PPF SIP SSY Investment Scheme: अगर आप इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं तो जरूरी नहीं है कि आपके पास हमेशा ही एक मोटी रकम हो। आप चाहें तो छोटी-छोटी रकम से भी बड़ी आसानी से एक मोटा फंड तैयार कर सकते हैं। अगर आप ज्यादा पैसे नहीं बचा पा रहे हैं तो मात्र 500 रुपए से भी इन योजनाओं में इन्वेस्टमेंट शुरू कर सकते हैं। धीरे-धीरे आपका यह छोटा अमाउंट बड़ा होता जाता है और इस पर इंटरेस्ट भी मिलता है, जिससे आपको लॉन्ग टर्म में जबरदस्त फायदा मिल सकता है।
आज हम आपको कुछ ऐसी ही बेहतरीन स्कीम्स के बारे में बता रहे हैं जिनमें आप मात्र 500 प्रति महीने तक का इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। आइए आपको इन इन्वेस्टमेंट स्कीम के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

वैसे तो हमें समझ नहीं आता है लेकिन छोटी-छोटी इन्वेस्टमेंट करके हम एक बड़ी रकम जमा कर सकते हैं जो हमारे जरूरी समय में काम आ सकती है। ऐसी तमाम स्कीम से जिनमें मात्र 500 रुपए प्रति महीने तक का में ही इन्वेस्टमेंट किया जा सकता है। इस तरह से आप 1 साल में कुल मिलाकर 6000 रुपए की बचत कर सकते हैं।
सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान
सिप के जरिए म्यूचुअल फंड में निवेश किया जाता है। इसमें कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है और लंबे समय तक अगर इन्वेस्टमेंट किया जाए तो जबरदस्त रिटर्न भी मिलता है। अगर आप म्युचुअल फंड स्कीम में 10 से 15 साल के लिए पैसे लगते हैं तो आपको कम से कम 12 प्रतिशत का एवरेज रिटर्न मिलता ही है।
ऐसे में अगर आप 90 हजार रुपए जमा करते हैं तो आपको बड़ी आसानी से 15 साल में 252000 से ज्यादा की रकम मिल सकती है। इसके अलावा अगर इसे 5 साल के लिए और बढ़ाकर 20 साल तक इन्वेस्ट किया जाए तो आपको लगभग 5 लाख तक मिल सकता है।
पब्लिक प्रोविडेंट फंड
अगर कैलकुलेशन के हिसाब से देखें तो पीपीएफ निवेश करना भी आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। पीएफ के द्वारा फिलहाल 7.1 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जा रहा है। इसके अलावा आपको इस पर कंपाउंडिंग इंटरेस्ट का फायदा भी मिल जाता है। तो अगर आप 6000 रुपए महीना जमा कर रहे हैं, तो इस हिसाब से 15 साल में जमा होने वाले टोटल राशि 90,000 रुपए होगी।
90,000 रुपए पर पर आपको कम से कम 72,782 रुपए ब्याज के तौर पर मिलेंगे और मैच्योरिटी के बाद आपका टोटल अमाउंट 1,62,000 से ज्यादा का होगा। वहीं अगर आप इस स्कीम को 5 साल तक एक्सटेंड कर देते हैं तोआपको 1,00,000 रुपए से ज्यादा का फायदा होगा और टोटल 2,66,000 रुपए से ज्यादा की कुल धनराशि मिलेगी।
बेटियों के लिए बेस्ट है इस स्कीम में इन्वेस्टमेंट
वहीं कन्या सुकन्या योजना में भी अगर आप मात्र 500 रुपए प्रति महीना इन्वेस्ट करते हैं तो बड़ी आसानी से अच्छा खासा फंड रेडी कर सकते हैं। जिसे बच्ची की उम्र 18 साल की होने के बाद उसकी पढ़ाई और शादी के खर्चे के लिए लगाया जा सकता है। इस योजना में तो आप मात्र 250 रुपए से अपने इन्वेस्टमेंट की शुरुआत कर सकते हैं। इसमें अगर आप 15 साल तक 500 रुपए प्रति महीना जमा करते हैं, तो आपका कुल जमा किया होगा अमाउंट 90,000 रुपए होगा।
इसके बाद बेटी की उम्र 15 से 21 साल होने तक आपको इसमें कोई इंवेस्टमेंट नहीं करना है। लेकिन आपको इस अमाउंट पर 8.2 प्रतिशत के हिसाब से इंटरेस्ट मिलता रहेगा। ऐसे में मैच्योरिटी के बाद इस स्कीम के तहत आपको 2,77,000 से ज्यादा की रकम मिल सकती है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
