Best post office deposit schemes: देश आज स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, ऐसे में यह सही मौका हो सकता है कि जब आप भी आर्थिक आजादी के लिए संकल्प लेकर वित्तीय रूप से मजबूत हो सकते हैं। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं, तो यहां पर पूरी जानकारी ले सकते हैं।
पोस्ट ऑफिस में जमा पैसे की गारंटी भारत सरकार देती है। यानी पर जमा पैसा कभी भी डूब नहीं सकता है। ऐसे में 15 अगस्त पर पोस्ट ऑफिस की जमा स्कीमों में पैसा लगाने का संकल्प लिया जा सकता है। यहां पर पोस्ट ऑफिस की प्रमुख जमा योजनाओं की पूरी जानकारी दी जा रही है।

पोस्ट ऑफिस की एक अच्छी स्कीम है, मंथली इनकम स्कीम। इसे आमतौर पोस्ट ऑफिस एमआईएस भी कहा जाता है। इस स्कीम पर इस वक्त 7.4 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। एमआईएस 5 साल की जमा स्कीम है, जिस पर हर माह ब्याज दिया जाता है। अकेले नाम 9 लाख रुपये और संयुक्त नाम से 15 लाख रुपये अधिकतम जमा किया जा सकता है। इस स्कीम में जमा पैसे पर आयकर की छूट नहीं मिलती है और मिलने वाले ब्याज पर नियमानुसार आयकर देना होता है।
पोस्ट आफिस में टीडी यानी टाइम डिपॉजिट भी होता है। यह 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल के लिए कराया जा सकता है। एक साल की टीडी पर 6.9 प्रतिशत, 2 और 3 साल की टीडी पर 7 प्रतिशत और 5 साल की टीडी पर 7.5 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। 5 साल की टीडी में अधिकतम जमा 1.5 लाख रुपये पर आयकर की धारा 80सी के तहत आयकर छूट ली जा सकती है। हालांकि ब्याज पर नियमानुसार टैक्स चुकाना पड़ता है।
किसान विकास पत्र में जमा पैसा 115 महीने में डबल हो जाता है। किसान विकास पत्र (केवीपी) में इस वक्त 7.5 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। इस स्कीम में जमा पैसे पर आयकर की छूट नहीं मिलती है, और मिलने वाले ब्याज पर नियमानुसार आयकर देना होता है।
पीपीएफ पर भी काफी अच्छा ब्याज दिया जा रहा है। इस स्कीम पर इस वक्त 7.1 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। यह स्कीम 15 साल की है, जिसमें हर साल पैसा जमा करना होता है। इस स्कीम में हर साल अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक जमा किया जा सकता है। इस जमा पर आयकर की धारा 80सी के तहत आयकर की छूट ली जा सकती है। इसके अलावा पीपीएफ में पैसे जमा करने का सबसे बड़ा फायदा इससे स्कीम पूरी होने पर मिलने वाला ब्याज परी तरह से आयकर से मुक्त होता है।
इसके अलावा सुकन्या समृद्धि योजना में जमा पैसे पर आयकर की छूट मिलती है। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बालिकाओं के नाम पर खाता खोला जा सकता है। इस स्कीम के तहत इस वक्त 8 फीसदी ब्याज मिल रहा है। यह 21 साल की जमा स्कीम है, और बेटी के बड़ा होने पर पूरा पैसा वापस मिल जाता है।
इसके अलावा पोस्ट ऑफिस की एक और अच्छी स्कीम का नाम नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट है। इसे आमतौर पर एनएससी के नाम से जाना जाता है। पोस्ट ऑफिस एनएससी पर इस वक्त 7.7 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। इस स्कीम में पैसा 5 साल के लिए जमा होता है। इस स्कीम में अधिकतम डेढ़ लाख रुपये जमा करके आयकर की धारा 80सी के तहत छूट पाई जा सकती है। हालांकि इस स्कीम से मिलने वाले ब्याज पर नियमानुसार आयकर देना होता है।
पोस्ट ऑफिस की एक स्कीम सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम है। यह स्कीम 5 साल के लिए होती है। यहां पर जमा पैसे पर इस वक्त 8.2 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। इस स्कीम में इनकम टैक्स का पूरा फायदा मिलता है। यहां पर जमा पैसे पर भी आयकर की छूट मिलती है और इस स्कीम का पूरा ब्याज भी टैक्स फ्री होता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
