Create a fund of Rs 1 crore with the help of PPF: देश में काफी लोग इनकम टैक्स देते हैं। यही इनकम टैक्स बचाने वाली एक स्कीम है पीपीएफ। अगर इस स्कीम का समझदारी से इस्तेमाल किया जाए तो आसानी से 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार किया जा सकता है।
पीपीएफ स्कीम में इस वक्त 7.1 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। वहीं पीपीएफ की सबसे बड़ी खासियत है कि इस स्कीम में मिले पूरे ब्याज पर इनकम टैक्स नहीं लगता है। इसलिए यह स्कीम और महत्वपूर्ण हो जाती है।

पीपीएफ से 1.5 करोड़ रुपये का फंड कैसे तैयार होगा, इसके पहले कुछ खास बात इस स्कीम के बारे में जान लें। पीपीएफ में जमा पैसे पर आयकर की 80सी के तहत छूट मिलती है। यहां पर अधिकतम 1.5 लाख रुपये जमा किया जा सकता है।
अगर 1.5 लाख रुपये को 12 महीने में बांटा जाए तो यह 12,500 रुपये होता है। यानी पीपीएफ में हर माह 12,500 रुपये जमा किया जा सकता है। अगर इस निवेश को लगातार किया जाए तो रकम 1.50 करोड़ रुपये हो सकती है।
पीपीएफ स्कीम 15 साल के लिए होती है। यानी इस स्कीम में जमा पैसे को 15 साल के बाद वापस लिया जा सकता है। वहीं अगर निवेशक चाहे तो इसे बाद में 5-5 साल के लिए बढ़ा सकता है।
ऐसे में अगर पीपीएफ में 30 साल तक हर माह 12,500 रुपये जमा किया जाए तो 1.54 करोड़ रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। इस दौरान आपका जमा पैसा कुल मिलाकर 45 लाख रुपये होगा। वहीं ब्याज के रूप में 1 करोड़ रुपये से ज्यादा पैसा मिलेगा।
पीपीएफ खाता पोस्ट ऑफिस के अलावा बैंक की खास शाखाओं में भी खोला जा सकता है। यही नहीं पीपीएफ को बैंक से पोस्ट ऑफिस या पोस्ट ऑफिस से बैंक में ट्रांसफर भी किया जा सकता है।
पीपीएफ खाते की शुरुआत 500 रुपये से की जा सकती है। वहीं साल में एक बार इस पीपीएफ में पैसा जमा करना जरूरी होता है। अगर पेरेंट चाहें तो पीपीएफ खाते को बच्चे के नाम पर भी खोल सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications