नई दिल्ली। कोरोना महामारी और बाद में लॉकडाउन ने लोगों को परेशान कर रखा है। लेकिन इस बीच कुछ अच्छी बातें भी हुई हैं। इनमें है बैंकों के लोन की ब्याज दरों का घटना। इसके चलते लोगों को काफी फायदा हो रहा है। हाल ही में रिजर्व बैंक की तरफ से रेपो रेट में भारी कमी की गई थी। इसके बाद से सबसे ज्यादा आवास लोन के ब्याज दरों में कटौती की गई है। कई बैंकों और वित्तीय संस्थानों ने तो अपने आवास लोन की ब्याज दरों को 7 फीसदी से कम भी कर दिया है। ऐसा ही एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने भी किया है। इसकी ब्याज दरें अब 7 फीसदी के अंदर आ गई हैं। आइये जानते हैं कौन इन सस्ते आवास लोन को ले सकता है। वहीं यह भी जानते हैं कि और कहां कहां मिल रहा है इस वक्त होम लोन 7 फीसदी से कम पर।
ये है एलआईसी हाउसिंग फिनांस की ब्याज दर
एलआईसी हाउसिंग फिनांस ने अपने होम लोन की ब्याज दर में कटौती का ऐलान किया है। होम लोन देने वाली बड़ी कंपनी एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने कहा है कि उसने आवास लोन लेने वाले नए ग्राहकों के लिए ब्याज दर को घटाकर 6.90 प्रतिशत कर दिया है। आवास लोन पर यह अब तक की सबसे कम ब्याज दर है।
जानिए किसे मिलेगा यह सस्ता आवास लोन
जिन ग्राहकों का सिबिल स्कोर 700 अंक अथवा इससे अधिक होगा, उन्हें एलआईसी हाउसिंग से 6.90 प्रतिशत की दर पर होम लोन मिलेगा। एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस ने कहा है कि सिबिल में 700 या इससे अधिक स्कोर रखने वाले ग्राहकों के लिये 50 लाख रुपये तक के आवास लोन पर ब्याज की दर 6.90 प्रतिशत से शुरू होगी। इसी प्रकार इतने ही स्कोर के साथ 80 लाख रुपये से अधिक का होम लोन लेने वालों के लिये 7 प्रतिशत की ब्याज दर लागू होगी।
और कहां मिल रहा सस्ता होम लोन
-एचडीएफसी लिमिटेड के होम लोन की ब्याज दर है 6.95 फीसदी
-एसबीआई के होम लोन की ब्याज दर है 6.95 फीसदी
-आईसीआईसीआई बैंक के होम लोन की ब्याज दर है 6.90 फीसदी
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
