Job Loss Insurance: हाल ही में कई बड़ी आईटी कंपनियों ने लागत कम करने और एआई के इस्तेमाल के चलते कर्मचारियों की छंटनी कर दी हैं। मौजूदा हालात में आईटी समेत कुछ सेक्टरों में काम करने वाले लोग अपनी नौकरी को लेकर चिंतित हैं। नौकरी छूटने का डर सभी को होता है, लेकिन अगर आप जॉब लॉस इंश्योरेंस से खुद को कवर रखते हैं तो नौकरी छूटने के बाद आने वाले खर्च को मैनेज करने की चिंता नहीं रहती है।
हालांकि, जॉब लॉस इंश्योरेंस लेते समय शर्तों और नियमों को लेकर ग्राहकों को सावधानी बरतनी चाहिए। जॉब लॉस इंश्योरेंस लेते समय यह ध्यान रखना होगा कि हर बीमा कंपनी की इसके लिए अलग-अलग शर्तें होती हैं।

जॉब इंश्योरेंस के फायदे
जॉब लॉस इंश्योरेंस कवर में पॉलिसी की शर्तों के मुताबिक नौकरी चले जाने पर बीमाधारक को आर्थिक सुरक्षा दी जाती है। पॉलिसीधारक को एक निर्धारित अवधि तक पैसों की मदद मिलती है। इससे नौकरी जाने पर कठिन परिस्थिति में आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है।
इन बातों का रखें ध्यान
जॉब इंश्योरेंस पॉलिसी लेते समय ध्यान रखें कि हर बीमा कंपनी की जॉब लॉस इंश्योरेंस कवर में अपने अलग नियम और शर्तें होती हैं। आपको जॉब इंश्योरेंस कवर में अस्थाई तौर पर निकाले जाने पर भी कवर मिलता है।
पॉलिसी लेते समय इसका ध्यान रखना होगा, क्योंकि कुछ बीमा कंपनियां अस्थाई तौर पर या अनुबंध के तहत नौकरी करने वाले लोगों को यह इंश्योरेंस कवर नहीं देती हैं। वहीं, धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार या अन्य गलत कार्यों के चलते नौकरी जाने पर कोई लाभ नहीं मिलता है। इसके अलावा प्रोबेशन पीरियड के दौरान जॉब लॉस इंश्योरेंस कवर की सुरक्षा नहीं मिलती है।
जॉब लॉस इंश्योरेंस एक ऐसा सुरक्षा कवच है जो नौकरी छूटने की स्थिति में वित्तीय सहायता प्रदान करता है। यह मुश्किल समय में आर्थिक रूप से स्थिर रहने में मदद करता है। वहीं, अगर किसी कर्मचारी की नौकरी धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार या किसी अन्य गलत गतिविधि के कारण जाती है, तो ऐसे मामलों में जॉब लॉस इंश्योरेंस का कोई लाभ नहीं मिलता।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट: शनिवार को आपके शहर में क्या है तेल की कीमत? पूरी लिस्ट देखें



Click it and Unblock the Notifications