नई दिल्ली, अगस्त 25। अगर आप कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो मन में खयाल आता होगा कि किस्त कितनी आएगी। आमतौर पर देश में करीब 90 फीसदी कार लोन लेकर ही खरीदी जाती हैं। ऐसे में अगर आपके मन भी यह बात है, तो यहां पर कार लोन की किस्त और अंत में कितना पैसा पटाया जाना है, इसकी जानकारी दी जा रही है। कार खरीदेन के पहले इसका जान लेना अच्छा रहेगा। इससे आप को अपना बजट बनाने में आसानी रहेगी। यहां पर 5 लाख रुपये, 8 लाख रुपये और 11 रुपये के कार लोन की गणना करके बताया जा रहा है कि उसकी किस्त कितनी आएगी और अंत में ब्याज के साथ कितना पैसा आप बैंक को वापस देंगे। यह गणना 3 साल, 5 साल और 7 साल के हिसाब से अलग अलग की गई है। अगर आप कार लोन लेकर वाहन खरीदने जा रहे हैं, तो यह जानकारी आपके काफी काम की हो सकती है।
ये हैं बैंकों की कार लोन की ब्याज दरें
- बैंक ऑफ बड़ौदा कार लोन की शुरुआत 7.25 फीसदी से
- केनरा बैंक कार लोन की शुरुआत 7.30 फीसदी से
- एक्सिस बैंक कार लोन की शुरुआत 7.45 फीसदी से
- फेडरल बैंक कार लोन की शुरुआत 8.50 फीसदी से
- एसबीआई कार लोन की शुरुआत 7.70 फीसदी से
- आईसीआईसीआई बैंक कार लोन की शुरुआत 7.90 फीसदी से
आइये अब जानते हैं कार लोन की किस्त और ब्याज के साथ चुकाना पड़ता है कितना पैसा।
5 लाख रुपये का कार लोन ब्याज के साथ कितना हो जाएगा
अगर कार लोन की ब्याज दरों पर नजर डाली जाए तो यह 8 फीसदी के आसपास हैं। कुछ बैंकों की थोड़ी ज्यादा तो कुछ की कम। ऐसे में कार लोन की गणना 8 फीसदी के साथ ही कर रहे हैं।
अगर 5 लाख रुपये का कार लोन 8 फीसदी ब्याज के साथ 3 साल के लिए लिया जाए तो 15,668 रुपये की ईएमआई बनेगी। वहीं तीन साल में कुल मिलाकर 64,055 रुपये ब्याज के रूप में देना होगा। इस प्रकार कुल मिलाकर 3 साल बाद 5 लाख रुपये का लोन 5,64,055 रुपये देकर पूरा पट पाता है।
अगर यही 5 लाख रुपये का कार लोन 8 फीसदी ब्याज के साथ 5 साल के लिए लिया जाए तो 10,138 रुपये की ईएमआई बनेगी। वहीं 5 साल में कुल मिलाकर 1,08,292 रुपये ब्याज के रूप में देना होगा। इस प्रकार कुल मिलाकर 5 साल बाद 5 लाख रुपये का लोन 6,08,292 रुपये देकर पूरा पट पाता है।
अगर यही 5 लाख रुपये का कार लोन 8 फीसदी ब्याज के साथ 7 साल के लिए लिया जाए तो 7,793 रुपये की ईएमआई बनेगी। वहीं 7 साल में कुल मिलाकर 1,54,621 रुपये ब्याज के रूप में देना होगा। इस प्रकार कुल मिलाकर 7 साल बाद 5 लाख रुपये का लोन 6,54,621 रुपये देकर पूरा पट पाता है।
अब जानिए 8 लाख रुपये के लोन के लिए कितना पैसा देना होगा
अगर 8 लाख रुपये का कार लोन 8 फीसदी ब्याज के साथ 3 साल के लिए लिया जाए तो 25,069 रुपये की ईएमआई बनेगी। वहीं 3 साल में कुल मिलाकर 1,02,487 रुपये ब्याज के रूप में देना होगा। इस प्रकार कुल मिलाकर 3 साल बाद 8 लाख रुपये का लोन 9,02,487 रुपये देकर पूरा पट पाता है।
अगर यही 8 लाख रुपये का कार लोन 8 फीसदी ब्याज के साथ 5 साल के लिए लिया जाए तो 16,221 रुपये की ईएमआई बनेगी। वहीं 5 साल में कुल मिलाकर 1,73,267 रुपये ब्याज के रूप में देना होगा। इस प्रकार कुल मिलाकर 5 साल बाद 8 लाख रुपये का लोन 9,73,267 रुपये देकर पूरा पट पाता है।
अगर यही 8 लाख रुपये का कार लोन 8 फीसदी ब्याज के साथ 7 साल के लिए लिया जाए तो 12,469 रुपये की ईएमआई बनेगी। वहीं 7 साल में कुल मिलाकर 2,47,394 रुपये ब्याज के रूप में देना होगा। इस प्रकार कुल मिलाकर 7 साल बाद 8 लाख रुपये का लोन 10,47,394 रुपये देकर पूरा पट पाता है।
अब जानिए 11 लाख रुपये के लोन के लिए कितना पैसा देना होगा
अगर 11 लाख रुपये का कार लोन 8 फीसदी ब्याज के साथ 3 साल के लिए लिया जाए तो 34,470 रुपये की ईएमआई बनेगी। वहीं 3 साल में कुल मिलाकर 1,40,920 रुपये ब्याज के रूप में देना होगा। इस प्रकार कुल मिलाकर 3 साल बाद 11 लाख रुपये का लोन 12,40,920 रुपये देकर पूरा पट पाता है।
अगर यही 11 लाख रुपये का कार लोन 8 फीसदी ब्याज के साथ 5 साल के लिए लिया जाए तो 22,304 रुपये की ईएमआई बनेगी। वहीं 5 साल में कुल मिलाकर 2,38,242 रुपये ब्याज के रूप में देना होगा। इस प्रकार कुल मिलाकर 5 साल बाद 11 लाख रुपये का लोन 13,38,242 रुपये देकर पूरा पट पाता है।
अगर यही 11 लाख रुपये का कार लोन 8 फीसदी ब्याज के साथ 7 साल के लिए लिया जाए तो 17,145 रुपये की ईएमआई बनेगी। वहीं 7 साल में कुल मिलाकर 3,40,166 रुपये ब्याज के रूप में देना होगा। इस प्रकार कुल मिलाकर 7 साल बाद 11 लाख रुपये का लोन 14,40,166 रुपये देकर पूरा पट पाता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications