
Freelance & Work From Home Websites : 2022 में शुरू हुआ कंपनियों में छंटनी का सिलसिला 2023 में भी रुका नहीं है। जिन लोगों की इस दौरान नौकरी चली गयी है, उनके लिए जल्दी से नई नौकरी खोजना मुश्किल हो सकता है। बिजनेसों ने मंदी की संभालना के चलते नये लोगों को काम पर रखना बंद कर दिया है। पर हां फ्रीलांस काम की तलाश करने वालों की मदद के लिए कई वेबसाइटें और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म उपलब्ध हैं। नौकरी चाहने वालों की मदद करने के लिए, यहां हम रिमोट (दूर से काम या आसान शब्दों में कहें तो वर्क फ्रॉम होम) और फ्रीलांस की 10 बेस्ट वेबसाइटों की लिस्ट शेयर करेंगे।
अपवर्क
अपवर्क एक फ्रीलांसिंग प्लेटफॉर्म है जो बिजनेसों को फ्रीलांस टैलेंट से जोड़ता है। यह कई तरह की जॉब कैटेगरीज प्रोवाइड करता है, जिसमें राइटिंग, डिजाइन, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट आदि शामिल है। यह बिजनेसों को स्किल्ड प्रोफेश्नल्स के ग्लोबल पूल तक एक्सेस प्रोवाइड करता है, जिससे उन्हें अपने प्रोजेक्ट्स के लिए सही टैलेंट खोजने की सुविधा मिलती है।
फाइवर
ये एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जो फ्रीलांसरों को बिजनेसों और इंडिविजुअल्स को अपनी सर्विसेज देने का मौका प्रोवाइड करता है। फाइवर पर एक फ्रीलांसर के रूप में, आप अपने कौशल और एक्सपीरियंस को दर्शाने के लिए एक प्रोफ़ाइल बना सकते हैं और ग्लोबल ऑडिएंस को अपनी सेवाएं देना शुरू कर सकते हैं।
फ्रीलांसर
ये प्लेटफॉर्म वेब डेवलपमेंट और ग्राफिक डिजाइन से लेकर राइटिंग और डिजिटल मार्केटिंग तक कई तरह की जॉब कैटेगरी ऑफर करता है। आप प्रोजेक्ट्स पर बोली लगा सकते हैं, ग्राहकों से सीधे बात कर सकते हैं और प्लेटफॉर्म के सेफ पेमेंट सिस्टम के जरिए भुगतान प्राप्त कर सकते हैं।
पीपलपरआर
पीपलपरआर फ्रीलांसरों के लिए सबसे पुराने प्लेटफार्मों में से एक है। पीपलपरआर एक सरल और उपयोग में आसान इंटरफ़ेस प्रोवाइड करता है, जिससे फ्रीलांसरों को रेलेवेंट प्रोजेक्ट्स को जल्दी से खोजने और आवेदन करने की सुविधा मिलती है। पीपलपरआर फ्रीलांसरों के लिए अपने प्रोजेक्ट्स को मैनेज करने और ग्राहकों के साथ बात करना आसान बनाने के लिए डिज़ाइन किए गए कई तरह के टूल और फीचर्स भी प्रोवाइड करता है।
गुरु
ये प्लेटफॉर्म हाई क्वालिटी फ्रीलांसरों के नेटवर्क के साथ बिजनेस प्रोवाइड करने पर फोकस करता है। प्लेटफ़ॉर्म पर फ्रीलांसरों के लिए एक कठोर वेरिफिकेशन प्रोसेस होती है। पर यह सुनिश्चित करती कि साइट पर केवल योग्य प्रोफेश्नल्स को आने की अनुमति है।
टॉपटाल
टॉपटाल बिजनेस को एक फ्लेक्सिबल भर्ती मॉडल प्रोवाइड करता है, जिससे उन्हें प्रोजेक्ट्स के आधार पर एक डेडिकेटेड टीम के रूप में या एक एक्सटेंडेड टीम के रूप में फ्रीलांसरों को काम पर रखने की सुविधा मिलती है।
हायरेबल
हायरेबल प्लेटफ़ॉर्म फ्रीलांसरों को उनके कौशल, अनुभव और लोकेशन के आधार पर बेस्ट नौकरी के अवसर पाने के लिए एक एल्गोरिथ्म का उपयोग करता है। इससे यह ये सुनिश्चित करने में मदद करता है कि फ्रीलांसरों को केवल उन्हीं नौकरियों की पेशकश की जाए जो उनकी क्षमताओं और रुचियों से मिलती है।
सिम्प्ली
सिम्प्ली केवल हाई क्वालिटी वाली फ्रीलांस नौकरियों का एक क्यूरेटेड सिलेक्शन प्रोवाइड करता है, जिन्हें उनके विशेषज्ञों की टीम द्वारा चुना जाता है। इससे यह सुनिश्चित करने में मदद मिलती है कि फ्रीलांसरों को केवल उन्हीं नौकरियों की पेशकश की जाती है जो उनके कौशल और अनुभव अनुसार हैं।
हायर्ड
बिजनेसों के साथ फ्रीलांसरों की मैचिंग के अलावा, हायर्ड फ्रीलांस वर्कर्स को कैरियर कोचिंग, इंटरव्यू की तैयारी और कंपनसेशन एडवाइज की सलाह सहित कई तरह की सर्विसेज तक एक्सेस ऑफर करता है।
फ्लेक्सजॉब्स
फ्लेक्सजॉब्स जॉब रिमोट वर्क के मौकों के अलावा रिमोट वर्कर्स और फ्रीलांसरों के लिए रिसॉर्सेज और टूल्स की एक पूरी रेंज प्रोवाइड करता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
