Long Term SIP Benefits: अगर आप कम इन्वेस्टमेंट में ज्यादा पैसा बनाना चाहते हैं, तो सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। अगर आप अपनी रोजाना की कमाई में से सिर्फ 100 रुपए तक की बचत कर पाते हैं तो ही आप 30 साल के अंदर करोड़ों रुपए कमा सकते हैं। इसके लिए आपको सही स्कीम का चुनाव और उसमें इनवेस्टमेंट करना होता है। इसके लिए सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान सबसे बेहतरीन विकल्प है।
जल्दी इन्वेस्टमेंट तो हर कोई करना चाहता है लेकिन कई कारणों की वजह से लोग नौकरी के शुरुआती दिनों में ज्यादा पैसे नहीं जमा कर पाते हैं। लेकिन अगर आप 29 या 30 साल की उम्र से भी अपने पैसों को सही जगह निवेश करना शुरू करते हैं तो रिटायरमेंट के वक्त तक आपके पास अच्छी खासी पूंजी तैयार हो सकती है। आपको बताते चलें कि आप रोजाना 100 रुपए की बचत यानी महीने में 3000 रुपए बचा कर भी बड़ी आसानी से सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान के जरिए म्युचुअल फंड जैसे स्कीम में निवेश कर सकते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कम इन्वेस्टमेंट में अगर ज्यादा पैसा बनाना है तो, लॉन्ग टर्म स्ट्रेटजी सबसे बेहतरीन मानी जाती है। इसके लिए ज्यादातर विशेषज्ञों का मानना होता है कि म्युचुअल फंड्स में पैसे इन्वेस्ट करना सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें अगर आप 3000 रुपए प्रति महीने का इन्वेस्टमेंट शुरू करते हैं और लगातार 30 साल तक पैसे डालते रहते हैं तो आपका एक बेहतरीन अमाउंट तैयार होगा, जिसकी कीमत एक दो नहीं बल्कि 4 करोड़ से भी ज्यादा हो सकती है।
अगर आपने लगातार 30 साल तक म्युचुअल फंड में अपने पैसे इन्वेस्ट किए हैं और अगर आपको 15 प्रतिशत तक का एवरेज रिटर्न मिल रहा है, तो आप 30 साल में करोड़ों रुपए बना सकते हैं। 30 साल तक म्युचुअल फंड्स में इन्वेस्ट करते हैं तो 15 के ब्याज के साथ आपको कंपाउंड इंटरेस्ट का भी फायदा मिलता है, जिससे आपके पैसे बढ़ने की स्पीड एक समय अंतराल के बाद काफी ज्यादा तेज हो जाती है। लेकिन एक और तरीका है जिसके जरिए आप सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान करके जबरदस्त पैसा बना सकते हैं, वह है स्टेप अप एसआईपी, इसके अनुसार आपको अपने एसआईपी की रकम को हर साल मात्र 10 प्रतिशत स्टेप अप करना है।
अगर इस कैलकुलेशन के हिसाब से समझें तो आप हर महीने एसआईपी में 3000 डाल रहे हैं। अब बस आपको अगले साल इसमें 3300 रुपए डालने पड़ेंगे। अगर ऐसे ही आप हर साल 10 प्रतिशत बढ़ाकर निवेश करते रहेंगे तो 30 साल में आपका टोटल इन्वेस्टमेंट 59,21,785 रुपए का होगा। आपको बताते चलें कि इस राशि पर आपको 30 साल के अंदर 3 करोड़ 58 लख रुपए से ज्यादा का फायदा हो सकता है। अगर आप यह तरीका अपनाते हैं तो आप बड़ी आसानी से 4 करोड़ रुपए से ऊपर का कैपिटल बना पाएंगे। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि आपको इस पर कंपाउंड इंटरेस्ट का फायदा मिलता है।
डिस्क्लेमर: हालांकि म्युचुअल फंड बाजार जोखिम में कोई अधीन होता है, इसलिए किसी भी प्लान में इन्वेस्ट करने से पहले आपको सभी दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ना चाहिए। किसी विशेषज्ञ की सलाह लेकर ही पैसे इन्वेस्ट करने चाहिए।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications