नयी दिल्ली। साल 2020 खत्म होने में चंद दिन बाकी हैं और नया साल 2021 आने वाला है। इस साल शेयर बाजार कोरोना संकट के बावजूद नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इस साल आखिरी तिमाही में कई आईपीओ भी देखने को मिले, जिन्होंने निवेशकों का पैसा दोगुना कर दिया। कोरोना के चलते बीच अप्रैल-जून के दौरान बाजार सुस्त रहा था। जुलाई में एसबीआई कार्ड का आईपीओ आने के बाद शेयर बाजार को गति मिली। पिछले कुछ समय में बर्गर किंग जैसे कई आईपीओ इश्यू आए जिन्होंने निवेशकों को मालामाल बना दिया। अगले साल भी एलआईसी सहित 6 आईपीओ इश्यू आएंगे। इसलिए पैसा तैयार रखिए और आने वाले आईपीओ इश्यू पर नजर रखिए। एक नजर डालते हैं अगले साल आने वाले सभी आईपीओ इश्यू पर।
एलआईसी कराएगी मुनाफा
एलआईसी देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है, जिसका आईपीओ अगले आने की पूरी संभावना है। सरकार ने बजट 2020 में एलआईसी का आईपीओ लाने का ऐलान किया था। सरकार आईपीओ के जरिए एलआईसी में हिस्सेदारी बेच कर इसे स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट कराना चाहती है। इससे सरकार को 2020-21 का विनिवेश लक्ष्य पूरा करने में भी मदद मिलेगी। निवेशकों के लिए एलआईसी का आईपीओ तगड़ी कमाई का मौका हो सकता है।
रेलटेल का 700 करोड़ रु का आईपीओ
आईआरसीटीसी की तरह रेलटेल भी रेलवे सेक्टर की एक सरकारी कंपनी है। कंपनी ने 700 करोड़ रु के आईपीओ इश्यू के लिए सेबी के पास आवेदन किया था। इसे आईपीओ के लिए मंजूरी मिल गई है। रेलटेल में सरकार अपनी 8.66 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी। रेलटेल देश की सबसे बड़ी दूरसंचार इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने वाली कंपनी है। इसका अपना अलग टेलीकॉम इंफ्रा भी है।
कल्याण ज्वेलर्स
केरल स्थित रिटेल ज्वेलरी फर्म कल्याण ज्वैलर्स के 1,750 करोड़ रुपये को प्रारंभिक सार्वजनिक प्रस्ताव (आईपीओ) को बाजार नियामक सेबी की मंजूरी मिल गई है। संभावना थी कि ये दिसंबर में ही आईपीओ ला सकती है। इसके 1750 करोड़ रु के आईपीओ में 1000 करोड़ रु के नये शेयर बेचे जाएंगे, जबकि 750 करोड़ रु के मौजूदा शेयर बेचे जाएंगे।
एनसीडीईएक्स
नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (एनसीडीईएक्स) को आईपीओ लाने के लिए सेबी ने हरी झंडी दिखा दी है। एनसीडीईएक्स 500 करोड़ रुपये का आईपीओ लाएगी। कंपनी 100 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी, जबकि 1.44 करोड़ मौजूदा शेयरों को बेचा जाएगा। मालूम हो कि एनसीडीईएक्स भारत में स्थित ऑनलाइन कमोडिटी एक्सचेंज है।
बजाज एनर्जी
बजाज एनर्जी के आईपीओ को पिछले साल अगस्त में ही सेबी से मंजूरी मिल गई थी। ये आईपीओ के जरिए 5450 करोड़ रु जुटाएगी। आईपीओ में 5150 करोड़ रु के नये शेयर बेचे जाएंगे। वहीं 300 करोड़ रु के शेयर बजाज पावर वेंचर्स द्वारा बेचे जाएंगे।
मोंटेकार्लो
मोंटेकार्लो को भी आईपीओ के लिए जनवरी 2020 में ही सेबी से मंजूरी मिल गई थी। इसका आईपीओ इश्यू 550 करोड़ रु का होगा, जिसमें 450 करोड़ रु के नये शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं कंपनी के मौजूदा शेयरधारक 30 लाख शेयरों की बिक्री करेंगे। कंपनी आईपीओ से जुटाये जाने वाले कुछ पैसे का इस्तेमाल अपनी परियोजनाओं में निवेश के लिए करेगी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
