नई दिल्ली। मोदी सरकार ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम के तहत सस्ते में सोना बेचने की योजना चला रखी है। इस स्कीम के तहत जिन लोगों ने पिछले महीने गोल्ड खरीदा था उनको 45900 रुपये प्रति दस ग्राम के रेट पर ऐलाट किया था। वहीं अगर किसी व्यक्ति ने ऑनलाइन पेमेंट कर इसे खरीदा होगा तो उनको यह गोल्ड 45400 रुपये प्रति दस ग्राम के रेट पर ऐलाट किया गया था। अब इस गोल्ड का रेट 47000 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया है। यानी लोगों को एक माह के अंदर ही काफी अच्छा फायदा हो रहा है।
कल तक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम में निवेश का मौका
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम अभी भी निवेश के लिए खुली हुई है। हालांकि इसमें निवेश की अंतिम तारीख 12 जून 2020 है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि इस स्कीम के तहत सोना खरीदा जाए तो अभी भी आपके पास मौका है। हालांकि पूरे साल में इस स्कीम में निवेश के मौके कई बार मिलते हैं। लेकिन इस साल मोदी सरकार तीसरी बार यह मौका दे रही है। सरकार ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम को निवेश के लिए 8 जून 2020 को खोला था। अगर आप 12 जून तक आवेदन कर सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम के तहत सोना खरीदना चाहते हैं तो आपको 4,677 प्रति ग्राम यानी 46770 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से भुगतान करना होगा। लेकिन अगर आप ऑनलाइन पेमेंट करेंगे तो आपको 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट या 500 रुपये प्रति दस ग्राम की छूट मिलेगी। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अनुसार बुधवार को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 47000 रुपये प्रति दस ग्राम था। वही अगर कोई व्यक्ति गोल्ड बांड में निवेश करके 10 ग्राम गोल्ड लेता है, तो उसको 46770 रुपये देना होगा। इस प्रकार व्यक्ति को आज के रेट पर ही करीब 230 रुपये प्रति दस ग्राम की बचत हो रही है। वहीं अगर यह गोल्ड ऑनलाइन पेमेंट करके लिया जाए तो यह फायदा 730 रुपये प्रति दस ग्राम का हो जाता है। इसके अलावा आप जितने रुपये का गोल्ड खरीदेंगे, उस पर हर साल 2.5 फीसदी ब्याज अलग से दिया जाएगा।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश का ये है तरीका
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को ऑनलाइन खरीद सकते हैं। इसके अलावा इसकी बिक्री बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसएचसीआईएल), चुनिंदा डाकघरों और एनएसई व बीएसई जैसे स्टॉक एक्सचेंज के जरिए भी होगी। इसके लिए आप अपने शेयर ब्रोकर से संपर्क कर सकते हैं। अगर आप ऑनलाइन बैंकिंग करते हैं, तो ज्यादातर बैंकों ने आपको सीधे इसमें निवेश करने का विकल्प दे रखा है। इस प्रकार की खरीदारी में पेमेंट का ऑनलाइन माना जाएगा और गोल्ड कुछ ज्यादा ही सस्ता मिलेगा।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में अधिकतम कितना खरीद सकते हैं सोना
कोई भी भारतीय नागरिक एक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम 1 ग्राम और अधिकतम 4 किलोग्राम तक सोना सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम के तहत खरीद सकता है। वहीं किसी ट्रस्ट के लिए खरीद की अधिकतम सीमा 20 किग्रा तय की गई है।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में खरीद पर मिलता है 2.5 फीसदी ब्याज
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने के बाद सोने के रेट बढ़ने का फायदा तो मिलेगा ही, इसके अलावा सालाना 2.5 फीसदी ब्याज भी दिया जाता है। अगर आपने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में 1 लाख रुपये का निवेश किया है तो आपको साल में 2500 रुपये ब्याज के रूप में दिया जाता है। ब्याज का यह पैसा निवेशक के बैंक खाते में हर 6 महीने पर जमा किया जाता है। ब्याज की अंतिम किस्त का भुगतान मूलधन के साथ मेच्योरिटी पर दिया जाता है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की मेच्योरिटी 8 साल में होती है। लेकिन निवेशक चाहें तो 5 साल, 6 साल या 7 साल के बाद इसे बेच भी सकता है।
अभी 3 बार आएगा सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश का मौका
चालू वित्त वर्ष में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की अभी कई सीरीज आनी हैं। ऐसे में अगर आप इस बार नहीं खरीद पाते हैं तो आगे भी आपके पास मौका रहेगा। यह मौका आपको इस प्रकार मिलेगा।
चौथी सीरीज : 6 जुलाई से लेकर 10 जुलाई के बीच खुलेगी। इसमें सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का ऐलाटमेंट 14 जुलाई को किया जाएगा।
पांचवीं सीरीज : 3 अगस्त से लेकर 7 अगस्त के बीच खुलेगी। इसमें सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का ऐलाटमेंट 11 अगस्त को किया जाएगा।
छठी सीरीज : 31 अगस्त से लेकर 4 सितंबर के बीच खुलेगी। इसमें सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का ऐलटामेंट 8 सितंबर को किया जाएगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
