नई दिल्ली, अक्टूबर 24। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) भारतीय रेलवे की एक यूनिट है, जो भारतीय रेलवे के लिए टिकट, खानपान और पर्यटन सेवाएं जैसी सर्विसेज प्रोवाइड करती है। यह शुरू में पूरी तरह से भारत सरकार के स्वामित्व में थी और रेल मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में ऑपरेट होती थी। लेकिन 2019 में इसे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट किया गया और ये कंपनी पब्लिक हो गयी। ये अक्टूबर 2019 में शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी। यानी इस कंपनी को शेयर बाजार में लिस्ट हुए 2 साल हो गए हैं। 2 सालों में इसके शेयर ने निवेशकों को भारी भरकम रिटर्न दिया है।
पैसा कर दिया 6 गुना
आईआरसीटीसी का शेयर 18 अक्टूबर 2019 को 779.15 रु के स्तर पर था, जबकि बीते शुक्रवार को यानी 22 अक्टूबर को आईआरसीटीसी का शेयर 4697.95 रु पर बंद हुआ। यानी निवेशकों को करीब 494 फीसदी का भारी भरकम रिटर्न मिला। अगर किसी ने 2 साल पहले इसके शेयरों में 1 लाख रु का निवेश किया हो तो उसकी निवेश राशि आज के समय में 5.94 लाख रु हो गयी होगी।
1 साल में 250 फीसदी रिटर्न
आईआरसीटीसी का शेयर 26 अक्टूबर 2020 को 1320.65 रु के स्तर पर था, जबकि बीते शुक्रवार को आईआरसीटीसी का शेयर 4697.95 रु पर बंद हुआ। यानी निवेशकों को 250 फीसदी से अधिक का रिटर्न मिला है। अगर किसी ने 1 साल पहले कंपनी के शेयरों में 1 लाख रु का निवेश किया हो तो उसकी निवेश राशि आज के समय में 3.50 लाख रु हो गयी होगी।
2021 में 220 फीसदी रिटर्न
आईआरसीटीसी का शेयर 1 जनवरी 2021 को 1445 रु के स्तर पर था, जबकि बीते शुक्रवार को आईआरसीटीसी का शेयर 4697.95 रु पर बंद हुआ। यानी निवेशकों को 220 फीसदी से अधिक का रिटर्न मिला है। अगर किसी ने साल की शुरुआत में कंपनी के शेयरों में 1 लाख रु का निवेश किया हो तो उसकी निवेश राशि आज के समय में 3.20 लाख रु हो गयी होगी।
6 महीनों में 167 फीसदी रिटर्न
आईआरसीटीसी का शेयर 26 अप्रैल 2021 को 1731 रु के स्तर पर था, जबकि बीते शुक्रवार को आईआरसीटीसी का शेयर 4697.95 रु पर बंद हुआ। यानी निवेशकों को 6 महीनों में 167 फीसदी से अधिक का रिटर्न मिला है। अगर किसी ने तब कंपनी के शेयरों में 1 लाख रु का निवेश किया होता तो उसकी निवेश राशि आज के समय में 2.67 लाख रु हो गयी होती।
तीन महीनों में पैसा डबल
3 महीनों में इस शेयर ने निवेशकों का पैसा दोगुना कर दिया है। आईआरसीटीसी का शेयर 23 जुलाई 2021 को 2325.23 रु के स्तर पर था, जबकि बीते शुक्रवार को आईआरसीटीसी का शेयर 4697.95 रु पर बंद हुआ। यानी निवेशकों को 3 महीनों में 99 फीसदी से अधिक का रिटर्न मिला है। अगर किसी ने तब कंपनी के शेयरों में 1 लाख रु का निवेश किया होता तो उसकी निवेश राशि आज के समय में 1.99 लाख रु हो गयी होती। आईआरसीटीसी की स्थापना 27 सितंबर 1999 को हुई थी। एक सरकारी कंपनी के रूप में ये पूरी तरह से भारतीय रेलवे के माध्यम से भारत सरकार के स्वामित्व में रही है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications