IPO Calendar: कल यानी 4 मार्च सोमवार से मार्च का पहला ट्रेडिंग हफ्ता शुरू हो रहा है। वैसे यह चालू वित्तीय वर्ष का अंतिम महीना भी है। यही कारण है कि इस हफ्ते में शेयर बाजार की गतिविधियां तेज रहेंगी। आईपीओ कैलेंडर के अनुसार इस हफ्ते में यानी 4 मार्च से 8 मार्च 2024 तक 8 आईपीओ निवेश के लिए खुल रहे हैं।
इन 8 आईपओ के अलावा, 2 और आईपीओ में निवेश का मौका भी इस दौरान है। यह आईपीओ निवेश के लिए खुले हैं और कल तक (4 मार्च) निवेश किया जा सकेगा। मुक्का प्रोटीन्स आईपीओ और एमवीके एग्रो फूड के आईपीओ में 4 मार्च तक निवेश किया जा सकता है।

जानिए कल से खुलने वाले आई आईपीओ
जेजी केमिकल्स आईपीओ (JG Chemicals IPO) सब्सक्रिप्शन के लिए 5 मार्च 2024 से 7 मार्च 2024 तक खुल रहा है। 251.19 करोड़ रुपये के इस आईपीओ का प्राइस बैंड 210 रुपये से 221 रुपये प्रति शेयर है।
गोपाल नमकीन आईपीओ (Gopal Namkeen IPO) सब्सक्रिप्शन के लिए 6 मार्च, 2024 को खुलेगा और 11 मार्च, 2024 को बंद होगा। गोपाल नमकीन आईपीओ 650 करोड़ रुपये का है। यह इश्यू पूरी तरह से 1.62 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल है। प्राइस बैंड 381 रुपये से 401 रुपये प्रति शेयर है।
आरके स्वामी आईपीओ एक मेनबोर्ड इश्यू 4 मार्च 2024 से 6 मार्च 2024 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है। आरके स्वामी आईपीओ (RK Swamy IPO) 423.56 करोड़ रुपये का बुक बिल्ट इश्यू है। आरके स्वामी आईपीओ ने इश्यू से पहले एंकर राउंड में प्रमुख निवेशकों से 187 करोड़ रुपये जुटाए हैं। प्राइस बैंड 277 रुपये से 288 रुपये प्रति शेयर है।
वी आर इंफ्रास्पेस एसएमई आईपीओ (V R Infraspace IPO) सब्सक्रिप्शन के लिए 4 मार्च 2024 को खुलेगा और 6 मार्च 2024 को बंद होगा। 20.40 करोड़ रुपये का वी आर इंफ्रास्पेस आईपीओ पूरी तरह से 24 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू है। शेयरों की लिस्टिंग 12 मार्च को होगी।
पुणे ई-स्टॉक ब्रोकिंग आईपीओ (Pune E-Stock Broking IPO) 7 मार्च से लेकर 12 मार्च 2024 तक उपलब्ध होगा। 38.23 करोड़ रुपये का ये आईपीओ पूरी तरह से 46.06 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू है। प्राइस बैंड 78 रुपये से 83 रुपये प्रति शेयर है। इस आईपीओ का लॉट साइज 1600 शेयरों का है।
सोना मशीनरी एसएमई आईपीओ (Sona Machinery IPO) मंगलवार यानी 5 मार्च 2024 से लेकर 7 मार्च 2024 तक खुलेगा। 51.82 करोड़ रुपये का सोना मशीनरी आईपीओ पूरी तरह से 36.24 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू है।
एसएमई आईपीओ 6 मार्च 2024 से 11 मार्च 2024 तक उपलब्ध होगा। कोउरा फाइन डायमंड ज्वेलरी आईपीओ (Koura Fine Diamond Jewelry IPO) 5.50 करोड़ रुपये का एक फिक्स्ड प्राइस इश्यू है। यह इश्यू पूरी तरह से 10 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू है। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 55 रुपये प्रति शेयर है।
श्री कर्णी फैबकॉम आईपीओ एक एसएमई आईपीओ है और यह 6 मार्च 2024 से 11 मार्च 2024 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। श्री कर्णी फैबकॉम आईपीओ (Shree Karni Fabcom IPO) 42.49 करोड़ रुपये का है। इश्यू पूरी तरह से 18.72 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू है। प्राइस बैंड 220 रुपये से 227 रुपये प्रति शेयर है। इस आईपीओ का लॉट साइज 600 शेयरों का है।
डिस्क्लेमर: यहां पर निवेश के लिए खुलने वाले आईपीओ की जानकारी दी जा रही है। यह निवेश की सलाह नहीं है। कृपया निवेश के पहले वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications