्याज दर पर दिया जा रहा है। अगर आप इस ब्याज दर से 1 लाख रुपये का कार लोन 7 साल के लिए लेते हैं तो आपकी किस्त 1514 रुपये की आएगी। वहीं सात साल में आप ब्याज के रूप में 27190 रुपये चुकाएंगे। इस प्रकार 1 लाख रुपये के कार लोन के बदले में आप 7 साल के बाद कुल मिलाकर बैंक को 1,27,190 रुपये वापस करेंगे।
जानिए 5 साल की किस्त
अगर आप 1 लाख रुपये का कार लोन 5 साल के लिए लेंगे, तो आपकी किस्त 1,985 रुपये की आएगी। वहीं 5 साल में आप ब्याज के रूप में 19090 रुपये चुकाएंगे। इस प्रकार 1 लाख रुपये के कार लोन के बदल में आप 5 साल के बाद कुल मिलाकर बैंक को 1,19,090 रुपये वापस करेंगे।
जानिए 3 साल की किस्त
अगर आप 1 लाख रुपये का कार लोन 3 साल के लिए लेंगे, तो आपकी किस्त 3,092 रुपये की आएगी। वहीं 3 साल में आप ब्याज के रूप में 11322 रुपये चुकाएंगे। इस प्रकार 1 लाख रुपये के कार लोन के बदल में आप 3 साल के बाद कुल मिलाकर बैंक को 1,11,322 रुपये वापस करेंगे।
आइये अब जानते हैं अन्य बैंकों की कार लोन की ब्याज दरें
पहले जानें सबसे सस्ता कार लोन कहां मिल रहा
-पंजाब एंड सिंध बैंक : 7.10 फीसदी से शुरुआत
-सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया : 7.25 फीसदी से शुरुआत
-केनरा बैंक : 7.30 फीसदी से शुरुआत
-पंजाब नेशनल बैंक : 7.30 फीसदी से शुरुआत
अब जानिए इससे थोड़ा महंगा कार लोन कहां मिल रहा
-यूनियन बैंक ऑफ इंडिया : 7.40 फीसदी से शुरुआत
-आईडीबीआई बैंक : 7.50 फीसदी से शुरुआत
-इंडियन ओवरसीज बैंक : 7.55 फीसदी से शुरुआत
-स्टेट बैंक : 7.70 फीसदी से शुरुआत
-आईसीआईसीआई बैंक : 7.90 फीसदी से शुरुआत
ये बैंक दे रहे 8 फीसदी के ऊपर कार लोन
-तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक : 8.45 फीसदी से शुरुआत
-कर्नाटक बैंक : 8.49 फीसदी से शुरुआत
-फेडरल बैंक ऑफ इंडिया : 8.50 फीसदी से शुरुआत
-करूर वैश्य बैंक : 8.50 फीसदी से शुरुआत
-एचडीएफसी बैंक : 8.80 फीसदी से शुरुआत
नोट : बैंकों की साइट यह जानकारी ली गई है। बैंक समय समय पर अपनी ब्याज दरें बदलते हैं, ऐसे में लोन लेने से पहले ब्याज दरों को चेक कर लें।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
