पीपीएफ आपके लिए सिर्फ लंबे समय का निवेश का साधन ही नहीं है, बल्कि आर्थिक मुसीबत के समय यह आपके काम भी आ सकता है।
नई दिल्ली: पीपीएफ आपके लिए सिर्फ लंबे समय का निवेश का साधन ही नहीं है, बल्कि आर्थिक मुसीबत के समय यह आपके काम भी आ सकता है। ऐसी परिस्थितियों में आप इस खाते में जमा अपनी राशि पर लोन ले सकते हो और इसमें ब्याज की दर भी सबसे कम है। कोरोना के कारण देशभर में इस समय जिस तरह के हालात है ऐसे में लोगों को कई बार पैसों की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं हर छोटी-छोटी जरुरत को पूरा करने के लिए लोगों को पैसों की तंगी का सामना करना पड़ रहा हैं। तो अगर आपको भी कैश की जरूरत हैं तो अब आप पीपीएफ खाते से सिर्फ 1 फीसदी ब्याज पर लोन ले सकते हैं और अपने सभी जरूरी कामों को निपटा सकते हैं। जानकारी दें कि पीपीएफ अकाउंट बैंक और पोस्ट ऑफिस में खुलवाया जा सकता है। इस अकाउंट पर ग्राहकों को सरकार की ओर से गारंटी मिलती है।
ब्याज रेट है सबसे कम
- पीपीएफ खाते की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें जमा रकम के आधार पर आप लोन ले सकते हैं।
- इस लोन पर जो ब्याज देना होता है वो पर्सनल लोन, गोल्ड लोन और अन्य तरह के लोन से काफी कम होता है।
- इसलिए पीपीएफ खाते में पड़ी रकम के बदले आप लोन ले सकते हैं।
- पीपीएफ में जमा रकम पर केवल एक फीसदी ब्याज देना होता है।
- हालांकि यहां पर एक बात ध्यान रखनी है कि खाते में जो रकम जमा होगी, उसके आधार पर ही लोन मिलेगा। वहीं बैंक और अन्य वित्तीय संस्थान आपकी आय के आधार पर लोन देते हैं।
जानिए पीपीएफ लोन की नियम और शर्तें
- पीपीएफ खाता खोलने के तीसरे साल से ही आप लोन ले सकते हो, इससे पहले आपको इस पर लोन नहीं मिलेगा।
- आप अपने पीपीएफ खाते पर तीसरे से लेकर छठे साल तक ही लोन ले सकते हो। जानकारी के लिए अगर आपने दिसंबर 2017 में खाता खोला है तो आप 2019 से लेकर 2022-23 तक लोन ले सकते हो।
- आप खाते में जमा कुल राशि का केवल 25 प्रतिशत ही लोन के रूप में ले सकते हो। यदि आपने तीसरे साल में लोन लिया तो इसकी गणना दो साल में जमा रकम के आधार पर होगी।
- बता दें कि यदि आपने लोन के लिए नवंबर 2019 (वित्तीय वर्ष 2018-19) में अप्लाय किया तो आपको मार्च 2019 के अंत तक जमा रकम की 25 प्रतिशत तक राशि लोन के रूप में मिल सकेगी।
चुकाना होगा सिर्फ 1 फीसदी ही एक्सट्रा ब्याज
पीपीएफ अकाउंट पर लोन लेने के फायदे की बात की जाए तो सबसे बड़ा आकर्षण ब्याज का कम होना है। नियम के मुताबिक यदि आप पीपीएफ खाते पर आपको 8 फीसदी ब्याज मिल रहै हैं तो उस पर लिए गए लोन पर 9 फीसदी ब्याज चुकाना होगा यानी अपनी सेविंग्स पर मिलने वाले ब्याज की तुलना में 1 फीसदी ज्यादा चुकाना होगा। इससे पहले यह 2 फीसदी अधिक था। यानी आपको सिर्फ 1 फीसदी ही एक्सट्रा ब्याज चुकाना होगा। वहीं बकाया ब्याज की रकम आपको अपने खाते से मिल जाएगी।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
