ixigo IPO Subscription Status: ऑनलाइन ट्रैवल बुकिंग प्लेटफॉर्म इक्सिगो (ixigo) की पैरेंट कंपनी ले ट्रैवेन्यूज टेक्नोलॉजी (Le Travenues Technology) का IPO बंद हो गया है. अंतिम दिन ये 98 गुना भरकर बंद हुआ. 10 जून से खुले इस पब्लिक इश्यू को निवेशकों ने हाथोंहाथ लिया. IPO में बोली लगाने वाले निवेशकों के लिए आज 13 जून की तारीख अहम है, क्योंकि शेयरों का अलॉटमेंट होगा. अगर आपने भी लगाया है पैसा तो चलिए जानते हैं कि कैसे BSE पर अलॉटमेंट स्टेटस चेक करते हैं...
ixigo IPO Subscription Status: BSE पर ऐसे करें चेक
Step 1: BSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और 'Status of Issue Application' पर जाएं या फिर https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर डायरेक्ट विजिट करें
Step 2: सेक्शन में 'Issue Type' पर विजिट करें और'Equity' के ऑप्शन क्लिक करें
Step 3: अब ड्रॉपडाउन मेन्यू में'ixigo' को चुनें
Step 4: यहां अपना अप्लीकेशन नंबर या PAN नंबर भरें
Step 5: 'I am not a Robot' पर क्लिक करें और सबमिट करें
प्रीमियम पर होगी लिस्टिंग?
ले ट्रैवेन्यूज टेक्नोलॉजी ने 740 करोड़ रुपए जुटाने के लिए IPO लॉन्च किया. इसके लिए इश्यू प्राइस 93 रुपए प्रति शेयर है. इससे पहले कंपनी ने प्री-IPO के जरिए एंकर निवेशकों से 333 करोड़ रुपए जुटाए. ग्रे मार्केट के लिहाज से IPO की बंपर लिस्टिंग हो सकती है. ग्रे मार्केट में ixigo का शेयर प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है. IPO GMP पर 23 रुपए प्रति शेयर के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है. ये दर्शाता है कि शेयर की लिस्टिंग प्रीमियम पर हो सकती है. ग्रे मार्केट में शेयर 116 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहा है. यानी शेयर करीब 25 फीसदी के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा, जबकि अपर प्राइस बैंक 93 रुपए प्रति शेयर है.
ixigo IPO Subscription Status
कैटेगरी सब्सक्रिप्शन (गुना)
QIBs 0.32
NIIs 110.25
रिटेल 53.95
कुल 98.10
फ्रेश इश्यू और OFS में होगी हिस्सा बिक्री
IPO में इक्सिगो 120 करोड़ रुपये के लिए नए शेयर यानी फ्रेश शेयर जारी हुए. साथ ही ऑफर फॉर सेल यानी OFS में 66.68 मिलियन शेयरों की बिक्री हुई. इसके जरिए 620 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है. OFS में कंपनी के प्रोमोटर्स और मौजूदा निवेशक हिस्सा बिक्री किया. निवेशकों को हर लॉट में 161 शेयर मिलेंगे.

कब होगी शेयरों की लिस्टिंग?
IPO में शेयरों का अलॉटमेंट 13 जून को होगा. NSE और BSE पर शेयरों की लिस्टिंग 18 जून को होगा. Axis Capital, Dam Capital Advisors Ltd और JM Financial बुक रनिंग लीड मैनेजर्स हैं. जबकि Link Intime India Private Ltd रजिस्ट्रार है.
क्या करती है इक्सिगो?
इक्सिगो, एक टेक बेस्ड ट्रैवल कंपनी है, जोकि रेलवे, फ्लाइट्स, बसों और होटलों की बुकिंग करने के कारोबार से जुड़ी हुई है. साथ ही ट्रैवल प्लानिंग का भी काम करती है. FY23 में कंपनी को 23.4 करोड़ रुपए कुल प्रॉफिट हुआ था, जोकि पिछले फाइनेंशियल ईयर में 21.09 करोड़ रुपए था. ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA में 32% की ग्रोथ दर्ज की गई थी. ये 501.3 करोड़ रुपए रहा था. FY24 के शुरुआती 9 महीने में प्रॉफिट में 252% की जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की गई, जोकि 65.7 करोड़ रुपए रहा.
More From GoodReturns

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?



Click it and Unblock the Notifications
