नई दिल्ली, सितंबर 9। आईआरसीटीसी के शेयर की कीमत कल बुधवार को अपने आज तक के सबसे ऊंचे स्तर तक गयी। कंपनी का शेयर कल बीएसई पर 3,425.00 रु तक गया। अगर इस स्तर पर देखें तो सितंबर में अब तक इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) के शेयरों में 24.5 फीसदी की तेजी आई है, जबकि बीएसई सेंसेक्स में केवल 1.3 फीसदी की तेजी आई है। इस शेयर का इतिहास काफी शानदार रहा है। इस शेयर ने 1 लाख रु के 10 लाख रु बना दिए हैं।
2 साल में बनाया मालामाल
आईआरसीटीसी के शेयर ने निवेशकों का पैसा 10 गुना कर दिया है। 2019 में अक्टूबर में लिस्ट होने के बाद से कंपनी का शेयर भाव 10 गुना हो गया है। अक्टूबर 2019 में कंपनी का शेयर 320 रु पर लिस्ट हुआ था, जबकि आज यह 3300 रु से भी ऊपर है। यानी इसका रेट 10 गुना से अधिक हो चुका। इस तरह किसी निवेशक ने 2 साल पहले कंपनी के शेयरों में 1 लाख रु लगाए हों तो उसकी निवेश राशि आज 10 लाख रु हो गयी होगी।
5000 रु तक जा सकता है
स्टॉक मार्केट के जानकारों का मानना है कि इस स्टॉक में आगे और तेजी आ सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी की हॉस्पिटेलिटी सेक्टर में आक्रामक विस्तार योजना है। इससे शेयर को लेकर बाजार अत्यधिक पॉजिटिल हो गया है। बाजार के जानकारों का मानना है कि अगले डेढ़ से दो साल की समयावधि में आईआरसीटीसी के शेयर 5,000 रुपये के स्तर तक जा सकते हैं।
खरीदने का था मौका
कोविड-19 के कारण आईआरसीटीसी के शेयर की कीमत में गिरावट निवेशकों के लिए खरीदारी का एक शानदार मौका था। वैसे भी निवेशक कोविड-19 के फैलने से पहले भी इसे किसी भी कीमत पर खरीदना चाहता था। इसके पीछे कंपनी का एकाधिकार और फ्यूचर के लिए डेवलपमेंट अहम कारण हैं। अब यह होटल, विमानन और सर्फेस ट्रांसपोर्ट सेवा प्रदाताओं के साथ हाथ मिला रही है। इससे इसके शेयर को और सहारा मिलेगा।
लॉन्च करेगी भारत का पहला लग्जरी क्रूज लाइनर
आईआरसीटीसी 18 सितंबर से भारत का पहला स्वदेशी क्रूज लाइनर शुरू करेगी। एक निजी कंपनी कॉर्डेलिया क्रूज के साथ हाथ मिलाने के बाद यह 18 सितंबर से पहला क्रूज शुरू करेगी जिसके लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट http://www.irctctourism.com पर बुकिंग की जा सकती है। आईआरसीटीसी ने कहा है कि जहाज पर सवार मेहमानों को गोवा, दीव, लक्षद्वीप, कोच्चि और श्रीलंका जैसे कुछ बेहतरीन भारतीय और अंतरराष्ट्रीय जगहों पर घूमने का अनुभव मिलेगा।
जानिए पूरी डिटेल
कॉर्डेलिया क्रूज 18 सितंबर से अपनी पहली यात्रा शुरू कर रहा है और इसके पहले चरण में यह मुंबई के बेस से भारतीय गंतव्यों के लिए रवाना होगा। जबकि बाद में मई 2022 से यह क्रूज चेन्नई में ट्रांसफर कर दिया जाएगा और फिर यह कोलंबो, गाले जैसे श्रीलंकाई गंतव्यों के लिए रवाना किया जाएगा। कॉर्डेलिया क्रूज के कुछ लोकप्रिय यात्रा कार्यक्रम मुंबई-गोवा-मुंबई, मुंबई-दीव-मुंबई, मुंबई-एट सी-मुंबई, कोच्चि-लक्षद्वीप मुंबई एट सी आदि होंगे। कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार, चालक दल के सदस्य फुली वैक्सीनेटेड है। सरकार द्वारा आधिकारिक आदेश के अनुसार मेहमानों की संख्या भी सीमित होगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
