Know the face value of Suzlon Energy: शेयर बाजार में इस वक्त सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाला देखने में सस्ता लग रहा शेयर सुजलॉन एनर्जी का है। सुजलॉन एनर्जी का शेयर शुक्रवार को 25.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। लोगों को सुजलॉन एनर्जी का यह रेट देख कर लगता है कि काफी सस्ता शेयर है, लेकिन यह सच नहीं है।
वास्तव में सुजलॉन एनर्जी का शेयर का रेट करीब 125 रुपये का है। इसके लिए जानना होगा कि सुजलॉन एनर्जी के शेयर की इस वक्त फेस वैल्यू क्या है, और आईपीओ के दौरान क्या थी।
सुजलॉन एनर्जी का आईपीओ सितंबर 2009 में आया था। वक्त कंपनी ने 10 रुपये की फेस वैल्यू के शेयर जारी किए थे। बाद में शेयर का रेट 460 रुपये तक चला गया था। ऐसे में कंपनी ने अपने शेयर की फेस वैल्यू को 10 रुपये से बदल कर 2 रुपये कर दिया था। आज भी सुजलॉन एनर्जी के शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है।

सुजलॉन एनर्जी ने अपने शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटाकर 2 रुपये 21 जनवरी 2008 को किया था। उस वक्त जिनके पास भी सुजलॉन का एक शेयर था, उनकी संख्या बढ़कर 5 हो गई थी। इसे इस तरह आसानी से समझा जा सकता है कि 10 रुपये के नोट को 2-2 रुपये के 5 नोट में बदल दिया था। ऐसे में आज 25 रुपये पर दिख रहा सुजलॉन एनर्जी का शेयर सस्ता लग सकता है, लेकिन अगर 10 रुपये की फेस वैल्यू से देखें तो यह शेयर करीब 125 रुपये का है।
अगर आप फेस वैल्यू को जानना चाहें तो कह सकते हैं कि कंपनियां अपने शेयर आईपीओ के समय तय करती हैं कि वह अपना शेयर किस फेस वैल्यू पर लाएंगी। इसको लेकर सेबी की तरफ से तय नियम नहीं है, यह कंपनियां ही तय करती हैं। आमतौर पर शेयर की फेस वैल्यू को 10 रुपये की मानी जाती है। लेकिन कंपनियां अपने शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये से लेकर 100 रुपये या कुछ भी तय कर सकती हैं।
ऐसे में जरूरी है कि किसी भी शेयर में निवेश के वक्त उसकी फेस वैल्यू जरूर चेक करें। यह अलग बात है कि सुजलॉन एनर्जी के शेयर की इस रेट पर भी मार्केट कैप करीब 31,184 करोड़ रुपये है। इस शेयर में लगातार भारी संख्या में शेयरों का कारोबार हो रहा है।
जहां तक रिटर्न की बात है तो सुजलॉन एनर्जी का शेयर लगातार भारी रिटर्न दे रहा है। एक माह में यह शेयर 20.14 फीसदी तो एक साल में यह शेयर 160.94 फीसदी का रिटर्न दे चुका है।
सुजलॉन एनर्जी पर ब्रोकरेज हाउस कंपनी जेएम फाइनेंशियल ने खरीद की सलाह भी दी है। इसके अनुसार सुजलॉन एनर्जी का 30 रुपये तक जा सकता है। वहीं एंजेल वन के इक्विटी तकनीकी और डेरिवेटिव विश्लेषक राजेश भोसले के अनुसार सुजलॉन एजर्नी का शेयर 27 रुपये पर रजिस्टेंस दिखा सकता है।
नोट: यहां पर सुजलॉन एनर्जी के बारे में बताया गया है। इसे निवेश की राय न मानें। निवेश से पहले एक बार अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

मथूट फिनकॉर्प NCD: 9.25% तक का रिटर्न, क्या FD से बेहतर है यह निवेश?

SGB निवेशकों की मौज: ₹15,334 के भाव पर रिडेम्पशन, क्या अब मुनाफा वसूलने का सही समय है?

बाजार में गिरावट से घबराएं नहीं: FD, T-Bills या लिक्विड फंड, निवेश के लिए कौन सा विकल्प है बेस्ट?

गिरता रुपया और महंगा क्रूड: निवेश के लिए FD, गोल्ड या डेट फंड में से क्या है बेस्ट?

रुपये में बड़ी उछाल: क्या अब विदेश यात्रा और डॉलर SIP होगा सस्ता?

मध्यप्रदेश में निवेश और रोजगार बढ़ाने दुबई जाएंगे CM डॉ. मोहन यादव

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?



Click it and Unblock the Notifications
