Weekly change in gold and silver rates: जब से डालर मजबूत हो रहा है, गोल्ड का रेट लगातार कमजोर होता जा रहा है। गोल्ड के रेट में यही हाल बीते हफ्ते भी देखने का मिला। बीते हफ्ते गोल्ड का रेट अच्छा खासा कम हो गया है। वहीं बीते हफ्ते एक समय डालर के खिलाफ रुपये का स्तर रिकॉर्ड क्लोजिंग लो 83.15 रुपये के स्तर तक चला गया था। साथ ही यह भी जानते हैं कि सोना इस साल कितना कमाई करा सकता है।
बीते हफ्ते शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का रेट 58471 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं सोने का रेट बीते सोमवार को 58969 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। इस प्रकार से पूरे हफ्ते में सोने का रेट 498 रुपये प्रति दस ग्राम की गिरावट के साथ बंद हुआ है।

वहीं बीते चांदी का रेट मामूली सुधरा है। चांदी का रेट बीते शुक्रवार को 70447 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं चांदी का यह रेट सोमवार को 70211 रुपये प्रति किलो के स्तर पर था। इस प्रकार से बीते एक हफ्ते में चांदी का रेट 236 रुपये प्रति किलो की तेजी के साथ बंद हुआ।
जहां तक सोने और चांदी के ऑल टाइम हाई रेट की बात है तो वह इस प्रकार से हैं। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई 4 मई 2023 में बनाया था। उस वक्त सोना 61646 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी का ऑल टाइम हाई रेट 76464 रुपये का है, जो 4 मई 2023 को बना था।
केडिया एडवाइजरी की एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले 15 वर्षों में सोने ने करीब 400 फीसदी की कमाई कराई है। वहीं पिछले 1 साल में सोने ने 17.51 फीसदी और पिछले 2 साल में 24.18 फीसदी का रिटर्न दिया है। साल 2023 में भी सोने से मुनाफे की उम्मीद रखी जा सकती है। केडिया एडवाइजरी के अनुसार 2023 में सोने की कीमतें 66,000 रुपये से लेकर 72,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकती हैं। हालांकि इनकी सलाह है कि निवेशक 54,500 रुपये का स्टॉप लॉस रखकर निवेश करें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications