अटल पेंशन : सब्सक्राइबर्स इनकम बढ़ने पर बढ़ा सकते हैं पेंशन की रकम
पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीएफआरडीए) ने अटल पेंशन योजना में एक बड़ा बदलाव किया है। जिससे 2.28 करोड़ ग्राहकों को सीधे लाभ मिलेगा।
नई दिल्ली: पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीएफआरडीए) ने अटल पेंशन योजना में एक बड़ा बदलाव किया है। जिससे 2.28 करोड़ ग्राहकों को सीधे लाभ मिलेगा।अटल पेंशन योजना सरकारी पेंशन स्कीम है। इसके तहत 60 साल का होने पर हर महीने 1000 से लेकर 5000 रुपए की पेंशन मिलती है। अटल पेंशन योजना में एक अच्छी सुविधा यह भी है कि अगर आपकी आमदनी बढ़ रही है तो आप कम पेंशन स्लैब से ज्यादा पेंशन स्लैब में खुद को अपग्रेड कर सकते हैं। इसी तरह से आमदनी घटने पर डाउनग्रेड भी कर सकते हैं। अब पीएफआरडीए ने सभी बैंकों से 1 जुलाई 2020 से पूरे साल के दौरान कभी भी अटल पेंशन योजना सब्सक्राइबर्स की पेंशन राशि को अपग्रेड या डाउनग्रेड की प्रक्रिया करने को कहा है।
18 से 40 साल का कोई भी व्यक्ति खोल सकता है अकाउंट
- अटल पेंशन योजना में पेंशन के लिए 5 स्लैब निर्धारित हैं।
- कोई भी सब्सक्राइबर अपनी आमदनी के हिसाब से ये स्लैब चुन सकता है। ये स्लैब 1000 रुपये, 2000 रुपये, 3000 रुपये, 4000 रुपये और 5000 रुपये के हैं।
- इसमें 18 साल से 40 साल की उम्र को कोई भी भारतीय नागरिक हिस्सा ले सकता है। उसे पेंशन पाने के लिए 60 की उम्र तक योगदान करना होता है।
- अलग अलग पेंशन स्लैब के लिए अलग अलग उम्र के हिसाब से योगदान करना होता है।
- मसलन अगर 18 की उम्र में योजना से 5000 रुपये मंथली पेंशन के लिए जुड़ते हैं तो आपका मंथली योगदान 210 रुपये होगा।
- वहीं, अगर 30 की उम्र में जुड़ते हैं तो 5000 रुपये मंथली पेंशन के लिए 533 रुपये देने होंगे।
- ठीक इसी तरह से 1000 रुपये मंथली पेंशन के लिए 18 साल वाले को 42 रुपये और 30 साल की उम्र के सब्सक्राइबर को 115 रुपये देने होंगे।
अटल पेंशन योजना के तहत मिलती है पेंशन बढ़ाने या घटाने की सुविधा
- योजना के तहत यह सुविधा है कि आप भले ही कोई स्लैब चुन लें, बाद में इनकम बढ़ने या घटने की स्थिति में स्लैब में बदलाव कर सकते हैं। यानी अपनी पेंशन को बढ़ा या घटा सकते हैं। ग्राहक जब अपना कंट्रीब्यूशन जमा करते हैं उस समय वो अपना अमाउंट कम करने या बढ़ाने का ऑप्शन चुन सकते हैं।
- जैसे अगर कोई सब्सक्राइबर 3000 रुपये मासिक पेंशन पाने के लिए 25 साल उम्र से निवेश करता है तो उसे 60 साल की उम्र तक हर महीने 225 रुपये जमा करना होगा। अब अगर वो 30 साल की उम्र में 4,000 या 5000 रुपये पाने के लिए अपने पेंशन स्कीम को अपग्रेड कर सकता है। इसी तरह पेंशन राशि को 5,000 रुपये से 4000 रुपये या 3,000 रुपये तक घटाकर डाउनग्रेड भी कर सकता है।
- हांलाकि इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि अगर आप डाउनग्रेड या अपग्रेड का ऑप्शऩ चाहते हैं तो आप बैंक में एक फॉर्म भरकर सूचित करना होगा।
- डाउनग्रेड करने पर जो अंतर आएगा वो आपके अकाउंट में क्रेडिट कर दी जाएगी।
- एपीवाई में आपके सेविंग अकाउंट से मासिक, तिमाही या छमाही आधार पर आपके अकाउंट से आटोमेटिक डेबिट कर दिया जाता है। एपीवाई सब्सक्राइबर की डेथ होने पर उनके जीवनसाथी को पेंशन राशि मिलने लगेगी। वहीं जीवनसाथी के निधन के बाद नॉमिनी को पेंशन की राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।
- इस योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
एपीवाई अकाउंट को ऑनलाइन ऐसे अपग्रेड या डाउनग्रेड करें
- एपीवाई अकाउंट को अपग्रेड करने के लिए आपको नीचे दिए गए लिंक पर विजिट करना होगा।
- https://npslite-nsdl.com/CRAlite/APYUPDNGradeView.do
- आपको अपना PRAN यानी परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद पेंशन राशि दर्ज करनी होगी।
- बता दें कि मासिक पेंशन राशि वो राशि है जिसे आप 60 साल के बाद पाना चाहते हैं।
- इसी तरह से अगर आपको डाउनग्रेड करना है तो इस लिंक पर विजिट करें।
- https://npslite-nsdl.com/CRAlite/APYDNGradeView.do
- इसी तरह आपको PRAN यानी परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद पेंशन राशि दर्ज करनी होगी।
एपीवाई अकाउंट को ऑफलाइन ऐसे अपग्रेड या डाउनग्रेड करें
- ऑफलाइन अपग्रेड या डाउनग्रेड करने के लिए नीचे दिए लिंक से आपको एक फॉर्म डाउनलोड करना होगा। फिर इस फॉर्म को भरकर बैंक में जमा करना होगा।
- https://npscra.nsdl.co.in/nsdl/forms/Form_to_Upgrade-Downgrade_Pension_under_APY.pdf
- इस फॉर्म में आपको नई पेंशन राशि लिखनी जिसे बैंक अपने यहां रिकॉर्ड में दर्ज कर लेंगे।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications