ये बात तो सच है कि बात जब शादी की आती है तो भारत में शादी जैसे बड़े समारोहों में जमकर पैसा खर्च किया जाता है। बस कुछ ही दिनों में शादियों का सीजन शुरू होने वाला है और अगर आप भी उन लोगों में से हैं।
नई दिल्ली: ये बात तो सच है कि बात जब शादी की आती है तो भारत में शादी जैसे बड़े समारोहों में जमकर पैसा खर्च किया जाता है। बस कुछ ही दिनों में शादियों का सीजन शुरू होने वाला है और अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जिनकी शादी होने वाली है। तो ये जानना आपके लिए बहुत जरूरी है कि वेडिंग इंश्योरेंस की मदद से आप अपनी शादी पर होने वाले खर्च से लेकर खुद को भी सुरक्षित कर सकते हैं। वेडिंग इंश्योरेंस इंडिया में इस समय एक नया चलन आ गया है। यही कारण है कि ज्यादातर इंश्योरेंस कंपनियों ने वेडिंग इंश्योरेंस देना शुरू कर दिया है। लेकिन ऐसा देखने को मिल रहा है कि धीरे-धीरे यह लोगों की जरुरत बनती जा रही है।
वेडिंग इंश्योरेंस आपके लिए अनिवार्य
इंश्योरेंस कंपनियां शादी के लिए पहले से पैकेज तैयार करके रखती हैं, लेकिन कुछ कंपनियां आपकी जरूरत के मुताबिक भी पैकेज बनाती हैं। ये आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप किस तरह का पैकेज लेना चाहते हैं। शादी कैंसल होने पर, आपके जेवर चोरी होने पर शादी के अचानक बाद एक्सीडेंट होने पर वेडिंग इंश्योरेंस आपकी सहायता और सुरक्षा करेगा।
ये सारी चीजें कवर में होते है शामिल
- केटरर को दिया गया एडवांस
- शादी के लिए बुक किए हुए किसी हॉल या रिसॉर्ट के एडवांस पैसे
- ट्रैवल एजेंसियों को दिया गया एडवांस
- होटल की एडवांस बुकिंग पेमेंट
- शादी के कार्ड छपने पर दी गई पेमेंट
- सजावट और म्यूजिक के लिए
- शादी के वेन्यू सेट से लेकर अन्य सजावट
इंश्योरेंस क्लेम करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
- इंश्योरेंस लेने से पहले हमेशा ध्यान रखें कि शादी के खर्च से पहले से लेकर शादी के लोकेशन की सारी जानकारी इंश्योरेंस एजेंसी को देनी होती है। इस बात का भी ध्यान दें कि जैसे ही नुकसान हो अपने इंश्योरेंस कंपनी को तुरंत सूचित करें।
- वहीं अपने चोरी हुई चीजों की जानकारी पुलिस को दें और एफआईआर की कॉपी इंश्योरेंस कंपनी को सौंपे
- क्लेम करने के लिए फॉर्म भरें और उसे अपने सभी कागज़ात के साथ जमा करें
- आपकी इंश्योरेंस कंपनी से जांच पड़ताल के लिए रिप्रजेंटेटिव भेजकर पूरी जानकारी ली जाएगी और उसके बाद ही क्लेम किए हुए पैसे वापस मिलेंगे।
- अगर आपका किया हुआ क्लेम सही साबित होता है तो नुकसान की पूरी भरपाई बीमा कंपनी करेगी। गलत होने पर क्लेम की हुई राशी की भरपाई नहीं होगी और क्लेम रिजेक्ट हो जाएगा। इंश्योरेंस कपंनी अगर चाहे तो सीधे शादी के वेन्यू या वेंडर को पैसे दे सकती है।
वेडिंग इंश्योरेंस कैसे एक खरीदे?
आमतौर पर, वेडिंग इंश्योरेंस कवर को इवेंट प्लानर द्वारा खर्च में शामिल किया जाता है। इसके साथ परिवार भी सामान्य बीमा कंपनियों से इसे खरीद सकते है। मालूम हो कि नेशनल इंश्योरेंस, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड, फ्यूचर जेनरल, ओरिएंटल इंश्योरेंस और बजाज आलियांज भारत में शादी बीमा कवर प्रदान करते हैं।
पॉलिसी में इन चीजों पर है नहीं मिलेगा कवर
अगर आप भी वेडिंग इंश्योरेंस ले रहे है तो बता दें कि इन परिस्थितियों में पैसे क्लेम नहीं कर सकते।
- अचानक आई हड़ताल
- शादी का अचानक से कैंसल हो जाना
- शादी में दूल्हा या दुल्हन के खुद की गलती से फ्लाइट या ट्रेन का मिस हो जाना। शादी के कपड़े या किसी पर्सनल चीजों का नुकसान होना।
- शादी के वेन्यू का अचानक से बदल देना या कैंसल होना
- किसी भी तरह से इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल खराबी आने की वजह से कैंसल होना।
- शादी के वेन्यू की गलत देखरेख से हुआ नुकसान, खुद की लापरवाही के कारण शादी रद हो जाना।
नोट: वहीं इस बात का भी ध्यान दें कि बीमा लेते समय हमेशा बीमा किस प्रकार का है और पॉलिसी के तहत क्या-क्या कवर किया जाएगा।
अगर पहले से कोई बीमा कवर है तो पहले पता करें कि कवर आपको किन हालातों में मिलेगा। सारी चीजों को अच्छे से जांच करने के बाद ही पॉलिसी को चुनें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications