Investment Tips: आपको चाहे मोटा पैसा बनाना हो या फिर अपने परिवार का भविष्य सुरक्षित करना हो इन्वेस्टमेंट एक ऐसी आदत है, जो आपके सभी काम को पूरा कर सकती है। अगर आप कम पैसे कमाते हैं और अपने परिवार को वित्तीय सुरक्षा देना चाहते हैं तो आपको लंबे समय तक सही जगह पैसों का निवेश करना चाहिए। ऐसे में अगर आप कोई बहुत ही ज्यादा सुरक्षित योजना चुनते हैं तो उसमें आपको ज्यादा लाभ नहीं होता है और अगर आपने बिना सोचे समझे पैसे शेयर बाजार में डाल दिए तो फायदे के मुकाबला नुकसान की आशंका ज्यादा होती है।
ऐसे में इन्वेस्टमेंट करते समय आपको हमेशा हर पहलू को ध्यान में रखना चाहिए। ताकि आपको जबरदस्त रिटर्न मिले और पैसे भी सुरक्षित रहें। दुनिया के ज्यादातर अमीर और सफल कारोबारी इन्वेस्टर्स का कहना है कि अगर आपको अपने परिवार को फाइनेंशियल सिक्योरिटी देनी है तो आपको लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट का विकल्प चुनना चाहिए। आजकल ऐसी तमाम सारी स्कीम है जिनमें आप अगर 20 से 25 साल तक पैसे इन्वेस्ट करते हैं तो करोड़ों की रकम तैयार कर सकते हैं।

स्टॉक मार्केट में इन्वेस्टमेंट
अगर आपको कम समय में ज्यादा पैसा बनाना तो स्टॉक मार्केट आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसमें अगर आपने सही स्टॉक में पैसे इन्वेस्ट कर दिए तो जबरदस्त रिटर्न मिलता है, वहीं गलत स्टॉक चुनने पर आपको नुकसान भी हो सकता है। अगर आप स्टॉक मार्केट में निवेश करने से पहले एक्सपर्ट के सलाह लेते हैं तो आपके पैसे ज्यादा सुरक्षित रहते हैं और उस पर बेहतर रिटर्न मिलने की संभावना भी काफी ज्यादा होती है।
आप खुद धीरे-धीरे स्टॉक मार्केट को समझकर निवेश कर सकते हैं। क्योंकि अगर आप सुनी सुनाई बातों को बिना कुछ सोचे समझे मानकर निवेश करते हैं तो नुकसान भी हो सकता है। अगर किसी स्टॉक में पैसे लगाने जा रहे हैं, तो उसके बारे में प्रॉपर रिसर्च कर सकते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक आपको अपने सारे पैसे किसी एक स्टॉक या स्कीम में नहीं लगाने चाहिए। बेहतर रिटर्न के साथ सुरक्षा के लिए आप इक्विटी, डेट और गोल्ड में पैसे लगा सकते हैं।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि महंगे शेयर खरीदने के मुकाम मिले आपको बढ़िया कंपनी के किफायती शेयर खरीदने चाहिए जो आगे जबरदस्त फायदा दे सकते हैं। इससे आपकी इन्वेस्टमेंट तो कम होगी पर रिटर्न काफी जबरदस्त मिलेगा।
म्युचुअल फंड है बीच का रास्ता
अगर म्युचुअल फंड में पैसे लगाते हैं तो आपको एक साथ दो फायदे मिल सकते हैं। इसका का सबसे पहला फायदा होता है कि इसमें आपको बेहतरीन रिटर्न मिलता है जो लंबे समय की इन्वेस्टमेंट में आपकी रकम को कई गुना बढ़ा सकता है। म्युचुअल फंड में इन्वेस्ट करने से आपको एफडी के मुकाबले ज्यादा पैसे मिलते हैं। वहीं दूसरी तरफ शेयर मार्केट के मुकाबले म्युचुअल फंड में आपकोकम जोखिम उठाना पड़ता है। अगर आप 20 साल तक के लिए हर महीने 5 हजार रुपए म्युचुअल फंड में जमा करते हैं तो, 20 साल के बाद करोड़ों रुपए का मोटा फंड इकट्ठा कर सकते हैं।
नहीं चाहिए जोखिम तो पीपीएफ इन्वेस्टमेंट है बेस्ट
अगर आप अपने पैसे को सुरक्षित रखते हुए उसे पर जबरदस्त ब्याज लेना चाहते हैं तो पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम आपके लिए अच्छा विकल्प है। आमतौर पर इसे टैक्स बचाने के लिए भी इन्वेस्टमेंट इंस्ट्रूमेंट की तरह इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप पीएफ में लंबे समय का इन्वेस्टमेंट करते हैं, तो आपको 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिलेगी इसके अलावा कंपाउंडिंग का फायदा भी मिलता है जिससे आपका पैसा जबरदस्त तेजी के साथ बढ़ता है।
More From GoodReturns

RBI T-Bill नीलामी: आज निवेश का मौका, FD से बेहतर रिटर्न पाने के लिए ऐसे लगाएं बोली

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

महंगाई के आंकड़े आज: क्या आपकी EMI और निवेश पर पड़ेगा असर?

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत



Click it and Unblock the Notifications