नई दिल्ली, अगस्त 17। अगर आप एफडी कराने की सोच रहे हैं, तो एसबीआई और एचडीएफसी लिमिटेड ने ज्यादा ब्याज पाने का मौका दिया है। दोनों ही विशेष स्कीम के तहत एफडी पर ज्यादा ब्याज की पेशकश कर रहे हैं। हालांकि अगर आपको ज्यादा वाली एफडी कराना है तो जल्द ऐसा करना होगा। ऐसा न हो कि आप सोचते रहें और स्कीम का समय खत्म हो जाए। इन एफडी पर ज्यादा ब्याज के साथ ही लम्बे समय तक यह ब्याज पाने का मौका है। अगर आप इन ज्यादा ब्याज की एफडी में इच्छुक हैं, तो आइये जानते हैं पूरा डिटेल।
पहले जानें एचडीएफी की एफी का डिटेल उसके बाद एसबीआई की एफडी की डिटेल जानें।
पहले जानें एचडीएफसी की ज्यादा ब्याज वाली स्कीम
एचडीएफसी लिमिटेड ने ज्यादा ब्याज वाली ग्रीन एंड सस्टेनेबल डिपॉजिट स्कीम शुरू की है। इस स्कीम के तहत 3 से लेकर 5 साल तक की एफडी को कराया जा सकता है। एचडीएफसी का कहना है कि ग्रीन एंड सस्टेनेबल डिपॉजिट स्कीम के तहत जुटाया गया पैसा ग्रीन और सस्टेनेबल हाउसिंग क्रेडिट सॉल्युशंस और सर्विसेस को फाइनेंस करने में किया जाएगा। इस स्कीम में आमलोगों के अलावा एनआरआई भी पैसा जमा कर सकते हैं।
जानिए एचडीएफसी ग्रीन एंड सस्टेनेबल डिपॉजिट स्कीम की ब्याज दरें
एचडीएफसी की ग्रीन एंड सस्टेनेबल डिपॉजिट स्कीम के तहत सालाना 6.55 फीसदी ब्याज दिया जाएगा। यह ब्याज 2 करोड़ रुपये तक की जमा के लिए होगा। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 0.25 फीसदी ब्याज ज्यादा दिया जाएगा। इस प्रकार वरिष्ठ नागरिकों को 6.80 फीसदी तक ब्याज दिया जाएगा।
ऐसे भी ले सकते हैं ज्यादा ब्याज
अगर आप एचडीएफसी की ग्रीन एंड सस्टेनेबल डिपॉजिट स्कीम के तहत 50 लाख रुपये तक ऑनलाइन जमा करते हैं, तो आपको 0.10 फीसदी ज्यादा ब्याज दिया जाएगा। इस प्रकार आप 6.65 फीसदी तक ब्याज पा सकते हैं। एचडीएफी ने बताया है कि एफडी की यह विशेष स्कीम 3 साल से लेकर 5 साल तक के लिए है।
आइये अब जानते हैं एसबीआई की विशेष एफडी स्कीम
एसबीआई ने अपनी विशेष एफडी स्कीम का नाम एसबीआई प्लेटिनम डिपॉजिट स्कीम रखा है। इस स्कीम के तहत एफडी करने पर 0.15 फीसदी ज्यादा ब्याज दिया जा रहा है। एसबीआई प्लेटिनम डिपॉजिट स्कीम को 15 अगस्त 2021 को लांच किया गया है। वहीं इस स्कीम के तहत 14 सितंबर 2021 तक पैसा जमा कराया जा सकेगा।
जानिए कितने दिनों के लिए करा सकते हैं एफडी
एसबीआई प्लेटिनम डिपॉजिट्स स्कीम के तहत बैंक शाखा, इंटरनेट बैंकिंग या योनो के माध्यम से पैसा जमा किया जा सकता है। इस स्कीम के तहत 75 दिन, 75 सप्ताह और 75 महीने के लिए पैसा जमा किया जा सकता है। इस स्कीम का फायदा 2 करोड़ रुपये तक की जमा पर मिलेगा।
अब जानिए 75 दिन की जमा पर ब्याज
एसबीआई अभी 75 दिन की जमा पर सामान्य नागरिकों को 3.90 फीसदी का ब्याज दे रहा है। लेकिन इस नई जमा योजना के तहत अब 3.95 फीसदी ब्याज मिलेगा। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को अभी सामान्य रूप से 4.40 फीसदी ब्याज मिल रहा है, लेकिन इस नई जमा योजना के तहत उनको अब 4.45 फीसदी ब्याज मिल सकता है।
अब जानिए 75 हफ्ते यानी 525 दिनों की जमा पर ब्याज
एसबीआई अभी 75 हफ्ते (525 दिन) की जमा पर सामान्य नागरिकों को 5.00 फीसदी का ब्याज दे रहा है। लेकिन इस नई जमा योजना के तहत अब 5.10 फीसदी ब्याज मिलेगा। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को अभी सामान्य रूप से 5.50 फीसदी ब्याज मिल रहा है, लेकिन इस नई जमा योजना के तहत उनको अब 5.60 फीसदी ब्याज मिल सकता है।
अब जानिए 75 महीने यानी 2250 दिनों की जमा पर ब्याज
एसबीआई अभी 75 महीने (2250 दिन) की जमा पर सामान्य नागरिकों को 5.40 फीसदी का ब्याज दे रहा है। लेकिन इस नई जमा योजना के तहत अब 5.55 फीसदी ब्याज मिलेगा। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 6.20 फीसदी ब्याज दिया जाएगा। वैसे एसबीआई इतना ब्याज अभी वरिष्ठ नागरिकों को वीकेयर स्कीम के तहत भी दे रही है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications