नई दिल्ली, नवंबर 8। पेटीएम का आईपीओ निवेश के लिए आज खुल चुका है। यह निवेश का एक बहुत ही बड़ा मौका है। देश के आईपीओ के इतिहास में यह सबसे बड़ा आईपीओ है। इससे पहले कोल इंडिया का आईपीओ आया था, जो सबसे बड़ा आईपीओ था। पेटीएम के आईपीओ का साइज 18,300 करोड़ रुपये का है। 8 नवंबर 2021 को निवेश के लिए यह आईपीओ खुल चुका है। उम्मीद की जाती है कि अगले 10 दिनों के अंदर ही यह आईपीओ लिस्ट हो जाएगा। ऐसे में उम्मीद की जाती है कि निवेशकों को कमाई का बड़ा मौका मिलेगा।
अगर आप भी इस आईपीओ में निवेश करके फायदा उठाना चाहते हैं, तो यहां पर पूरी जानकारी ले सकते हैं।
आइये जानते हैं पेटीएम के आईपीओ के बारे में। वहीं दो अन्य आईपीओ भी आज और कल में खुल रहे हैं। यहां पर उनके बारे में भी जानकारी ली जा सकती है।
आज से निवेश के लिए खुला पेटीएम का आईपीओ
पेटीएम का आईपीओ आज यानी 8 नवंबर 2021 से निवेश के लिए खुल गया है। इस आईपीओ में 10 नवंबर 2021 तक निवेश किया जा सकेगा। यानी निवेश के लिए केवल 3 दिनों का मौका रहेगा। यह देश का सबसे बड़ा आईपीओ है, जो 18300 करोड़ रुपये का है। इससे पहले कोल इंडिया का आईपीओ देश का सबसे बड़ा आईपीओ था। कोल इंडिया का आईपीओ 2010 में आया था और इसका आकार 15475 करोड़ रुपये का था।
जानिए पेटीएम के आईपीओ का प्राइस बैंड
पेटीएम ने अपने शेयर की फेसवैल्यू 1 रुपये की है। वहीं पेटीएम ने अपने शेयर का प्राइस बैंड 2080 रुपये से लेकर 2150 रुपये तय किया है। वहीं पेटीएम ने अपने आईपीओ में लॉट साइज 6 शेयर का तय किया है। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों को कम से कम 6 शेयर के लिए आवेदन देना होगा। अगर निवेशक अपर प्राइस बैंड पर आवेदन करता है तो उसे कम से कम 12900 रुपये का निवेश करना होगा।
जानिए इन पैसों का पेटीएम क्या करेगी
आईपीओ के माध्यम से जुटाया जा रहा पैसा कहां खर्च होगा, इस बात की जानकारी पेटीएम ने पहले ही दे दी है। कंपनी आईपीओ में मिलने वालों पैसों में से करीब 4300 करोड़ रुपये अपने इकोसिस्टम को और मजबूत करने पर करेगी। वहीं 2000 करोड़ रुपये को नए कारोबार और अधिग्रहण में खर्च करेगी। वहीं बाकी पैसों का इस्तेमाल आम कॉरपोरेट जरूरतों के लिए किया जाएगा।
कम होगी चीन की कंपनियों की पेटीएम में हिस्सेदारी
पेटीएम आईपीओ के माध्यम से 10,000 करोड़ रुपये के शेयरों की ऑफर फॉर सेलमें बेचेगी। इसमें सबसे ज्यादा शेयर एंट ग्रुप की कंपनियां बेचेंगी। कंपनी ने अपने दाखिल रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस में बताया है कि एंट ग्रुप की एंटफाइनेंस (नीदरलैंड) 4704.43 करोड़ रुपये और अलीबाबाडॉटकॉम सिंगापुर ई-कॉमर्स 784.82 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री करेगी। सेबी के पास दाखिल दस्तावेजों के मुताबिक एंटफिन (नीदरलैंड्स) होल्डिंग बीवी की कंपनी में 27.9 फीसदी और अलीबाबाडॉटकॉम सिंगापुर ई-कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड की 6.8 फीसदी हिस्सेदारी है। वहीं कंपनी के संस्थापक और सीईओ विजय शेखर शर्मा के पास कंपनी में 14.7 फीसदी हिस्सेदारी है। विजय शेखर इनमें से करीब 402.65 करोड़ रुपये के शेयरों बेचने जा रहे हैं।
लीजिए 2 अन्य आईपीओ के बारे में जानकारी
लैटेंट व्यू एनालिटिक्स आईपीओ
वहीं 10 नवंबर 2021 को लैटेंट व्यू एनालिटिक्स आईपीओ भी निवेश के लिए खुल रहा है। यह एक डेटा एनालिटिक्स सर्विसेज कंपनी है। कंपनी ने अपने प्रस्तावित आईपीओ का प्राइस बैंड 190 रुपये से लेकर 197 रुपये प्रति शेयर तय किया है। लैटेंट व्यू एनालिटिक्स आईपीओ के माध्यम से 6000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। इस कंपनी की ज्यादातर कमाई अमेरिकी बाजार से आती है। कंपनी की आय में अमेरिकी हिस्सेदारी 92.88 फीसदी है।
सफायर फूड्स इंडिया आईपीओ
एक कंपनी सफायर फूड्स इंडिया भी अपना आईपीओ लेकर बाजार में आ रही है। सफायर फूड्स इंडिया आईपीओ निवेश के लिए कल यानी 9 नवंबर 2021 को खुल जाएगा। इस आईपीओ में 11 नवंबर 2021 तक निवेश का मौका रहेगा। कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 1120 रुपये से लेकर 1180 रुपये का तय किया है। कंपनी केएफसी और पिज्जा हट जैसे आउटलेट का संचालन करती है। भारत के अलावा यह आउटलेट श्रीलंका और मालद्वीप में भी संचालित किए जाते हैं। इस वक्त इनकी संख्या 437 है।
More From GoodReturns

IPO की होड़: अभी दांव लगाएं या लिस्टिंग का इंतजार करें? जानें निवेश का सही गणित

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें



Click it and Unblock the Notifications