Know the target price of the shares : सभी लोग शेयर बाजार में निवेश करके अच्छा मुनाफा कमाना चाहते हैं। लेकिन इसके लिए सही शेयर को खोजना कठिन होता है। लेकिन लोगों की इस दिक्कत तो रिसर्च कंपनी जेएम फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशनल सिक्योरिटीज लिमिटेड ने दूर कर दिया है। कंपनियों के वित्तीय परिणाम जारी के होने के बाद जेएम फाइनेंशियल ने टॉप 10 शेयर की लिस्ट जारी की है। अगर इन शेयरों में निवेश किया जाए तो अच्छा खासा मुनाफा कमया जा सकता है। इस लिस्ट की खास बात यह है कि इसमें एक शेयर तो 1 साल में पैसा दोगुना भी कर सकता है, तो एक शेयर का रेट 30 रुपये से भी कम है। आइये जानते हैं इन सभी शेयरों के बारे में।
हिंडाल्को इंडस्ट्रीज का टारगेट प्राइस
हिंडाल्को इंडस्ट्रीज का रेट 9 नवंबर 2022 को 416.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। जेएम फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशनल सिक्योरिटीज लिमिटेड ने इस शेयर में खरीद की सलाह दी है। इस शेयर का टारगेट प्राइस 525 रुपये बताया है।
गोदरेज कंज्यूमर का टारगेट प्राइस
गोदरेज कंज्यूमर का रेट 9 नवंबर 2022 को 810.85 रुपये पर रहा था। जेएम फाइनेंशियल ने इस शेयर के वित्तीय परिणाम बताते हुए खरीद की सलाह दी है। कंपनी ने कहा है कि यह शेयर 1,000 रुपये का स्तर दिखा सकता है।

भारत पेट्रोलियम का टारगेट प्राइस
भारत पेट्रोलियम का रेट 9 नवंबर 2022 को 306.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। जेएम फाइनेंशियल ने इस शेयर पर भी खरीद की सलाह दी है। कंपनी ने बताया है कि यह शेयर 1 साल के अंदर ही 385 रुपये का स्तर दिखा सकता है।
कमिंस इंडिया का टारगेट प्राइस
कमिंस इंडिया का रेट 9 नवंबर 2022 को 1,349.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। वहीं जेएम फाइनेंशियल ने इस शेयर के वित्तीय परिणाम के बाद इसमें खरीद की सलाह दी है। जेएम फाइनेंशियल ने बताया है कि यह शेयर 1,500 रुपये का स्तर दिखा सकता है।
डॉ लाल पैथलैब्स का टारगेट प्राइस
डॉ लाल पैथलैब्स का रेट 9 नवंबर 2022 को 2,407.00 रुपये पर बंद हुआ। जेएम फाइनेंशियल ने बताया है कि यह शेयर अच्छा है और इसमें 2,900 रुपये के टारगेट को ध्यान में रखते हुए निवेश किया जा सकता है।
पीबी फिनटेक का टारगेट प्राइस
पीबी फिनटेक का रेट 9 नवंबर 2022 को 389.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। जेएम फाइनेंशियल ने इस शेयर में भी निवेश की सलाह दी है। कंपनी ने बताया है कि इस शेयर में 910 रुपये के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए निवेश किया जा सकता है।
बजाज इलेक्ट्रिकल्स का टारगेट प्राइस
बजाज इलेक्ट्रिकल्स का रेट 9 नवंबर 2022 को 1,154.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। जेएम फाइनेंशियल ने बताया है कि इस शेयर में निवेश करके मुनाफा कमाया जा सकता है। जेएम फाइनेंशियल के अनुसार इस शेयर में 1,500 रुपये के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए निवेश करना चाहिए।

सिएट लिमिटेड का टारगेट प्राइस
सिएट लिमिटेड का रेट 9 नवंबर 2022 को 1,705.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं जेएम फाइनेंशियल ने बताया है कि यह शेयर 1,800 रुपये का स्तर दिखा सकता है। ऐसे में इस शेयर में निवेश किया जा सकता है।
उज्जीवन एसएफबी का टारगेट प्राइस
उज्जीवन एसएफबी का रेट 9 नवंबर 2022 को 29.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। जेएम फाइनेंशियल ने बताया है कि अगर इस सस्ते शेयर से कमाई करना है तो निवेश किया जा सकता है। जेएम फाइनेंशियल के अनुसार इस शेयर में 34 रुपये के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए निवेश किया जा सकता है।
किर्लोस्कर फेरस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का टारगेट प्राइस
किर्लोस्कर फेरस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का रेट 9 नवंबर 2022 को 296.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। जेएम फाइनेंशियल ने इस शेयर को निवेश लायक बताते हुए कहा है कि इसमें 325 रुपये के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए निवेश किया जा सकता है।
ग्रीनप्लाई इंडस्ट्रीज का टारगेट प्राइस
ग्रीनप्लाई इंडस्ट्रीज का रेट 9 नवंबर 2022 को 163.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं जेएम फाइनेंशियल ने इस शेयर में 224 रुपये के टारगेट को ध्यान में रखते हुए निवेश की सलाह दी है।
स्टोव क्राफ्ट का टारगेट प्राइस
स्टोव क्राफ्ट का रेट 9 नवंबर 2022 को 640.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इस शेयर में जेएम फाइनेंशियल की खरीद की सलाह है। जेएम फाइनेंशियल के अनुसार इस शेयर में 880 रुपये के टारगेट प्राइस को ध्यान में रखते हुए निवेश किया जा सकता है।
नोट : निवेश की यह सलाह जेएम फाइनेंशियल ने दी है। ऐसे में जरूरी है कि निवेशक अपने वित्तीय सलाहकार से शेयर खरीदने से पहले जरूर राय लें।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

SEBI के नए ETF नियम: ट्रेडिंग का तरीका बदल गया, अब कैसे लगाएं सही ऑर्डर?

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित



Click it and Unblock the Notifications
