नई दिल्ली। अगर आपको लगता है कि पैन कार्ड सिर्फ इनकम टैक्स रिटर्न भरने के काम आता है तो आप सही नहीं हैं। यह कई महत्वपूर्ण काम को अंजाम देता है। अगर आपके पास पैन कार्ड नहीं है तो आप कई बड़े वित्तीय काम नहीं कर सकते हैं। इसलिए अगर आपके पास पैन कार्ड नहीं है तो उसे बनवा लें। इसके अलावा अगर पैन कार्ड है तो उसे आधार से लिंक भी करा लें। इसके कुछ काम तो काफी जरूरी और आसान हैं, जिनमें पैन कार्ड की जरूरत पड़ती है। यह काम नीचे बताए जा रहे हैं, लेकिन कई काम बड़े काम भी करने में भीा पैन कार्ड की जरूरत होती है, जिनको आगे बताया जा रहा है।

पैन कार्ड से होने वाले सामान्य काम
आपके पास पैन कार्ड नहीं है, तो आपके आर्थिक लेन-देन अटक सकते हैं।
बैंक अकाउंट खोलने में पैन कार्ड की जरूरत पड़ती है।
कोई भी सरकारी योजना हो या कोई अन्य काम, पैन कार्ड की जरूरत पड़ती है।
पैन कार्ड बनवाने के नियम हुए आसान
सरकार ने भी पैन कार्ड बनवाने के लिए नियम आसान कर दिए हैं।
अब घर बैठे भी आसानी से पैन कार्ड बनवाए जा सकते हैं।
पैन नंबर में आपकी पूरी जानकारी रहती है।
आइये अब जानते हैं कौन से बड़े काम बिना पैन कार्ड के नहीं हो सकते
बिना पैन कार्ड के बिना नहीं होते ये बड़े वित्तीय लेनदेन
-अगर आप इनकम टैक्स रिटर्न फाइलिंग यानी आईटीआर जमा कर रहे हैं, तो आपको पैन कार्ड की जरूरत पड़ेगी।
-अगर आपका आधार पैन से लिंक नहीं है,तो इनकम टैक्स की ई-फाइलिंग में आपको कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ेगा।
-50,000 रुपये से अधिक अगर कैश जमा करते हैं तो पैन कार्ड की जरूरत पड़ती है। -होटल में बिल 25,000 रुपये से ऊपर आता है, तो पैन कार्ड की जरूरत पड़ती है।
-1 लाख से अधिक के म्यूचुअल फंड की खरीद पर पैन की जरूरत पड़ेती है।
-50,000 रुपये से अधिक के शेयर खरीदने पर आपको पैन कार्ड की आवश्यकता पड़ती है।
-जीवन बीमा की किस्त अगर 50,000 रुपये से अधिक की है, तो आपको पैन कार्ड की जरूरत पड़ेगी।
जानिए घर बैठे ई-पैन लेने का तरीका
अगर आपके पास पैन कार्ड नहीं है और तुरंत इसकी जरूरत है, तो आप घर बैठे कुछ देर में ई-पैन ले सकते हैं। यह एकदम से पैन कार्ड की तरह की काम करता है। इसको बनवाने के लिए आपके पास बस आधार कार्ड होना ही जरूरी है। अगर आपके पास आधार कार्ड है और आप ई-पैन लेना चाहते हैं तो तुरंत ही इनकम टैक्स विभाग की वेबसाइट पर जाकर यह काम कर सकते हैं। इस वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
अब नीचे बताए तरीके को फॉलो करें
-वेबसाइट पैन थ्रो आधार लिखा मिलेगा। यहां पर आप क्लिक करें।
-फिर एक नया पेज खुलेगा
-यहां पर आपको गेट न्यू पैन पर क्लिक करना होगा।
- अब जो पेज खुलेगा, वहां पर आपको अपने आधार संबंधी जानकारी डालनी है।
-इसके बाद कैप्चा कोड डालें
-इसके बाद ओटीपी जेनरेट करना होगा।
-फिर इस ओटीपी से आधार कार्ड की डिटेल को वैलिड करना होगा।
-यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद ई-पैन पीडीएफ के रूप में मिल जाएगा।
-अब इसे डाउनलोड करने के लिए आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा।
-यह पूरी प्रक्रिया अधिकतम 10 मिनट की है।
More From GoodReturns

इनकम टैक्स एक्ट 2025: आज की बैठक से बदलेगा आपका TDS? जानें क्या है नया नियम

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
