Joint Home Loan: केंद्रीय और राज्य सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए और उन्हें आर्थिक सहायता देने के लिए कई तरह की योजनाएं लागू करती है. इसके अलावा लोन में भी भारी छूट देती है. इसलिए अब आपकी पत्नी आर्थिक रूप से भी मदद कर सकती है. अगर आप होम लोन लेने पर विचार कर रहे हैं, तो पत्नी का नाम जोड़कर आप लोन पर भारी छूट पा सकते हैं. चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

आज के समय में पत्नी सिर्फ खाना बनाने या बच्चों की देखभाल करने के लिए नहीं है. महिलाएं अब पुरुष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है. एक पत्नी पूरे परिवार का घर खर्च आसानी से संभाल सकती है. वह आर्थिक प्रबंधन करने में माहिर है.
पत्नी के साथ जॉइंट लोन लेने पर आपको ईएमआई (EMI) से लेकर लोन की अवधि तक भारी छूट मिल जाती है. अगर आप आज के समय में होम लोन लेना चाहता हैं तो इसमें पत्नी का नाम जरूर शामिल करें.
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक पत्नी के साथ जॉइंट लोन लेने पर आपको कम ब्याज दर में लोन मिल जाता है. इसके अलावा ईएमआई में भी राहत मिलती है. इसके साथ ही इनकम टैक्स में भी भारी छूट मिल जाती है.
अगर आप जॉइंट होम लोन को पत्नी के साथ मिलकर लेते है, तो बैंक भी आपको सब्सिडी देता है. वहीं ब्याज दर कम होने से आपका ईएमआई अमाउंट भी कम हो जाता है.
ज्यादातर बैंक में लोन लेने पर महिलाओं के लिए ब्याज दर अलग रखा गया है. महिला एप्लीकेंट के लिए होम लोन लेने पर 5 बेसिस प्वॉइंट्स से भी कम होती है. इस सब फायदों को लेने के लिए एक शर्त है. शर्त है कि प्रॉपर्टी की मालिकन या प्रॉपर्टी महिला के नाम पर होनी चाहिए.
कैसे बचाएं 7 लाख रुपये तक टैक्स
अपनी पत्नी के साथ ज्वाइंट होम लोन लेने पर सिर्फ आपकी ब्याज दर कम नहीं होती, बल्कि आपको इनकम टैक्स में भी भारी छूट मिल जाती है. वैसे तो जॉइंट होम लोन पर आवेदन करने वाले दोनों कर्जधारक अलग-अलग इनकम टैक्स बेनिफिट का फायदा उठा सकते हैं. जॉइंट होम लोन लेने पर इनकम टैक्स बेनिफिट तभी मिलेगा, जब दोनों ही प्रॉपटी के मालिक हो.
अगर आप पत्नी के साथ जॉइंट होम लोन लेने ले रहे हैं, तो आपको टैक्स में दोगुना छूट मिलेगी. जैसे इनकम टैक्स 80C के तहत दोनों ही प्रिंसिपल अमाउंट पर 1.5-1.5 लाख रुपए मतलब कुल 3 लाख रुपए क्लेम कर सकते हैं.
वहीं सेक्शन 24 के तहत दोनों को ब्याज पर 2-2 लाख रुपये मतलब 4 लाख रुपये तक का टैक्स बैनिफिट भी मिल जाता है. इस तरह से आप पत्नी के साथ जॉइंट होम लेने पर 7 लाख रुपये तक टैक्स बचा सकते हैं. हालांकि यह सभी चीजें आपके लोन अमाउंट पर भी निर्भर करता है.
जॉइंट होम लोन लेना का क्या है फायदा?
आजकल हर बैंक या वित्तीय संस्थान लोन ऑफर करती रहती है, लेकिन कई बार क्रेडिट स्कोर खराब होने पर या कम इनकम की वजह से लोन मिलना मुश्किल हो जाता है. तो ऐसी स्थिति में आप आसानी से जॉइंट होम लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
इसके अलावा अगर जॉइंट लोन लेने पर आपके साथी की भुगतान करने की क्षमता अच्छी है, तो आसानी से आपको लोन मिल जाता है. वहीं जॉइंट लोने लेने पर आपका लोन अमाउंट भी बढ़ जाता है.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications