नयी दिल्ली। हमारे देश में फिक्स्ड डिपॉजिट या एफडी आज भी काफी लोकप्रिय निवेश का माध्यम है। खास कर वे लोग जो गारंटीड रिटर्न चाहते हैं वे एफडी में निवेश करना अच्छा ऑप्शन समझते हैं। अगर आप भी एफडी में निवेश करने पर सोच रहे हैं तो हम आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ एफडी के बारे में जिनमें आपको बेहतर ब्याज दर मिल सकती है। देश के प्रमुख बैंकों में से 4 बैंक, जिनमें भारतीय स्टेट बैंक या एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक शामिल हैं, 7 से 10 साल की अवधि वाली एफडी फैसिलिटी देते हैं। इनमें अवधि का चुनाव पूरी तरह आप पर निर्भर है। आप अपनी सुविधा के हिसाब से एफडी की अवधि चुन सकते हैं। हालाँकि इन बैंकों की एफडी चुनने से पहले इन पर मिलने वाली ब्याज दर को भी देखना चाहिए। आइये देखते हैं कि कौन सा बैंक कितनी ब्याज दर दे रहा है।
एसबीआई की नयी एफडी ब्याज दरें
एसबीआई सामान्य ग्राहकों को 4.5 फीसदी से 6.25 फीसदी तक ब्याज देता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 7 दिनों से 45 दिनों तक एफडी पर एसबीआई 4.50 फीसदी और 46 दिनों से 179 दिनों तक की अवधि के लिए और 5.50 फीसदी ब्याज देता है। वहीं 180 से 210 और 211 से एक साल में एक दिन कम तक आपको एसबीआई 5.80 फीसदी की ब्याज दर मिलेगी। 1 साल से 10 साल में मैच्योर होने वाले डिपॉजिट के लिए एसबीआई 6.25 फीसदी ब्याज देगा। वरिष्ठ नागरिकों को हर अवधि की एफडी पर आधा फीसदी ब्याज अधिक मिलेगा।
आईसीआईसीआई बैंक की नयी एफडी ब्याज दरें
आईसीआईसीआई बैंक कई FD विकल्प देता है। आईसीआईसीआई बैंक 7-14 दिनों की मैच्योरिटी वाली एफडी के लिए 4.00 फीसदी, 15-29 दिन 4.25 फीसदी, 30-45 दिन 4.75 फीसदी, 46-184 दिन 5.25 फीसदी और 290 दिन से 1 वर्ष से कम पर 6.00 फीसदी की ब्याज दर प्रदान करता है। वहीं 1 साल से 389 दिनों तक की एफडी पर 6.20 फीसदी और 390 दिन से 2 वर्ष तक की एफडी पर 6.30 फीसदी ब्याज मिलेगा। आईसीआईसीआई बैंक दो साल से दस साल के बीच परिपक्व होने वाली एफडी पर 6.40 फीसदी ब्याज दर दे रहा है। आईसीआईसीआई बैंक की ये दरें 7 दिसंबर से लागू हैं। वरिष्ठ नागरिकों के लिए आईसीआईसीआई बैंक भी आधा फीसदी अधिक ब्याज दर देगा।
एक्सिस बैंक की एफडी पर कितनी है ब्याज दर
एक्सिस बैंक 7 दिनों और 14 दिनों के बीच मैच्योरिटी वाली एफडी पर 3.50 फीसदी की ब्याज दर दे रहा है। वहीं इसकी 15-29 दिनों की एफडी पर 4.25 फीसदी, 30 से 45 दिनों के लिए 5 फीसदी और 46 दिनों से 6 महीनों के लिए 5.5 फीसदी की ब्याज दर मिलेगी। एक्सिस बैंक 6 महीने में 9 महीने से कम समय के लिए एफडी पर 5.85 फीसदी, 9 महीने से 11 महीने तक 25 दिनों से कम तक की अवधि पर 6.10 फीसदी और 18 महीनों से 2 वर्ष से कम की अवधि तक 6.65 फीसदी ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। दो साल और 10 साल के बीच परिपक्वता वाली एफडी के लिए एक्सिस बैंक 6.7 फीसदी की ब्याज दर प्रदान करता है। एक्सिस बैंक 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि में मैच्योर होने वाले एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 3.50 फीसदी से 7.35 फीसदी तक ब्याज दर देता है।
एचडीएफसी बैंक की मिलने वाली ब्याज दरें
एचडीएफसी बैंक की नयी दरें 16 नवंबर से लागू हो चुकी हैं। यह भी वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर आधा फीसदी अधिक ब्याज देता है। अवधियों की बात करें तो एचडीएफसी बैंक 7-14 दिनों पर 3.50 फीसदी, 15-29 दिनों पर 4.00 फीसदी, 30-45 दिनों पर 4.90 फीसदी, 46-60 दिनों पर 5.40 फीसदी, 61-90 दिनों पर 5.40 फीसदी, 91 दिनों से 6 महीनों तक 5.40 फीसदी, 6 महीने 1 दिन से 9 महीनों तक 5.80 फीसदी, 9 महीने 1 दिन से 1 साल से कम तक 6.05 फीसदी, 1 साल के लिए 6.30 फीसदी, 1 साल 1 दिन से 2 साल तक पर भी 6.30 फीसदी, 2 साल 1 दिन 3 साल तक 6.40 फीसदी, 3 साल 1 दिन से 5 साल तक पर 6.30 फीसदी और 5 साल 1 दिन से 10 साल तक पर 6.30 फीसदी ब्याज दे रहा है।
यह भी पढ़ें - रिलायंस जियो और एयरटेल की VoWiFi सर्विस VoLTE से कैसे है अलग
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications
