Jio Financial vs Suzlon: रिलायंस ग्रुप से डीमर्ज होकर बनी कंपनी जियो फाइनेंशियल की लिस्टिंग का चौथा दिन है। वहीं जियो फाइनेंशियल के शेयर में आज लगातार चौथे दिन 5 फीसदी का लोअर सर्किट लगा है। वहीं सुजलॉन एक छोटी कंपनी है, लेकिन निवेशकों को लगातार कमाई करा रही है।
आइये पहले जानते हैं कि जियो फाइनेंशियल कितना नुकसान करा चुकी है, फिर जानेंगे कि सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने कितनी कमाई कराई है।

जहां तक जियो फाइनेंशियल की बात है तो यह शेयर 21 अगस्त 2023 को एनएसई पर 262 रुपये और बीएसई पर 265 रुपये के स्तर पर लिस्ट हुआ था। इस शेयर पर स्टॉक एक्सचेंजों पर 5 फीसदी का सर्किट लगाया गया है। यानी यह शेयर एक दिन में 5 फीसदी से ज्यादा ऊपर या नीचे नहीं जा सकता है।
वहीं आज जियो फाइनेंशियल का शेयर एनएसई पर 213.45 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इसमें एनएसई पर 11.20 रुपये की गिरावट है। वहीं जियो फाइनेंशियल का शेयर बीएसई पर 215.90 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इस शेयर में 11.35 रुपये की गिरावट है। अगर लिस्टिंग दाम से देखा जाए तो जियो फाइनेंशियल का शेयर एनएसई में 48.55 रुपये और बीएसई पर 49.10 रुपये का नुकसान करा चुका है।
वहीं सुजलॉन एजर्जी के शयेर में कल यानी 23 अगस्त को अपर सर्किट लगा था। आज भी सुजलॉन का शेयर लगभग अपर सर्किट के पास तक चला गया था। इस वक्त सुजलॉन एजर्नी का शेयर अपने 6 माह के हाई के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
सुजलॉन एजर्नी का शेयर का श्योर 1 माह में करीब 10.50 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है। वहीं 1 साल में यह शेयर 152.57 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है। इसके अलावा सुजलॉन का शेयर 3 साल में करीब 459.49 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है।
यहां पर जियो फाइनेंशियल और सुजलॉन के शेयरों की तुलना इसलिए की गई है कि सुजलॉन एनर्जी एक एनर्जी कंपनी है और जियो फाइनेंशियल की पेरेंट कंपनी भी एक इनर्जी कंपनी है। इसके अलावा जियो फाइनेंशियल की ट्रेजरी में करीब 6 फीसदी शेयर भी रिलायंस के हैं, जिससे इस कंपनी की वैल्यू ज्यादा आंकी जा रही है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications