नई दिल्ली, अक्टूबर 20। पोस्ट ऑफिस में कई बचत योजनाएं हैं। इनमें पैसा जमा करके अच्छा ब्याज कमाया जा सकता है और बड़ा फंड भी तैयार किया जा सकता है। अगर इन में से खास स्कीम का सही तरीके से फायदा उठाया जाए तो करोड़पति भी बना जा सकता है। पोस्ट ऑफिस में जमा पैसा देश में सबसे ज्यादा सुरक्षित माना जाता है। ऐसा इसलिए होता है कि पोस्ट ऑफिस में जमा पैसे की सुरक्षा की गारंटी भारत सरकार देती है। वैसे इस वक्त बैंकों में जमा 5 लाख रुपये तक ही सुरक्षित होता है।
जानिए पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम के बारे में
पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट (आरडी) जमा योजना में इन दिनों 5.8 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है। आरडी में एक बार में 5 साल के लिए पैसा जमा करना होता है। पोस्ट ऑफिस में आरडी केवल 5 साल के लिए होती है, लेकिन बाद में इसे कितने भी समय के लिए बढ़ाया जा सकता है।
जानिए कैसे आरडी में पैसे जमा करके कैसे करोड़पति बन सकते हैं
पोस्ट ऑफिस में आरडी स्कीम में पैसा जमा करना शुरू करके 30 साल में करोड़पति बना जा सकता है। इस वक्त पोस्ट ऑफिस की आरडी पर 5.8 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। अगर पोस्ट ऑफिस की आरडी में 30 साल तक हर माह 10,000 रुपया जमा किया जाए, यह 97,16,072 रुपये हो जाएगा। इस प्रकार आरडी के माध्यम से लगभग 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार किया जा सकता है। वहीं इन 30 साल के दौरान जहां लोगों का निवेश 36 लाख रुपये का होगा, वहीं ब्याज के रूप में 61,16,072 रुपये मिलता है।
अब जानते हैं कि 10,000 रुपये महीने की आरडी से 5 साल में कितने पैसे का फंड तैयार होगा।
आरडी से 5 साल में कितना तैयार होगा फंड
अगर पोस्ट आफिस की आरडी में 10,000 रुपये महीने का निवेश शुरू किया जाए तो 5 साल के बाद 6,97,481 रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। इसमें 6 लाख खुद होगा और बाकी 97,481 रुपया ब्याज मिलेगा।
अब जानिए 10 साल में आरडी से कितना तैयार होगा फंड
पोस्ट आफिस में अगर 10,000 रुपये महीने की आरडी शुरू की जाए तो 10 साल बाद 16,28,963 रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। इसमें 12 लाख खुद का जमा होगा, बाकी 4,28,963 रुपया ब्याज मिलेगा।
अब जानिए 15 साल में कितना तैयार होगा फंड
पोस्ट आफिस में अगर 10,000 रुपये महीने की आरडी शुरू की जाए तो 15 साल बाद 28,72,951 रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। इसमें 18 लाख रुपये खुद का जमा होगा, बाकी 10,72,951 रुपया ब्याज का मिलेगा।
अब जानिए 20 साल में कितना तैयार होगा फंड
पोस्ट आफिस में अगर 10,000 रुपये महीने की आरडी शुरू की जाए तो 20 साल में 45,34,290 रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। इसमें 24 लाख खुद का जमा होगा, बाकी 21,34,290 रुपया ब्याज के रूप में मिलेगा।
अब जानिए 25 साल में कितना तैयार होगा फंड
पोस्ट आफिस में अगर 10,000 रुपये महीने की आरडी शुरू की जाए तो 25 साल के बाद 67,52,999 रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। 30 लाख खुद का जमा होगा, बाकी 37,52,999 रुपया ब्याज के रूप में मिलेगा।
जानिए पोस्ट ऑफिस की अन्य बचत योजनाओं का ब्याज
- 5 वर्षीय रेकरिंग डिपॉजिट : 5.8 फीसदी
- 5 वर्षीय सीनियर सिटीजेन सेविंग्स स्कीम : 7.4 फीसदी
- 5 वर्षीय मासिक आय खाता : 6.6 फीसदी
- 5 वर्षीय नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट : 6.8 फीसदी
- पीपीएफ : 7.1 फीसदी
- किसान विकास पत्र : 6.9 फीसदी (124 महीनों में मैच्योर)
- सुकन्या समृद्धि योजना : 7.6 फीसदी
पोस्ट ऑफिस की एफडी की ब्याज दरें
- 1 वर्षीय टाइम डिपॉजिट : 5.5 फीसदी
- 2 वर्षीय टाइम डिपॉजिट : 5.5 फीसदी
- 3 वर्षीय टाइम डिपॉजिट : 5.5 फीसदी
- 5 वर्षीय टाइम डिपॉजिट : 6.7 फीसदी
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात



Click it and Unblock the Notifications