नई दिल्ली। मारुति सुजुकी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार अल्टो है। मारुति ने सितंबर 2020 में अल्टो पर भारी डिस्काउंट का ऑफर दिया है। ऐसे में अगर इस ऑफर का फायदा उठाना हो तो यह अल्टो बिना कुछ डाउन पेमेंट के केवल 5000 रुपये महीने की किस्त पर ली जा सकती है। अगर आप भी केवल 5000 रुपये महीने कि किस्त पर मारुति अल्टो लेना चाह रहे हों तो पहले इसकी पूरी जानकारी यहां ले लें।

ये जानकारियां यहां मिलेंगी
-सबसे पहले जानें मारुति अल्टो के सितंबर 2020 ऑफर के बारे में
-फिर जानें मारुति अल्टो के मॉडल के हिसाब से दाम
-फिर जानें मारुति अल्टो की खूबियां
-और अंत में जानें केवल 5000 रुपये महीने में कैसे हो सकती है यह कार आपकी
जानिए मारुति का सितंबर ऑफर
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने सितंबर ऑफर जारी किया है। मारुति की अल्टो वैसे भी कंपनी की बेस्ट सेलिंग कारों में सबसे ऊपर है। मारुति ने सितंबर 2020 में अल्टो पर डिस्काउंट ऑफर शुरू किया है। इस डिस्काउंट ऑफर के तहत 35,000 रुपये तक की कुल छूट पाई जा सकती है। यह छूट ऑल्टो के पेट्रोल और सीएनजी दोनों ही तरह के मॉडलों पर दी जा रही है। मारुति ने डिस्काउंट के तहत 18,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया है। इसके अलावा आप 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस का फायदा भी उठा सकते हैं।
जानिए मारुति अल्टो के रेट
मारुति अल्टो कई वेरिएंट में आती है। इसके हर वेरिएंट का दाम अलग है।
मारुति अल्टो के बेस मॉडल पेट्रोल की दिल्ली में ऑनरोड कीमत लगभग 3.32 लाख रुपये है।
मारुति अल्टो एलएक्सआई पेट्रोल मॉडल की दिल्ली में ऑनरोड कीमत लगभग 3.88 लाख रुपये है।
मारुति अल्टो वीएक्सआई पेट्रोल मॉडल की दिल्ली में ऑनरोड कीमत लगभग 4.13 लाख रुपये है।
मारुति अल्टो वीएक्सआई प्लस पेट्रोल मॉडल की दिल्ली में ऑनरोड कीमत लगभग 4.28 लाख रुपये है।
मारुति अल्टो एलएक्सआई एस-सीएनजी बेस मॉडल की दिल्ली में ऑनरोड कीमत लगभग 4.77 लाख रुपये है।
मारुति अल्टो एलएक्सआई एस-सीएनजी मॉडल की दिल्ली में ऑनरोड कीमत लगभग 4.80 लाख रुपये है।
अब जानिए मारुति अल्टो की खूबियां
जहां तक इंजन और पावर की बात है तो अल्टो-800 में 800 सीसी का 3 सिलेंडर इंजन लगाया गया है। यह 48 पीएस की पावर पैदा करता है। वहीं अल्टो में 5-स्पीड ट्रांसमिशन गियर सिस्टम लगा है।
ये मिलते हैं अल्टो में फीचर्स
जहां तक फीचर्स की बात है तो मारुति अल्टो.800 में लेटेस्ट फीचर्स को जोड़ा गया है। अब अल्टो में इन्फोटेनमेंट सिस्टम, एंड्राइड ऑटो और एप्पल कारप्ले सपोर्ट, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, सीट बेल्ट रिमाइंडर, फ्रंट रो सीट बेल्ट, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, रियर पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे दिए जा रहे हैं।
जानिए अल्टो के माइलेज के बारे में
अल्टो खरीदने के साथ चलाने में भी काफी सस्ती पड़ती है। जहां तक माइलेज की बात है तो ऑल्टो के पेट्रोल इंजन का माइलेज 22.05 किलोमीटर प्रति लीटर है। वहीं सीएनजी इंजन का माइलेज 32.99 किमी प्रति किलो है। यह जानकारी कंपनी खरीदते वक्त अपने ग्राहकों को देती है।
अब जानिए कैसे मारुति अल्टो आ जाएगी केवल 5000 रुपये की किस्त में
सभी बैंक और वित्तीय संस्थान कार लोन देते हैं। इसमें से ज्यादातर बैंक और एनबीएफसी कार की ऑनरोड प्राइस पर भी कार लोन देते हैं। यानी कार के दाम के अलावा रजिस्ट्रेशन जैसे अन्य खर्च को भी लोन में शामिल कर लेते हैं। इससे कार खरीदते वक्त कुछ भी पैसा नहीं देना होता है। इसप्रकार लोगों के लिए कार खरीदना आसान हो जाता है। आइये जानते हैं कि देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के कार लोन की ब्याज दर और ऑनरोड कार कीमत पर कितनी आएगी किस्त।
ऐसे खरीदें अल्टो 5000 रुपये की किस्त पर
दिल्ली में मारुति अल्टो की ऑन रोड प्राइस करीब 3.26 लाख रुपये है। इसमें कार की एक्स-शोरूम कीमत 2,94,800 रुपये। वहीं आरटीओ की फीस 12,622 रुपये और बीमा 16,419 हजार रुपये का शामिल है। इसके अलावा अन्य खर्च रूप में 2,972O रुपये जोड़ लेते हैं। इस समय जो ऑफर चल रहा है उसके आप 35000 रुपये की बचत कर सकते हैं। इस प्रकार आपको 3 लाख रुपये का लोन लेना पड़ेगा। अब जानते हैं कार लोन का पूरा हिसाब।
एसबीआई के 3 लाख रुपये की कार लोन की किस्त
-3 लाख रुपये का कार लोन
-8 फीसदी ब्याज पर
-7 साल यानी 84 महीने का कार लोन
-4,676 रुपये आएगी किस्त
नोट : अगर आप सितंबर ऑफर का पूरा फायदा नहीं उठा पा रहे हैं तो 18000 रुपये की छूट तो मिलेगी ही। ऐसे में बचे पैसे का अगर आप पूरा लोन ले लेते हैं तो भी आपकी कार की महीने की किस्त 5000 रुपये से ज्यादा की नहीं आएगी।
कार लोन को कम करना चाहें तो इस प्रकार तय करें किस्त
इसके लिए जानते हैं कि 1 लाख रुपये के कार लोन की किस्त कितनी आएगी।
एसबीआई के 1 लाख रुपये की कार लोन की किस्त
-1 लाख रुपये का कार लोन
-8 फीसदी ब्याज ले रह है इस वक्त बैंक
-7 साल यानी 84 महीने का का कार लोन
-1,559 रुपये आएगी किस्त
इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि अगर आप 1 या 2 लाख रुपये का कार लोन लेते हैं, तो आपको कितनी किस्त देनी होगी।
जानें बैंकों के कार लोन की ब्याज दर
इंडियन ओवरसीज बैंक : 7.95 से शुरुआत
जम्मू कश्मीर बैंक : 8.35 से शुरुआत
केनरा बैंक : 7.30 से शुरुआत
इंडियन बैंक : 8.45 से शुरुआत
सिंडिकेट बैंक : 8.75 से शुरुआत
जानिए 4 और प्रमुख बैंकों के ऑटो लोन की ब्याज दरें
करूर वैश्य बैंक : 9.00 से शुरुआत
साउथ इंडियन बैंक : 8.35 से शुरुआत
आईडीबीआई बैंक : 9.20 से शुरुआत
कर्नाटक बैंक : 8.68 से शुरुआत
जानिए 4 और प्रमुख बैंकों के ऑटो लोन की ब्याज दरें
फेडरल बैंक ऑफ इंडिया : 8.90 से शुरुआत
कॉर्पोरेशन बैंक : 8.50 से शुरुआत
पंजाब एंड सिंध बैंक : 7.50 से शुरुआत
तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक : 9.90 से शुरुआत
जानिए 4 और प्रमुख बैंकों के ऑटो लोन की ब्याज दरें
पंजाब नेशनल बैंक : 7.40 से शुरुआत
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया : 7.80 से शुरुआत
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया : 7.25 से शुरुआत
लक्ष्मी विलास बैंक : 8.80 से शुरुआत
यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया : 8.60 से शुरुआत
नोट : बैंकों की यह ऑटो लोन की ब्याज दरें 3 सितंबर 2020 की हैं।
जानिए आपको एसबीआई कार लोन देगा कि नहीं
एसबीआई उदार शर्तों पर कार लोन दे रहा है। एसबीआई नई के साथ पुरानी खरीदने के लिए भी लोन देता है। एसबीआई की कार लोन की पहली शर्त होती है कि कार लोन लेने वाले की उम्र 21 साल से लेकर 65 साल के बीच की हो। लोन लेने वाला सरकारी या निजी क्षेत्र में नौकरी करता हो। अगर नौकरी नहीं करता है तो उसका खुद का कारोबार हो। कुल मिलकर एसबीआई कार खरीदने वाले की लोन पटाने की क्षमता देखता है।
कार लोन के लिए देने होंगे यह दस्तावेज
एसबीआई से अगर आप कार लोन लेंगे तो आपको यह दस्तावेज देने होंगे।
अगर आप नौकरीपेशा हैं तो
-पूर्व के 6 महीनों के लिए बैंक खाते का विवरण और 2 पासपोर्ट साइज फोटो
-पते का सबूत
-पहचान प्रमाण
-आय के प्रमाण के लिए नवीनतम पे स्लिप या फॉर्म 16
-पूर्व के 2 वर्षों का आयकर रिटर्न या फॉर्म 16
अगर कारोबारी हैं तो यह दस्तावेज चाहिए
अगर आप गैर-वेतनभोगी, व्यापारी या पेशेवर हैं तो यह एसबीआई यह दस्तावेज मांगेगा।
-पूर्व के 6 महीनों का बैंक खाता विवरण
-2 पासपोर्ट साइज फोटो
-पते का सबूत
-पहचान प्रमाण
-आय के प्रमाण के लिए पूर्व के 2 वर्षों का आयकर रिटर्न
यह दस्तावेज भी चाहिए
-पूर्व के 2 वर्षों का फॉर्म 16
-ऑडिट बैलेंस शीट
-2 साल से पहले पीएंडएल अकाउंट
-बिक्री कर प्रमाण पत्र
-साझेदारी की प्रति
किसानों को भी मिलता है कार लोन
अगर आपकी कृषि और संबद्ध गतिविधियों से इनकम है, तो आपसे यह दस्तावेज देने होंगे।
-पूर्व के 6 महीनों के लिए बैंक खाता विवरण और 2 पासपोर्ट साइज फोटो
-पहचान का सबूत
-पते का सबूत
-प्रत्यक्ष कृषि गतिविधि
-संबद्ध कृषि गतिविधि जैसे पोल्ट्री, डेयरी, वृक्षारोपण, बागवानी की जानकारी
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications