नई दिल्ली, फरवरी 21। शेयर बाजार से अगर कमाई करना चाहते हैं, तो यहां पर वह मौका बताया जा रहा है। शेयर बाजार में रिसर्च करने वाली कंपनियों ने 4 ऐसे शेयर के बारे में राय रखी है, जो निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दे सकते हैं। यह पैनी स्टॉक से लेकर बड़ी कंपनियों तक के शेयर हैं। एक शेयर की कीमत तो केवल 5 रुपये ही है। अगर आप शेयर बाजार में जानकारों की राय पर निवेश करना चाहते हैं, यहां दी गई उन जानकारों की सलाह के आधार पर पैसा लगा सकते हैं। इन जानकारों ने इन शेयरों के बारे कई कारणों से निवेश की सलाह दी है। आइये जानते हैं इन शेयरों के नाम और प्राइस टार्गेट।
पहला शेयर है रेप्को होम फाइनेंस लिमिटेड
जानकारों की राय में रेप्को होम फाइनेंस लिमिटेड का शेयर इस वक्त निवेश के लायक है। हालांकि यह शेयर आज कल अच्छा रिटर्न नहीं दे पा रहा है, लेकिन इसका भविष्य अच्छा दिखाई दे रहा है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की एक रिपोर्ट के अनुसार रेप्को होम फाइनेंस लिमिटेड के प्रबंधन में बदलाव इसके लिए सकारात्मक ट्रिगर साबित हो सकता है। इस रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी का शेयर अच्छा रिटर्न दे सकता है। कंपनी ने इस रेप्को होम फाइनेंस लिमिटेड के लिए प्राइस टार्गेट 563 रुपये का बताया है। इस वक्त यह शेयर एनएसई पर करीब 223.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। वहीं इस शेयर का एक साल का न्यूनतम स्तर 221.30 रुपय का और उच्चतम स्तर 430.00 रुपये का है। अगर आज के रेट के हिसाब से देखा जाए तो इस शेयर में निवेश करने पर करीब 140 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।
दूसरा शेयर है स्टार हेल्थ इंश्योरेंस
स्टार हेल्थ इंश्योरेंस के शेयर में भी निवेश करके अच्छा फायदा कमाया जा सकता है। यह कंपनी राकेश झुनझुनवाला समर्थित कंपनी है। हाल ही में यानी 10 दिसंबर 2021 को स्टार हेल्थ इंश्योरेंस शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी। स्टार हेल्थ इंश्योरेंस का शेयर वर्तमान में 726.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। जानकारों के मुताबिक, जिनके पास लंबी अवधि का नजरिया है, उनके लिए इस शेयर में निवेश फायदेमंद रह सकता है। जानकारों के अनुसार कोविड के बाद, कंपनी के प्रावधान में कमी आने की उम्मीद है, जिससे आगामी तिमाहियों में कंपनी के विकास और शुद्ध लाभ दिख सकती है। इन जानकारों के अनुसार स्टार हेल्थ इंश्योरेंस के शेयर में शार्ट टर्म में 825 रुपये से लेकर 850 रुपये तक जाने की संभावना है। जीसीएल सिक्योरिटीज ने कहा है कि यह शेयर 6 महीने में 1000 रुपये से लेकर 1100 रुपये तक का स्तर छूट सकता है। जहां तक इस शेयर का एक साल न्यूनतम स्तर है वह 708.00 रुपये का रहा है। वहीं अधिकतम का स्तर 940.00 रुपये का रहा है।
अगला शेयर है केयर रेटिंग्स लिमिटेड
केयर रेटिंग्स लिमिटेड के शेयर में कमाई की संभावना है। सेंट्रम ब्रोकिंग ने केयर रेटिंग्स का टार्गेट प्राइस 700 रुपये का बताया है। वहीं इस समय यह शेयर 518.45 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। केयर रेटिंग्स लिमिटेड फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर की जानीमानी कंपनी है। जहां तक इस शेयर का 1 साल न्यूनतम रेट का स्तर है तो वह 407.20 रुपये का रहा है। वहीं 1 साल में इस शेयर का अधिकतम का स्तर 791.00 रुपये का रहा है।
अंतिम शेयर है विकास इकोटेक
विकास इकोटेक रेट के हिसाब से इस वक्त एक पेनी स्टॉक कहला सकता है, लेकिन इसमें जानकारों के अनुसार काफी संभावनाएं हैं। शेयर बाजार के जानकार विकास इकोटेक में निवेश की सलाह दे रहे हैं। इन जानकारों के अनुसार विकास इकोटेक का शेयर 2022 में एक मल्टीबैगर शेयर साबित हो सकता है। यह शेयर कुछ ही समय में 11.60 रुपये का स्तर छूट सकता है। वहीं यह शेयर इस वक्त एनएसई पर 5.10 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इस प्रकार कुछ ही समय में निवेश किया गया पैसा डबल होने का चांस है। वहीं अगर देखा जाए तो इस शेयर का एक साल का न्यूनतम स्तर 1.04 रुपये और उच्चतम स्तर 6.90 रुपये का बन चुका है। आईआईएफएल सिक्योरिटीज ने इस शेयर में निवेश की सलाह दी है। उनके अनुसार तकनीकी रूप से, शेयर में बुल ट्रेंड बना हुआ है। इसने कंसॉलिडेशन जोन पार किया है और बुलिश दिख रहा है।
नोट : यहां पर शेयरों पर शेयर बाजार के जानकारों की राय बताई गई है। निवेश से पहले एक बार अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

Stock Market Rally: 7 दिनों की गिरावट के बाद बाज़ार में जोरदार वापसी, अब कहां करें Buying?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

30 सितंबर तक का मौका: USD FCNR डिपॉजिट पर मिल रहा है 7.52% तक ब्याज, ऐसे करें निवेश

SGB रिडेम्पशन विंडो लाइव: क्या आपका गोल्ड बॉन्ड समय से पहले निकासी के लिए तैयार है?

पीएम मोदी का भाषण और आपकी जेब: क्या टैक्स और ब्याज दरों में हुआ कोई बदलाव? सच जानिए

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें



Click it and Unblock the Notifications