ईपीएफ पर सरकार ने वित्त वर्ष 2018-19 के लिए ब्याज दरों में बदलाव किया है। जानकारी दें कि अब पहले के मुकाबले ज्यादा ब्याज मिलेगा। वित्त मंत्रालय ने पिछले वित्त वर्ष के लिए 8.65 फीसदी ब्याज दर तय की है।
नई दिल्ली: ईपीएफ पर सरकार ने वित्त वर्ष 2018-19 के लिए ब्याज दरों में बदलाव किया है। जानकारी दें कि अब पहले के मुकाबले ज्यादा ब्याज मिलेगा। वित्त मंत्रालय ने पिछले वित्त वर्ष के लिए 8.65 फीसदी ब्याज दर तय की है। ईपीएफ बचत का अच्छा स्रोत माना जाता है। केंद्रीय न्यासी बोर्ड हर साल मौजूदा वित्त वर्ष की ब्याज दर तय करता है। इसके बाद मंजूरी के लिए वित्त मंत्रालय के पास भेजा जाता है। अगर आपका भी पीएफ अकाउंट है तो आपको भी यह जानना जरूरी है कि पीएफ खाते के क्या-क्या फायदे हैं। आपको बता दें कि पीएफ अकाउंट पर मिलते हैं ये 4 बड़े फायदें
6 लाख तक का इंश्योरेंस
इस बात के बारे में आपको शायद जानकारी नहीं होगी कि आपके खाते पर बाई डिफॉल्ट बीमा मिलता है। ईडीएलआई (एंप्लॉई डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस) योजना के तहत आपके पीएफ खाते पर 6 लाख रुपये तक का इंश्योरेंस मिलता है। इस योजना के तहत खाताधारक को एक लमसम पेमेंट मिलता है। इसका फायदा किसी बीमारी या एक्सीडेंट और मृत्यु के वक्त लिया जा सकता है।
पीएफ खाता खुद ट्रांसफर होगा
अच्छी बात तो यह है कि नौकरी बदलने पर पीएफ का पैसा ट्रांसफर करना अब आसान हो गया है। आधार से लिंक आपके यूएएन (यूनीक नंबर) नंबर के जरिए आप अपने एक से अधिक पीएफ खातों (नौकरी बदलने की स्थिति में) को एक ही जगह रख सकते हैं। नई नौकरी ज्वॉइन करने पर ईपीएफ के पैसे को क्लेम करने के लिए फॉर्म-13 भरने की जरूरत नहीं होगी। ईपीएफो ने हाल ही में एक नया फॉर्म-11 जारी किया है, जिससे आपका पिछला खाता नए खाते में खुद ही ट्रांसफर हो जाएगा।
रिटायरमेंट के बाद पेंशन
बता दें कि 10 साल तक रेगुलर पीएफ खाते में पैसा जमा होते रहने की स्थिति में आपको अपने खाते पर एंप्लॉई पेंशन स्कीम का भी फायदा मिलता है। अगर कोई खाताधारक लगातार 10 साल नौकरी में रहता है और उसके खाते में लगातार एक राशि जमा होती रहती है तो एंप्लॉई पेंशन स्कीम 1995 के तहत उसे रिटायरमेंट के बाद एक हजार रुपए पेंशन के रूप में मिलता रहेगा।
पैसा इन स्थितियों में निकाल सकते
देखा गया है कि अक्सर लोग नौकरी बदलते वक्त पीएफ खाते से पैसा निकाल लेते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि लोगों को लगता है कि चालू खाते से पैसा नहीं निकाला जा सकता है। ऐसा नहीं है, आप कुछ स्थितियों में अपने पीएफ खाते से पैसा निकाल सकते हैं। हालांकि, इस दौरान आप एक निश्चित रकम ही निकाल सकते हैं। मकान खरीदने या बनाने के लिए, मकान के लोन रीपेमेंट के लिए, बीमारी में, बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए, लड़की की शादी के लिए। हालांकि, इन फायदों का लाभ उठाने के लिए खाताधारकों को एक निश्चित समय तक ईपीएफओ का सदस्य होना जरूरी है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
