Upcoming IPO: लोकप्रिय ऑनलाइन ट्रैवल बुकिंग प्लेटफॉर्म इक्सिगो (ixigo) पैरेंट कंपनी ले ट्रैवेन्यूज टेक्नोलॉजी (Le Travenues Technology) ने पब्लिक इश्यू को लेकर जरूरी अपडेट जारी किया है. इसके तहत IPO के लिए प्राइस बैंड फिक्स किया है. इक्सिगो ने अगले हफ्ते खुलने वाले आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए प्रत्येक शेयर के लिए 88 से 93 रुपए का प्राइस बैंड को फिक्स किया है. रिटेल निवेशकों के लिए IPO 10 जून से खुल जाएगा. जबकि एंकर निवेशकों के लिए प्रारंभिक बोली 7 जून को शुरू हो जाएगी.
एक लॉट में कितने मिलेंगे शेयर?
ixigo का IPO 10 से खुलकर 12 जून को बंद हो जाएगा. कंपनी इश्यू के जरिए 740 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है. पब्लिक ऑफरिंग में कंपनी 120 करोड़ रुपये के लिए नए शेयर यानी फ्रेश शेयर जारी करेगी. साथ ही ऑफर फॉर सेल यानी OFS में 66.68 मिलियन शेयरों की बिक्री होगी. इसके जरिए 620 करोड़ रुपए जुटाए जाएंगे. OFS में कंपनी के प्रोमोटर्स और मौजूदा निवेशक हिस्सा बिक्री करेंगे. निवेशकों को हर लॉट में 161 शेयर मिलेंगे.
कब होगी शेयरों की लिस्टिंग?
रिटेल निवेशकों को IPO में कम से कम एक लॉट के लिए बोली लगानी होगी. एक लॉट के लिए 14,973 रुपए का निवेश करना होगा. अधिकतम निवेश 13 लॉट के लिए होगा. इसके लिए 194,649 रुपए का भुगतान करना होगा. IPO 12 जून को बंद होगा, फिर 13 जून को शेयरों का अलॉटमेंट होगा. NSE और BSE पर शेयरों की लिस्टिंग 18 जून को होगा.

क्या करती है कंपनी?
इक्सिगो, एक टेक बेस्ड ट्रैवल कंपनी है, जोकि रेलवे, फ्लाइट्स, बसों और होटलों की बुकिंग करने के कारोबार से जुड़ी हुई है. साथ ही ट्रैवल प्लानिंग का भी काम करती है. FY23 में कंपनी को 23.4 करोड़ रुपए कुल प्रॉफिट हुआ था, जोकि पिछले फाइनेंशियल ईयर में 21.09 करोड़ रुपए था. ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA में 32% की ग्रोथ दर्ज की गई थी. ये 501.3 करोड़ रुपए रहा था. FY24 के शुरुआती 9 महीने में प्रॉफिट में 252% की जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की गई, जोकि 65.7 करोड़ रुपए रहा.
IPO से जुड़ी अहम खबर
इक्सिगो IPO के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर एक्सिस कैपिटल, डीएएम कैपिटल और जेएम फाइनेंशियल हैं. पब्लिक इश्यू के लिए Link Intime India Private Ltd रजिस्ट्रार है.
More From GoodReturns

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
