IRDAI Launch Bima Sugam Website: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 2047 तक देश के हर नागरिक के पास इंश्योरेंस कवरेज के सपने को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। भारत की बीमा नियामक संस्था इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डिवेलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी IRDAI ने बीमा सुगम पोर्टल लॉन्च कर दी है। IRDAI के चेयरमैन अजय सेठ ने हैदराबाद में लॉन्च किया। इस मिशन को 'इंश्योरेंस फॉर ऑल बाय 2047' और 'विकसित भारत 2047' से जोड़ा गया है।

इसे देश में इंश्योरेंस सेक्टर के लिए पहली डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI) बनाने की दिशा में शुरुआती कदम माना जा रहा है। इस प्लेटफॉर्म को लाइफ इंश्योरेंस, जनरल और हेल्थ इंश्योरेंस की सभी जरूरतों के लिए बनाया गया है। अब आइए जानते हैं कि यह प्लैटफॉर्म कैसे काम करेगा और इसका क्या मकसद है...
क्या है बीमा सुगम पोर्टल?
बीमा सुगम पोर्टल एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहां ग्राहक सभी कंपनियों के इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स की तुलना करके अपनी जरूरत के हिसाब से उसे खरीद सकते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर यूजर्स लाइफ, हेल्थ और जनरल इंश्योरेंस की पॉलिसियां अलग-अलग कंपनियों से देख सकेंगे और खरीद सकेंगे। बीमा सुगम पोर्टल का मकसद पूरे इंश्योरेंस जर्नी को आसान और पेपरलेस बनाना है।
इस प्लेटफॉर्मे के जरिए क्लेम सेटलमेंट और रिन्यूअल तक की पूरी प्रक्रिया डिजिटल होगी। सिर्फ पॉलिसी नंबर डालकर ग्राहक अपना इंश्योरेंस मैनेज कर पाएंगे।प्लैटफॉर्म से यूजर्स के साथ ही बीमा कंपनियों और एजेंटों को एक वन-स्टॉप सॉल्यूशन मिलेगा।
कैसे काम करेगा प्लेटफॉर्म?
बीमा सुगम को डिजिटल मार्केटप्लेस के तौर पर चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा। इसमें सुरक्षा, नियमों का पालन और स्केलेबिलिटी पर खास ध्यान रहेगा। आने वाले महीनों में जब बीमा कंपनियां और अन्य पार्टनर जरूरी तकनीकी इंटीग्रेशन पूरे कर लेंगे, तब यह प्लेटफॉर्म रीयल ट्रांजैक्शन के लिए चालू हो जाएगा। इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह वेबसाइट दिसंबर 2025 में लाइव होने की उम्मीद है।
सुगम बीमा का मकसद क्या है?
सुगम बीमा को IRDAI ने एक स्टैंडर्ड हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के रूप में बनाया है। इसके कुछ खास मकसद हैं।
स्टैंडर्ड प्रोडक्ट :- सभी इंश्योरेंस कंपनियों को इसे ऑफर करना अनिवार्य है, ताकि ग्राहकों को बेसिक और आसान हेल्थ कवर मिल सके।
सिंपल टर्म्स :- इसमें नियम और शर्तें आसान भाषा में रखी गई हैं, जिससे आम लोग बिना भ्रम के समझ सकें।
यूनिफॉर्म कवर :- हर कंपनी में कवर का फ्रेमवर्क एक जैसा रहता है, फर्क सिर्फ प्रीमियम और सर्विस में हो सकता है।
लो-कॉस्ट हेल्थ कवर :- इसका उद्देश्य लोगों को कम खर्च में बेसिक मेडिकल इंश्योरेंस उपलब्ध कराना है।
ट्रांसपेरेंसी :- क्लेम सेटलमेंट और कवर को लेकर किसी तरह की जटिलता न हो, इसलिए इसमें पारदर्शिता पर जोर दिया गया है।
IRDAI ने क्या कहा?
IRDAI चेयरमैन अजय सेठ ने कहा कि यह पहल पॉलिसीधारकों को सशक्त बनाएगी, बीमा कवरेज को गहराई तक ले जाएगी। इससे पूरे बीमा सेक्टर में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित होगी। वेबसाइट लॉन्च होना एक अहम माइलस्टोन है और उन्हें भरोसा है कि सामूहिक प्रयास से 2047 तक 'सभी के लिए बीमा' का लक्ष्य जरूर पूरा होगा।'
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications