Investment Tips: मेहनत की कमाई को सही जगह निवेश करना जरूरी है. क्योंकि लॉन्ग टर्म में निवेश का रिटर्न पॉजिटिव होने पर ही सेविंग के सही मायने निकलते हैं. इसलिए निवेश का फैसला सोच समझकर लेना चाहिए. खासकर जब बात रिटायरमेंट प्लानिंग की हो रही हो. ऐसे में निवेशकों की पहली पसंद सरकारी सेविंग स्कीम होती है. क्योंकि सरकारी योजनाएं में निवेश सुरक्षित होता है. साथ ही बढ़िया रिटर्न भी गारंटी के साथ मिलता है, जोकि आमतौर पर बैंकों की फिक्स्ड डिपॉजिट्स से भी ज्यादा होती हैं. सबसे अच्छी बात यह भी है कि टैक्स छूट का भी बेनिफिट्स मिलता है.
कहां करना चाहिए निवेश?
सरकारी बैंकों में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर मिलने वाले ब्याज दरों की तुलना में निवेशकों को तीन प्रमुख सरकारी स्कीमों, नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC), सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS) और पोस्ट ऑफिस टर्म डिपॉजिट (POTD) में बेहतर रिटर्न मिल रहा है.
कहां मिल रहा कितना ब्याज?
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (POTD) (5 साल) में सभी नागरिकों को 7.5% का ब्याज, NSC पर 7.7% का ब्याज और सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS) में सीनियर सिटीजंस को 8.2% का ब्याज मिल रहा है. इन सभी स्मॉल सेविंग स्कीम की अवधि 5 साल है.

किस स्कीम में है ज्यादा फायदा?
सरकारी योजनाओं जैसे NSC, SCSS और POTD में निवेश करने से निवेशकों को बैंक FD के मुकाबले 0.5% से लेकर 1.2% तक अधिक ब्याज मिल रहा है. खासकर सीनियर सिटीजंस के लिए SCSS एक बेहतरीन ऑप्शंस है, जिसमें 8.2% का रिटर्न मिलता है. जो बाजार की मौजूदा बैंक FD दरों से काफी बेहतर है.
टैक्स सेविंग का फायदा
निवेशकों को अब बैंक FD और स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स की तुलना करके फैसला लेना चाहिए. स्मॉल सेविंग्स योजनाएं जहां ज्यादा ब्याज देती हैं. वहीं इनमें सरकारी गारंटी, टैक्स छूट (80C के तहत) और लंबी अवधि की सुरक्षा जैसे फायदे भी शामिल हैं. PPF और SCSS जैसी योजनाएं सुरक्षित हैं और इनमें निवेश करके आप बेहतर रिटर्न के साथ टैक्स की भी बचत कर सकते हैं.
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार या रजिस्टर्ड एडवाइजर से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
