Credit Card for Railway Ticket: भारतीय रेलवे ट्रेविलंग के लिए सस्ता साधान है, इसलिए इसे काफी पसंद किया जाता है. अगर आप अपनी पेमेंट क्रेडिट कार्ड से करना पसंद करते हैं, तो आज हम आपको ऐसे क्रेडिट कार्ड के बारे में बताने वाले हैं, जिसके जरिए आप आसानी से रेलवे टिकट में बम्पर डिस्काउंट पा सकते हैं. आपको इन क्रेडिट कार्ड में कई अन्य लाभ भी मिल जाएंगे. चलिए इनके बारे में डिटेल में जानते हैं.

क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल हर दिन बढ़ता जा रहा है. अगर आप नीचे बताए गए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल रेलवे की टिकट पेमेंट पर करते हैं, तो आपको कैशबैक, कई मुफ्त सुविधाएं और रेलवे लाउंज का उपयोग करने पर बम्पर छूट मिल जाती है. चलिए इन कार्ड्स के बारे में एक-एक करके जान लेते हैं.
इन कार्ड्स से मिलेगा बम्पर ऑफर
आईआरसीटीसी एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड
आईआरसीटीसी एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड (IRCTC HDFC Bank Credit Card) रेलवे टिकट पेमेंट पर कई तरह के ऑफर देता है. इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक अगर आप इस क्रेडिट कार्ड से आईआरसीटीसी वेबसाइट पर टिकट बुकिंग करते है, तो आपको ऐप पर हर 100 रुपये के खर्च पर 5 रिवॉर्ड प्वाइंट मिल जाते हैं.
इसके अलावा एचडीएफसी बैंक स्मार्टबाय से ट्रेन टिकट बुक करने आपको 5 फीसदी का कैशबैक दिया जाता है. इसके साथ ही हर साल कुछ चुनिंदा को आईआरसीटीसी एक्जीक्यूटिव लाउंज के लिए 8 कंप्लीमेंट्री एक्सेस भी दिया जाता है. ये हर 3 महीने में 2 बार ऑफर किया जाता है.
अगर आप एचडीएफसी के क्रेडिट कार्ड से रेलवे से संबंधित लेनदेन करते हैं, तो आपको 1 फीसदी शुल्क की छूट मिल जाती है. यह छूट अधिकतम 1000 रुपये तक की हो सकती है.
इस कार्ड के पहले साल की ज्वाइनिंग फीस 500 रुपये + टैक्स होगी. इसके यदि कोई क्रेडिट कार्ड यूजर कार्ड से पहले महीने पर ही 1,50,000 रुपये की पेमेंट करता है, तो उसका रिन्यूअल फीस माफ कर दी जाती है.
आईआरसीटीसी एसबीआई कार्ड प्रीमियर
आईआरसीटीसी एसबीआई कार्ड प्रीमियर (Irctc SBI Card Premier) में भी आपको रेलवे से संबंधित खर्चें पर कई तरह का ऑफर और कैशबैक मिल जाता है. इस क्रेडिट कार्ड का Annual fee 1499 रुपये है. इसके अलावा आपको एसबीआई के क्रेडिट कार्ड से एक साल के लिए रेलवे लाउंज का 8 कंप्लीमेंट्री एक्सेस दिया जाता है.
एसबीआई के क्रेडिट कार्ड से अगर आप आईआरसीटीसी वेबसाइट या ऐप से AC1, AC2, AC3 और AC CC के लिए टिकट बुक करते हैं, तो आपको रिवॉर्ड प्वाइंट में मिल जाते हैं. इसके साथ ही आगर आप आईआरसीटी का कैटरिंग लेते हैं, तो आपको 5 फीसदी का कैशबैक मिल जाता है.
वहीं आईआरसीटीसी पर रेलवे टिकट बुकिंग के हर एक लेनदेन पर आप 1 फीसदी तक मुन्फा पा सकते हैं. वहीं इस कार्ड में आपको पहले annual fee पर 1500 का रिवॉर्ड प्वांइट मिलता है.
आईआरसीटीसी बैंक ऑफ बड़ौदा रुपे क्रेडिट कार्ड
आईआरसीटीसी बैंक ऑफ बड़ौदा रुपये क्रेडिट कार्ड (IRCTC BOB RuPay Credit Card) की Annual fees 500 रुपये रखी गई है. इस क्रेडिट में आप 4 कंप्लीमेंट्री रेलवे लाउंज का एक्सेस मिल जाता है. इसके साथ ही रेलवे ऐप या वेबसाइट से ACI, AC2, AC3 और AC CC की टिकट खरीदने पर 10 फीसदी का डिस्काउंट मिल जाता है.
वहीं हर ई-कैटरिंग खरीद पर 5 फीसदी का मुनाफा होता है. इसके अलावा एसबीआई क्रेडिट कार्ड की तरह हर एक रेलवे टिकट खरीद पर 1 फीसदी मुनाफा मिल जाता है.
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
