Retirement Plans: नौकरी करते वक्त तो सबके पास पैसे होते हैं लेकिन जब नौकरी चली जाती है तो काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। पहले तो सरकारी नौकरी में लोगों को पेंशन भी मिलती थी अब तो वह सुविधा भी लगभग खत्म हो चुकी है। अब एक बार में पैसे दे दिए जाते हैं, जो कुछ साल में खत्म हो जाते हैं और उसके बाद आपको अपनी छोटी-छोटी जरूरत के लिए भी बच्चों पर निर्भर होना पड़ता है। अगर आप सही तरीके से अपने बुढ़ापे के लिए रिटायरमेंट प्लानिंग करते हैं, तो आप एक अच्छा खासा बजट तैयार कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे आप बड़ी आसानी से अपनी रिटायरमेंट प्लान कर सकते हैं।
प्रोविडेंट फंड एक बेहतरीन तरीका है जिससे आप आप रिटायरमेंट से पहले एक बड़ी रकम तैयार कर सकते हैं। इसमें एक कर्मचारी के लिए होता है जिसको बोलते हैं ईपीएफ यानी एम्प्लॉई प्रोविडेंट फंड और दूसरा तरीका होता है पीपीएफ जिसमें कोई भी आसानी से पैसे इन्वेस्ट कर सकता है। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो ईपीएफ और पीपीएफ दोनों में पैसे इन्वेस्ट करके फायदा उठा सकते हैं। आपको बताते चलें कि पीपुल्स प्रोविडेंट फंड के तहत आपको टैक्स से भी छूट मिलती है और कंपाउंडिंग के जरिए जबरदस्त ब्याज भी मिलता है। अगर आप इन दोनों में पैसे इन्वेस्ट करते हैं तो धीरे-धीरे एक बड़ी रकम तैयार हो जाती है। कंपाउंड इंटरेस्ट देने वाली स्कीम में लगाया गया पैसा लंबे समय में बेहतरीन रिटर्न देता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान भी पैसे को बढ़ाने में काफी मददगार हो सकता है। आपको म्युचुअल फंड में दो से तीन अलग-अलग सिस्टमैटिक प्लान अपनाना चाहिए। हालांकि म्युचुअल फंड में पैसे लगाने में जोखिम तो रहता है लेकिन यह स्टॉक मार्केट के मुकाबले काफी कम होता है। आपने अगर एक्सपर्ट की सलाह से इन्वेस्टमेंट किया है, तो नुकसान होने के चांस काफी कम होते हैं। वही समझदारी से किया गया निवेश आपको एक बड़ी और बेहतरीन रकम देता है।
इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम में इन्वेस्टमेंट करने से आपको टैक्स भरने से भी छूट मिल सकती है। इसकी सीमा 1.5 लाख रुपए प्रति साल है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसमें पैसे इन्वेस्ट करके आप एक तरफ तो अपने लिए बढ़िया रकम बना रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ आपको टैक्स से भी छूट मिल रही है यानी डबल मुनाफा हो रहा है। इस स्कीम में आप जितनी जल्दी पैसे लगाना शुरू करेंगे उतना ही ज्यादा फायदा होगा।
इसके अलावा आप चाहे तो एक अमाउंट शेयर बाजार में भी इन्वेस्ट कर सकते हैं। अगर आपको लंबे समय में ज्यादा फायदा चाहिए तो किसी भी लार्ज कैप स्टॉक में पैसे लगा सकते हैं। हालांकि इसमें नुकसान का खतरा बना रहता है तो विशेषज्ञों की सलाह से आप पीएसयू शेयर में और ब्लू चिप में भी लंबे समय के लिए पैसों का निवेश कर सकते हैं।
छोटी-छोटी इन्वेस्टमेंट करके आपको एक इमरजेंसी फंड भी तैयार रखना चाहिए। जैसे-जैसे आपकी कमाई बढ़ती जाए वैसे-वैसे आपको इमरजेंसी फंड में ज्यादा से ज्यादा पैसों का निवेश करते जाना चाहिए। इससे बुढ़ापे के वक्त अगर अचानक कोई समस्या आती है, तो यह पैसे आपके काम आ जाएंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 24 मार्च को चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 23 मार्च को चांदी की कीमतों में गिरावट! 45,000 टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक खुले हैं या बंद? एक क्लिक में जान लें राम नवमी से कब तक बैंक हॉलिडे शेड्यूल

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications