Complete information about Suzlon Energy: सुजलॉन एनर्जी एक विन्ड इनर्जी कंपनी है, यह तो सभी को पता होगा। लेकिन यह बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि यह देश की ही नहीं दुनिया की बड़ी कंपनियों में शामिल है। लेकिन इसके बाद भी इस कंपनी का शेयर 30 रुपये के आसपास ही है। तो आइये जानते हैं कि ऐसा क्यों और निवेशक क्या करें।
सुजलॉन एनर्जी का शेयर एक समय पर 460 रुपये पर था। उस वक्त दुनिया में विन्ड एनर्जी की इतनी बात भी नहीं होती थी, लेकिन कंपनी ने अपनी बढ़िया तकनीक के चलते बहुत तेज प्रगति की थी। लेकिन इसके चलते कंपनी लगातार कर्ज लेती रही और एक समय ऐसा आया कि कंपनी कर्ज चुकाने में कामयाब नहीं रही।

यही से कंपनी की दिक्कते शुरू हुईं। जिस कंपनी का शेयर एक समय पर 460 रुपये तक गया था, वही गिरकर 1 से 2 रुपये के स्तर पर आ गया। लेकिन सुजलॉन एनर्जी के प्रमोटरों ने हार नहीं मानी। लगातार कर्ज को नियंत्रित करने की कोशिश जारी रखी। आखिरकार अब सुजलॉन एनर्जी के प्रमोटर कंपनी की सबसे बड़ी दिक्कत सुलझाने में कामयाब हो गए हैं। इस वक्त सुजलॉन एनर्जी एक कर्ज मुक्त कंपनी है।
ऐसे में सभी को लग रहा है कि कंपनी फिर से 460 रुपये की ओर तेजी से जाएगी। लेकिन जानकारों की राय में इस वक्त ऐसा होना कठिन है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि कंपनी ने कर्ज की समस्या को सुलझाने के लिए काफी ज्यादा शेयर जारी कर दिए हैं। ऐसे में कंपनी के शेयरों की संख्या काफी ज्यादा हो गई है। इसलिए जानकारों के हिसाब से अभी तो सुजलॉन एनर्जी का शेयर ऊपर जा रहा है, लेकिन एक जगह आकर यह ठहर सकता है।
ऐसे में कंपनी को अब अपने ज्यादा शेयरों की संख्या से निपटना होगा। अगर कंपनी इस तरफ कदम बढ़ाए तो समझना चाहिए की यह पुरानी वाली सुजलॉन एनर्जी बनने जा रही है। सुजलॉन एनर्जी अगर ऐसा करती है तो उसे उसे अपने शेयरों को बॉयबैक करना होगा।
शेयर बॉयबैक एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें कंपनी अपने शेयर बाजार से वापस खरीदती हैं। हालांकि अभी सुजलॉन एनर्जी की वित्तीय स्थिति इतनी अच्छी नहीं लग रही है कि वह शेयर बॉयबैक करना शुरू करें, लेकिन जिस दिन कंपनी अपना पहला बॉयबैक करेगी, उस दिन से सुजलॉन एनर्जी के शेयर के रेट पर भारी पॉजिटिव असर देखने को मिलेगा।
जहां तक हाल फिलहाल की बात है तो सुजलॉन एनर्जी का नया प्राइस टारगेट जारी हुआ है। इस बार च्वाइस ब्रोकिंग के सुमित बगाडिया ने सुजलॉन एनर्जी का नया प्राइस टारगेट जारी किया है। बगाडिया के अनुसार सुजलॉन एनर्जी का शेयर जल्द ही 40 रुपये तक जा सकता है। वहीं सुमित बगाडिया का कहना है कि अगर कोई इस शेयर में निवेश करना चाहता है तो उसे 25 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ 40 रुपये के टार्गेट प्राइस के लिए सुजलॉन एनर्जी में निवेश करना चाहिए।
नोट: यह शेयर में निवेश की सलाह नहीं है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
