नई दिल्ली, मई 3। आज अक्षय तृतीया है। ऐसा माना जाता है कि आज के दिन जो भी निवेश किया जाता है, वह अक्षय रहता है, यानी हमेशा सुरक्षित रहता है। पहले के जमाने में गोल्ड ही निवेश का एक बड़ा तरीका था, इसलिए अक्षय तृतीया वाले दिन सोना खरीदना शुरू हुआ। हालांकि निवेश कहीं भी किया जा सकता है, लेकिन अगर परंपरा के अनुसार ही चला जाए तो गोल्ड आज भी अच्छा निवेश का तरीका है। अगर आप अक्षय तृतीया यानी आज गोल्ड खरीदना चाहते हैं, तो पहले अक्षय तृतीया के सही मुहूर्त को जान लें।
पहले जानिए अक्षय तृतीया मुहूर्त
- अक्षय तृतीया : मंगलवार, मई 3, 2022 को
- अक्षय तृतीया पूजा मुहूर्त : सुबह 05 बजकर 59 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 26 मिनट तक
- अवधि : 06 घण्टे 27 मिनट्स
- तृतीया तिथि प्रारम्भ : मई 03, 2022 को सुबह 5 बजकर 18 मिनट से शुरू
- तृतीया तिथि समाप्त : मई 04, 2022 को सुबह 07 बजकर 32 मिनट पर खत्म
अब जानिए अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त
3 मई 2022 सुबह 05 बजकर 59 मिनट से लेकर 4 मई 2022 सुबह 7 बजकर 58 मिनट तक।
अक्षय तृतीया पर आज बन रहे हैं खास संयोग
इस साल अक्षय तृतीया पर पंच महायोग बन रहा है। आज सूर्य मेष राशि में, चंद्रमा कर्क राशि में, शुक्र और गुरु मीन राशि में और शनि कुंभ राशि में रहेंगे। साथ ही आज ही के दिन शोभन और मातंग योग भी बन रहे हैं।
अब जानिए सोने का कल क्या रेट था
अक्षय तृतीया से एक दिन पहले यानी सोमवार को गोल्ड के रेट में गिरावट दर्ज हुई थी। कल सोने का रेट 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 649 रु गिरावट के साथ 51406 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला था और शाम को 70 रुपये की गिरावट के साथ 51336 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं कल चांदी 1,954 रुपये गिरावट की गिरावट के साथ 62820 रुपये प्रति किलो के स्तर पर खुली थी और शाम को 130 रु तेजी के साथ 62950 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।
More From GoodReturns

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications