नई दिल्ली। पोस्ट ऑफिस की ब्याज दरों की समीक्षा हर तीन माह पर होती है। इसके बाद हर तिमाही की पहली तारीख को इसे लागू किया जाता है। इस समीक्षा के दौरान ब्याज घट सकती हैं, या स्थिर रह सकती हैं। वहीं अगर लगे तो सरकार ब्याज दरों को बढ़ा भी सकती है। लेकिन आजकल के माहौल में ही दो संभावनाएं ज्यादा हैं। एक तो ब्याज दरें कम हों, या स्थिर रहें। ऐसे में आपके पास आज से लेकर 30 सितंबर तक मौका है कि आज की ब्याज दरों पर निवेश शुरू कर सकते हैं। क्योंकि नई ब्याज दरें अगर घटती हैं तो यह 1 अक्टूबर 2020 से ही लागू मानी जाएंगी। वहीं देश में केवल पोस्ट ऑफिस ही ऐसी जगह है, जहां ऐसी सुरक्षा मिलती है। आमतौर पर लोगों को लगता है कि बैंकों में भी पैसा पूरा सुरक्षित है, लेकिन यह भ्रम है। बैंकों में आपका जमा केवल 5 लाख रुपये तक ही सुरक्षित है। इसमें मूलधन और ब्याज शामिल है। अगर मूलधन और ब्याज मिलाकर 5 लाख रुपये से ज्यादा होगा तो उसकी सुरक्षा की गारंटी नहीं है। वहीं पोस्ट ऑफिस में जमा पूरे पैसों की सुरक्षा की गारंटी भारत सरकार देती है।

जानिए करोड़पति बनाने वाली स्कीमों के बारें में
आइये जानते हैं कि पोस्ट ऑफिस की सभी लघु बचत योजनाओं की आज की ब्याज दरें क्या हैं। इसके अलावा यह भी जानते हैं कि वो कौन सी 4 योजनाएं हैं, जिनमें निवेश शुरू कर करोड़पति तक बना जा सकता है।
ये हैं पोस्ट ऑफिस में आज की ब्याज दरें
-पोस्ट ऑफिस बचत खाता में इस वक्त 4 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है।
-पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना पर इस वक्त 6.6 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है।
-किसान विकास पत्र पर इस वक्त 6.9 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है।
-सुकन्या समृद्धि योजना पर इस वक्त 7.6 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है।
-वरिष्ठ नागरिक बचत योजना पर इस वक्त 7.4 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है।
पोस्ट ऑफिस एफडी यानी टाइम डिपाजिट की ब्याज की आज की दरें
-पोस्ट ऑफिस की 1 वर्षीय टाइम डिपॉजिट पर इस वक्त 5.5 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है।
-पोस्ट ऑफिस की 2 वर्षीय टाइम डिपॉजिट पर इस वक्त 5.5 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है।
-पोस्ट ऑफिस की 3 वर्षीय टाइम डिपॉजिट पर इस वक्त 5.5 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है।
-पोस्ट ऑफिस की 5 वर्षीय टाइम डिपॉजिट पर इस वक्त 6.7 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है।
जानिए समीक्षा के बाद भी किन स्कीमों में भी मिलता है पूरा ब्याज
नोट : यह ब्याज दरें 1 जुलाई 2020 से लागू हैं। ध्यान रहे कि पोस्ट ऑफिस की ब्याज दरों की हर तीन माह पर समीक्षा होती है, और इसके हिसाब से इनमें बदलाव किया जा सकता है। ब्याज दरों के बारे में अगली घोषणा 1 अक्टूबर 2020 को होगी। इस दिन से ब्याज यही रह सकती हैं, या यह कम या ज्यादा भी हो सकती हैं।
नोट : आप जिस भी तिमाही में पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट, पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट, पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना, राष्ट्रिय बचत सर्टिफिकेट (एनएससी) और किसान पत्र (केवीपी) में निवेश करेंगे, तो उस समय मिलने वाली ब्याज दर पूरी योजना अवधि में मिलती रहेगी।
नोट : हालाँकि, पब्लिक प्रोविडेंट फण्ड (पीपीएफ) और सुकन्या समृद्धि योजना पर ब्याज दर सरकार की बदलती रहती है, और यह उसी अनुसार लागू मानी जाती है।
अब जानें पीपीएफ में निवेश कैसे बना सकता है करोड़पति
पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी पीपीएफ में कोई भी सालाना अधिकतम 1.5 लाख रुपये का निवेश कर सकता है। यह एक बार में कई बार में किया जा सकता है। लेकिन अगर इसे महीने के हिसाब से देंखें तो 12,500 रुपये होता है। पीपीएफ की मेच्येारिटी 15 साल में होती है। आप चाहें तो इसे बाद में 5-5 साल तक के लिए बढ़ा सकते हैं। स्कीम में इस समय 7.1 प्रतिशत की दर से सालाना ब्याज मिलता है। अगर आप सलाना 1.5 लाख रुपये का निवेश इस स्कीम में करते हैं तो आसानी से करोड़पति बन सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको 25 साल तक लगातार निवेश करते रहना होगा। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके पास 25 साल के बाद एक करोड़ रुपये होगा। इसके अलावा आप इसमें निवेश करने पर इनकम टैक्स की धारा 80सी के तहत वार्षिक 1.5 लाख रुपये की टैक्स छूट भी पा सकते हैं।
अब जानें आरडी में निवेश कर कैसे बन सकते हैं करोड़पति
आप पोस्ट आफिस की रिकरिंग डिपॉजिट यानी आरडी में निवेश शुरू करके भी करोड़पति बन सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की आरडी में पैसे जमा करने की कोई ऊपरी लिमिट नहीं है। यानी आप आरडी में चाहे जितना पैसा हर माह जमा कर सकते हैं। अगर आप इसमें 12500 रुपये महीना जमा करें, तो आसानी से करोड़पति बन सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की आरडी में अभी 5.8 फीसदी सालाना कंपांउंडिंग ब्याज मिल रहा है। अगर आप हर माह 12500 रुपये यानी सालाना 1,50,000 रुपये आरडी में जमा करते हैं तो 27 साल के बाद आपके पास करीब 99 लाख रुपये होगा। अगर आप पूरा एक करोड़ रुपये चहते हैा तो इस निवेश को एक साल के लिए और बढ़ा दें तो यह निवेश एक करोड़ रुपये से काफी ज्यादा हो जाएगा।
अब जानें एनएससी में निवेश कर कैसे बन सकते हैं करोड़पति
पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट यानी एनएससी में निवेश करके भी करोड़पति बना जा सकता है। इसमें निवेश करने पर इनकम टैक्स की धारा 80सी के तहत वार्षिक 1.5 लाख रुपये की टैक्स छूट भी पा सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट यानी एनएससी का मेच्योरिटी पीरियड 5 साल का है। वहीं इस वक्त नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट यानी एनएससी पर सालाना 6.8 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है। इस लिहाज से अगर आप हर माह 12500 रुपये की एनएसी खरीदते रहें और जैसे ही 5 साल के बाद यह एनएससी पूरी हो, इस पूरे पैसे का दोबारो एनएसएसी में निवेश कर दें। अगर यह क्रम 26 साल तक चलता रहे तो आपके पास एक करोड़ रुपये से ज्यादा फंड तैयार हो जाएगा।
अब जानें टाइम डिपॉजिट में निवेश कर कैसे बन सकते हैं करोड़पति
जैसे बैंकों में एफडी होती है वैसे ही पोस्ट ऑफिस में टाइम डिपॉजिट यानी टीडी होती है। अगर आप इस टीडी में निवेश की रणनीति बनाएं तो भी करोड़पति बन सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट यानी टीडी में जमा की अधिकतम लिमिट तय नहीं है। पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट के तहत 5 साल की जमा पर 6.7 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है। अगर आप हर साल 12500 रुपये की टाइम डिपाजिट यानी टीडी करते रहें तो 26 साल के बाद आपके पास 1 करोड़ रुपये का फंड होगा। यहां पर ध्यान रखने की बात है कि जैसे ही 5 साल में टीडी पूरी हो, उससे मिला पैसा दोबार टीडी में ही निवेश कर दें। वहीं अगर एक बार में आप 15 लाख रुपये जमा करें, और हर 5 साल में इससे मिले ब्याज सहित पूरे पैसों को दोबारा जमा करते जाएं तो भी आप 30 साल में करोड़पति बन जाएंगे। इसके अलावा पोस्ट ऑफिस की 5 साल की टीडी में पैसे जमा करके आप इनकम टैक्स की छूट भी ले सकते हैं।
More From GoodReturns

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके



Click it and Unblock the Notifications