नई दिल्ली, अगस्त 3। शेयर बाजार में अगस्त में भी कमाई के मौके मिलेंगे। यह कमाई के मौके कल से शुरू होकर आगे मिलते रहेंगे। दरअसल कुछ ही दिन के अंदर 5 बड़े आईपीओ निवेश के लिए खुलने जा रहे हैं। पिछले दिनों जोमैटो, तत्व चिंतन फार्मा जैसे
आईपीओ ने निवेशकों का पैसा पहले ही दिन लगभग दोगुना तक कर दिया है। ऐसे में इन आईपीओ से भी अच्छी कमाई की उम्मीद रखी जा सकती है।
आइये जानते हैं कि यह 5 आईपीओ किन कंपनियों के हैं।
कल खुलेगा देवयानी इंटरनेशनल का आईपीओ
देवयानी इंटरनेशनल का नाम हालांकि जाना पहचाना नहीं है, लेकिन यह कंपनी पिज्जा हट, केएफसी और कोस्टा कॉफी की देश में सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी कंपनी है। इसका आईपीओ निवेश के लिए 4 अगस्त 2021 को खुल रहा है। इसमें 6 अगस्त तक निवेश किया जा सकेगा। कंपनी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 86 रुपये से 90 रुपये का तय किया है। इस आईपीओ के लिए लॉट साइज 165 शेयरों का है। कंपनी आईपीओ में 440 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू भी जारी कर रही है। कुल मिलाकर कंपनी 1,838 करोड़ रुपये शेयर बाजार जुटाने जा रही है।
एग्जारो टाइल्स आईपीओ
एग्जारो टाइल्स अपना आईपीओ ला रही है। यह कंपनी वेट्रीफाइड टाइल्स बनाने वाली कंपनी है। एग्जारो टाइल्स आईपीओ का प्राइस बैंड 118 रुपये से लेकर 120 रुपये का है। एग्जारो टाइल्स आईपीओ में 4 अगस्त 2021 से निवेश का मौका मिलेगा और यह 6 अगस्त तक निवेश किया जा सकेगा। एग्जारो टाइल्स आईपीओ में लॉट साइज 125 शेयरों का तय किया गया है। एग्जारो टाइल्स आईपीओ से मिले पैसों से 50 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाएगी और और 45 करोड़ रुपये वर्किंग कैपिटल के रूप में इस्तेमाल करेगी।
विंडलास बायोटेक आईपीओ
विंडलास बायोटेक का आईपीओ 4 अगस्त 2021 को निवेश के लिए खुल रहा है। विंडलास बायोटेक ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 448 रुपये से लेकर 460 रुपये का तय किया है। कंपनी आईपीओ में 5 रुपये फैसवैल्यू के शेयर जारी कर रही है। विंडलास बायोटेक फार्मास्युटिकल फॉर्मूलेशन कॉन्ट्रैक्ट डेवलपमेंट एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑर्गनाइजेशन की बड़ी कंपनियों में से एक है। कंपनी नए इक्विटी शेयर जारी करके 165 करोड़ रुपये बाजार से जुटाने जा रही है। वहीं प्रमोटर और मौजूदा शेयरधारक ऑफर-फॉर-सेल के जरिए 51,42,067 इक्विटी शेयर बेचने जा रहे हैं।
कृष्णा डायग्नोस्टिक आईपीओ का आईपीओ
कृष्णा डायग्नोस्टिक भी अपना आईपीओ ला रही है। यह आईपीओ निवेश के लिए 4 अगस्त को खुलेगा और 6 अगस्त को बंद होगा। यह कंपनी आईपीओ के माध्मय से 1,200 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है। इस आईपीओ के लिए इनक्वायर्स कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड और आईआईएफएल सिक्योरिटीज को बुक रनिंग लीड मैनेजर के रूप में नियुक्त किया गया है।
कारट्रेड का आईपीओ
कारट्रेड भी अपना आईपीओ लेकर शेयर बाजार में आ रही है। कंपनी ने घोषणा की है कि इसके आईपीओ का प्राइस बैंड 1,585 रुपये से 1,618 रुपये तक रहेगा। कारट्रेड इस आईपीओ से 2,999 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। कंपनी के अनुसार उसका आईपीओ 9 अगस्त 2021 को खुलेगा। वहीं इस आईपीओ में 11 अगस्त तक निवेश किया जा सकेगा।
More From GoodReturns

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

RBI G-sec ऑक्शन रिजल्ट्स: आज के नतीजों का क्या मतलब? कट-ऑफ और यील्ड को आसान भाषा में समझें

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें



Click it and Unblock the Notifications