नई दिल्ली, मई 18। आईपीओ बाजार मई में काफी तेज रहने वाला है। अगर देखा जाए तो इस वक्त 5 आईपीओ में निवेश का मौका है। अगर आप आईपीओ में निवेश करना पसंद करते हैं, तो इस वक्त अच्छा मौका। कुछ आईपीओ जहां निवेश के लिए खुल गए हैं, वहीं कुछ खुलने वाले हैं। लेकिन निवेश का यह मौका केवल कुल मिलाकर 1 हफ्ते का ही है। आइये जानते हैं कि कौन से हैं यह 5 आईपीओ।
पारादीप फॉस्फेट आईपीओ
पारादीप फॉस्फेट का आईपीओ निवेश के लिए खुल चुका है। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 39.00 रुपये से लेकर 42.00 रुपये का है। इस प्राइस बैंड पर कंपनी 1617.25 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है। जहां निवेश के लिए लाट साइज की बात है तो यह 350 शेयरों की है। यह आईपीओ निवेश के लिए खुल चुका है। इस आईपीओ में कल तक यानी 19 मई तक निवेश किया जा सकता है।
इथोस आईपीओ
इथोस का आईपीओ आज से निवेश के लिए खुल गया है। इस आईपीओ में प्राइस बैंड 836.00 रुपये से लेकर 878.00 रुपये की तय की गई है। वहीं कंपनी इस प्राइस बैंड पर 449.69 करोड़ रुपये से लेकर 472.29 रुपये तक एकत्र करना चाहती है। जहां तक लाट साइज की बात है तो यह 17 शेयरों की है। इस आईपीओ में 20 मई तक निवेश किया जा सकता है।
ईमुद्रा आईपीओ
ईमुद्रा का आईपीओ निवेश के लिए 20 मई को खुलेगा। इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 243.00 रुपये से लेकर 256.00 रुपये का तय किया गया है। वहीं कंपनी अपने आईपीओ से 400 करोड़ रुपये से लेकर 412.79 करोड़ रुपये तक जुटाना चाहती है। जहां तक लाट साइज की बात है तो यह 58 शेयरों की है। इस आईपीओ में 20 मई से लेकर 24 मई तक निवेश किया जा सकेगा।
रचना इंफ्रास्ट्रक्चर आईपीओ
रचना इंफ्रास्ट्रक्चर का आईपीओ निवेश के लिए 20 मई को खुलने जा रहा है। इस आईपीओ में 138.00 रुपये के स्तर पर निवेश किया जा सकेगा। वहीं कंपनी अपने इस आईपीओ से 77.97 रोड़ रुपये जुटाने जा रही है। जहां तक लाट साइज की बात है तो यह 1000 शेयरों की है। 20 मई को खुलने वाले इस आईपीओ में 25 मई तक निवेश किया जा सकेगा।
ग्लोब सिक्योर आईपीओ
ग्लोब सिक्योर का आईपीओ निवेश के लिए 23 मई को खुलने जा रहा है। इस आईपीओ में 29.00 रुपये के स्तर पर निवेश किया जा सकेगा। वहीं कंपनी इस आईपीओ के माध्यम से 10.13 करोड़ रुपये जुटाना चाह रही है। जहां तक लाट साइज की बात है तो यह 4000 शेयरों की है। 23 मई को खुलने वाला यह आईपीओ 25 मई तक निवेश के लिए खुला रहेगा।
More From GoodReturns

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें



Click it and Unblock the Notifications