नई दिल्ली, अगस्त 20। शेयर बाजार में कई कंपनियां काफी अच्छा रिटर्न दे रही हैं। हालांकि यह कंपनियां काफी छोटी हैं, इस कारण ज्यादातर लोग इन कंपनियों का नाम ही नहीं जानते हैं। अगर आप नई नई कंपनियों की खोज में रहते हैं, तो यहां पर 4 कंपनियों के नाम जान सकते हैं। इन कंपनी निवेश को कई गुना बढ़ा दिया है। शेयर बाजार में उतार चढ़ाव चलता रहता है, लेकिन अगर लम्बे समय के लिए निवेश किया जाए तो यह काफी अच्छा रिटर्न देता है। इस बात को यह 4 कंपनियां साबित करती हैं।
आइये जानते हैं अच्छा रिटर्न देने वाली यह कंपनियां कौन सही हैं।
पहले जानें इस शानदार शेयर के बारे में
स्टील स्ट्रिप इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर ने निवेशकों को बीते 3 महीने में निवेश करने वालों को करीब 635 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। 11 मई 2021 को स्टील स्ट्रिप इंफ्रास्ट्रक्चर का शेयर 4.42 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। वहीं यह 20 अगस्त 2021 को यह शेयर अपर सर्किट के साथ 43.90 रुपए पर बंद हुए हैं। इस प्रकार स्टील स्ट्रिप इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर ने बीते 3 महीने में ही निवेशकों के 1 लाख रुपये के निवेश को करीब 7.50 लाख रुपये बना दिया है। इसके अलावा आज यानी 20 अगस्त 2021 को स्टील स्ट्रिप इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर ने अपना 52 हफ्तों का हाई भी टच किया है। कंपनी का मार्केट कैप इस वक्त करीब 37 करोड़ रुपये है।
अब जानिए एक और अच्छे शेयर के बारे में
इस दूसरी कंपनी का नाम है आदित्य विजन। इस कंपनी ने भी निवेशकों का पैसा कई गुना कर दिया है। इस कंपनी की मार्केट कैप इस वक्त 920 करोड़ रुपये है। आदित्य विजन का शेयर बीते 3 वर्ष में करीब 1150 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है। इस कंपनी ने 1999 में लिस्टिंग के समय 15 रुपये में शेयर ऐलाट किया था। वहीं इसकी लॉट 8000 शेयरों की थी। ऐसे में अगर किसी निवेशक ने न्यूनतम 8000 शेयर 1.20 लाख रुपये में खरीदें होंगे तो उसको तगड़ा फायदा हो रहा होगा। इस 1 लाख रुपये की वैल्यू अब करीब 61 लाख रुपये हो चुकी है। आदित्य विजन के शेयर ने अपनी लिस्टिंग के बाद से अब तक करीब 4890 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं पिछले 1 साल में आदित्य विजन ने करीब 2990 फीसदी का रिटर्न दिया है। 20 अगस्त को आदित्य विजन का शेयर 690.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है।
तीसरी कपंनी है राघव प्रोडक्टिविटी एनहांसर्स लि.
राघव प्रोडक्टिविटी एनहांसर्स लि. कंपनी की शुरुआत 2009 में हुई थी। कंपनी मेटल्स और नॉन फेरोस क्षेत्र में अपना कारोबार करती है। राघव प्रोडक्टिविटी एनहांसर्स लि. की मार्केट कैप 808.49 करोड़ रुपये है। जब यह कंपनी 2009 में अपना आईपीओ लेकर आई थी तो उस वक्त कंपनी ने 39 रुपये पर अपने शेयर निवेशकों को ऐलाट किए थे। इस आईपीओ में लॉट साइज 3000 शेयरों का था। इस तहर अगर किसी निवेशक ने न्यूनतम एक लॉट यानी 3000 शेयर खरीदें होंगे तो उसको 1.17 लाख रुपये का निवेश करना पड़ा होगा। लेकिन अब इस निवेश की वैल्यू करीब 23 लाख रुपये होगी। कंपनी इस वक्त पूरी तरह से कर्ज मुक्त हुई है। इस कंपनी के शेयर में 2 अगस्त 2021 से लगातार अपर सर्किट लग रहा है। यह अपर सर्किट इस कारण लग रहा है कि इसमें राकेश झुनझुनवाला ने निवेश किया है। कंपनी के शेयर 20 अगस्त को भी 5 फीसदी अपर सर्किट के साथ 819.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। राघव प्रोडक्टिविटी एनहांसर्स लि. का शेयर अपनी आईपीओ लिस्टिंग के बाद से 2500 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है।
जानिए एक और कंपनी के बारे में
यह कंपनी है श्री गणेश रेमेडीज। श्री गणेश रेमेडीज कंपनी की शुरुआत 1995 में हुई थी। इस वक्त इस कंपनी का मार्केट कैप करीब 350 करोड़ रुपये है। कंपनी की लिस्टिंग के समय जिस निवेशक ने इसके शेयर में 1.08 लाख रुपये का निवेश किया होगा, उसकी वैल्यू अब 9.80 लाख रुपये हो गई है। श्री गणेश रेमेडीज के शेयर अपनी लिस्टिंग के बाद से अब तक करब 1100 फीसदी का रिटर्न दिया है। 20 अगस्त 2021 को कंपनी का शेयर 352 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications