Complete information about Suzlon Energy shares: लगातार काफी रिटर्न दे रहा सुजलॉन एनर्जी का शेयर अचानक गिरावट के दौर में आ गया है। यह शेयर पिछले एक हफ्ते से लगातार नीचे ही जा रहा है। हालांकि अगर ब्रोकरेज हाउस की राय देखी जाए तो वह अभी भी इस शेयर काफी कमाई की उम्मीद रखते हैं।
आज सुजलॉन एनर्जी का शेयर 5 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है। आज सुजलॉन एनर्जी का शेयर 22.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। इसमें आज 1.20 रुपये की गिरावट दर्ज हुई है। आज सुजलॉन एनर्जी का शेयर अपने दिन के निचले स्तर पर ही बंद हुआ है। आज सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने अपना न्यूनतम स्तर 22.80 रुपये का बनाया तो उच्चतम का स्तर 24.20 रुपये का बनाया।

जहां तक सुजलॉन एनर्जी के शेयर का 1 साल का उच्चतम और न्यूनतम स्तर है तो यह 6.60 रुपये से लेकर 27.05 रुपये तक का है। अगर किसी ने इस साल के दौरान सुजलॉन एनर्जी का शेयर न्यूनतम स्तर पर खरीदा होता तो इसकी वैल्यू करीब चार गुना बढ़ गई होगी।
जहां तक रिटर्न की बात है तो सुजलॉन एनर्जी का शेयर इस वक्त कुछ गिरावट में है। एक हफ्ते में यह शेयर करीब 3.39 प्रतिशत का नुकसान करा चुका है। हालांकि वहीं एक माह में सुजलॉन एनर्जी का शेयर 12.87 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है।
वहीं सुजलॉन एनर्जी का शेयर 3 माह में करीब 49.02 फीसदी का रिटर्न दे चुका है। वहीं अगर देखा जाए तो सुजलॉन एनर्जी का शेयर 1 जनवरी 2023 से लेकर अभी तक करीब 115.09 फीसदी का रिटर्न दे चुका है। सुजलॉन एनर्जी के शेयर का 1 साल का रिटर्न करीब 131.47 फीसदी का है। वहीं 3 साल का रिटर्न 590.91 प्रतिशत का है।
जानकारों का मानना है कि कंपनी करीब 15 साल के बाद पूरी तरह से कर्ज मुक्त कंपनी बन गई है। ऐसे में अब इस कंपनी के पास तेज गति से आगे बढ़ने का पूरा मौका है।
ब्रोकरेज कंपनी प्रभुदास लीलाधर की उपाध्यक्ष टेक्निकल रिसर्च वैशाली पारेश के अनुसार सुजलॉन एनर्जी का शेयर 34 रुपये तक जा सकता है। कंपनी ने 34 रुपये के प्राइस टारगेट के साथ खरीद की सलाह दी है।
वहीं ब्रोकरेज हाउस जेएम फाइनेंशियल ने सुजलॉन एनर्जी पर खरीद की सलाह के साथ कवरेज शुरू किया है। जेएम फाइनेंशियल ने सुजलॉन एनर्जी का टारगेट प्राइस 30 रुपये का बताया है।
इस प्राइस टारगेट के हिसाब से देखें तो सुजलॉन एनर्जी का शेयर इस रेट से भी काफी कमाई करा सकता है। अगर प्रतिशत में देखा जाए तो प्राइस टारगेट के अनुसार करीब 30 फीसदी से ज्यादा कमाई सुजलॉन एनर्जी का शेयर करा सकता है।
नोट: यहां पर सुजलॉन एनर्जी के शेयर पर ब्रोकरेज हाऊस का टारगेट प्राइस बताया जा रहा है। यह निवेश की राय नहीं है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications