नई दिल्ली। पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (पीपीएफ) देश में सबसे ज्यादा सुरक्षित और सबसे ज्यादा ब्याज देने वाली सरकारी स्कीम है। जहां यह पीपीएफ खाता 500 रुपये में खोला जा सकता है, वहीं साल में एक बार न्यूनतम 500 रुपये अगर जमा किया जाए, तो यह खाता चालू बना रहता है। शुरुआम में यह खाता 15 साल का होता है, और 15 साल बाद आप चाहें तो पूरा पैसा ब्याज के साथ निकाल कर इसे बंद कर सकते हैं। पीपीएफ में जमा पैसे पर आपको आयकर की छूट भी मिलती है। हालांकि यह पीपीएफ खाते की कुछ खूबियां नहीं, केवल सामान्य सी जानकारी हैं। अगर आप पीपीएफ खाते का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं, तो नियमित रूप में इसमें पैसे जमा करके लाखों रुपये का फंड आसानी से तैयार कर सकते हैं।
पहले जान लें पीपीएफ में खाता शुरू करने और चलाने के नियम
पीपीएफ खाता शुरुआत में 15 साल के लिए खोला जाता है। यह पोस्ट आफिस और बैंकों की अधिकृत शाखाओं में खोला जा सकता है। पीपीएफ अकाउंट में 1 साल में न्यूनतम 1 बार और अधिकतम 12 बार पैसे जमा करने का नियम है। साल में 1 बार में न्यूनतम 500 रुपये और साल में अधिकतम 12 बार में 1.5 लाख रुपये तक जमा किया जा सकता है। पीपीएफ अकाउंट में ब्याज दर सरकार हर तीन महीने में तय करती है। फिलहाल इस समय पीपीएफ पर 7.1 फीसदी ब्याज दे रही है।
15 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है पीपीएफ खाता
पीपीएफ शुरुआत में 15 साल के लिए खोला जाता है। लेकिन अगर चाहें तो आप इस खाते को 15 साल के बाद भी चालू रख सकते हैं। निवेशक चाहे तो पीपीएफ खाता 15 साल पूरा होने के बाद 5 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है। यही नहीं अगर 20 साल के बाद चाहें तो भी इसे बढ़ाया जा सकता है। इसी तरह इस पीपीएफ खाते को आप जितनी अविध तक चाहें बढ़ाते रह सकते हैं। यही वह तरीका है, जो पीपीएफ में जमा पैसे को तेजी से बढ़ता है।
ये है पीपीएफ से बीच में पैसा निकालने के नियम
पीपीएफ अकाउंट सिंगल नाम से और चाहें तो ज्वाइंट नाम से भी इसे खोल सकते हैं। इस खाते में आप किसी को नॉमिनी बना सकते हैं। वहीं पीपीएफ अकाउंट को पोस्ट ऑफिस से बैंक में और बैंक से पोस्ट ऑफिस में ट्रांसफर भी करा सकते हैं। वहीं अगर पैसों की बीच में जरूरत पड़े तो 7वें साल के बाद से पैसा निकाला भी सकते हैं। इसके अलावा पीपीएफ में जमा पैसे पर लोन भी लिया जा सकता है।
आइये अब जानते हैं कि 1000 रुपय महीने का निवेश कितने लाख रुपये का हो जाएगा
जानिए पीपीएफ में 1000 रुपये महीने का निवेश कितने लाख हो जाएगा
हर महीने 1000 रुपये का निवेश यानी साल में 12000 रुपये का निवेश
-15 साल में कुल निवेश 1.80 लाख रुपये
-इस निवेश पर मिलेगा कुल मिलाकर करीब 1.45 लाख रुपये का ब्याज
-अंत में 15 साल के बाद कुल मिलाकर वापस मिलेगा 3.25 लाख रुपये
5-5 साल के बढ़ाने पर कितना मिलेगा पैसा
अगर आप अपने पीपीएफ खाते को 5-5 साल के बढ़ाते जाते हैं, और 1000 रुपये के निवेश को जारी रखते हैं, तो आपको नीचे बताए गए हिसाब से पैसा मिलेगा।
-20 साल तक निवेश चलाया तो वापस मिलेगा करीब 5.32 लाख रुपये
-25 साल तक निवेश चलाया तो वापस मिलेगा करीब 8.24 लाख रुपये
-30 साल तक निवेश चलाया तो वापस मिलेगा करीब 12.36 लाख रुपये
अब जानें पीपीएफ में 2000 रुपये महीने का निवेश कितने लाख हो जाएगा
हर महीने 2000 रुपये का निवेश यानी साल में 24000 रुपये का निवेश
-15 साल में कुल निवेश 3.60 लाख रुपये
-इस निवेश पर मिलेगा कुल मिलाकर करीब 2.90 लाख रुपये का ब्याज
-अंत में 15 साल के बाद कुल मिलाकर वापस मिलेगा 6.51 लाख रुपये
5-5 साल के बढ़ाने पर कितना मिलेगा पैसा
-20 साल तक निवेश चलाया तो वापस मिलेगा करीब 10.65 लाख रुपये
-25 साल तक निवेश चलाया तो वापस मिलेगा करीब 16.49 लाख रुपये
-30 साल तक निवेश चलाया तो वापस मिलेगा करीब 24.72 लाख रुपये
जानें पीपीएफ में 3000 रुपये महीने का निवेश कितने लाख हो जाएगा
हर महीने 3000 रुपये का निवेश यानी साल में 36000 रुपये का निवेश
-15 साल में कुल निवेश 5.40 लाख रुपये
-इस निवेश पर मिलेगा कुल मिलाकर करीब 4.36 लाख रुपये का ब्याज
-अंत में 15 साल के बाद कुल मिलाकर वापस मिलेगा 9.76 लाख रुपये
5-5 साल के बढ़ाने पर कितना मिलेगा पैसा
-20 साल तक निवेश चलाया तो वापस मिलेगा करीब 15.98 लाख रुपये
-25 साल तक निवेश चलाया तो वापस मिलेगा करीब 24.74 लाख रुपये
-30 साल तक निवेश चलाया तो वापस मिलेगा करीब 37.71 लाख रुपये
जानें पीपीएफ में 4000 रुपये महीने का निवेश कितने लाख हो जाएगा
हर महीने 4000 रुपये का निवेश यानी साल में 48000 रुपये का निवेश
-15 साल में कुल निवेश 7.20 लाख रुपये
-इस निवेश पर मिलेगा कुल मिलाकर करीब 5.81 लाख रुपये का ब्याज
-अंत में 15 साल के बाद कुल मिलाकर वापस मिलेगा 10.30 लाख रुपये
5-5 साल के बढ़ाने पर कितना मिलेगा पैसा
-20 साल तक निवेश चलाया तो वापस मिलेगा करीब 21.30 लाख रुपये
-25 साल तक निवेश चलाया तो वापस मिलेगा करीब 32.98 लाख रुपये
-30 साल तक निवेश चलाया तो वापस मिलेगा करीब 49.44 लाख रुपये
जानें पीपीएफ में 5000 रुपये महीने का निवेश कितने लाख हो जाएगा
हर महीने 5000 रुपये का निवेश यानी साल में 60000 रुपये का निवेश
-15 साल में कुल निवेश 9.00 लाख रुपये
-इस निवेश पर मिलेगा कुल मिलाकर करीब 7.27 लाख रुपये का ब्याज
-अंत में 15 साल के बाद कुल मिलाकर वापस मिलेगा 16.27 लाख रुपये
5-5 साल के बढ़ाने पर कितना मिलेगा पैसा
-20 साल तक निवेश चलाया तो वापस मिलेगा करीब 26.63 लाख रुपये
-25 साल तक निवेश चलाया तो वापस मिलेगा करीब 41.23 लाख रुपये
-30 साल तक निवेश चलाया तो वापस मिलेगा करीब 61.80 लाख रुपये
जानें पीपीएफ में 6000 रुपये महीने का निवेश कितने लाख हो जाएगा
हर महीने 6000 रुपये का निवेश यानी साल में 72000 रुपये का निवेश
-15 साल में कुल निवेश 10.80 लाख रुपये
-इस निवेश पर मिलेगा कुल मिलाकर करीब 8.72 लाख रुपये का ब्याज
-अंत में 15 साल के बाद कुल मिलाकर वापस मिलेगा 19.53 लाख रुपये
5-5 साल के बढ़ाने पर कितना मिलेगा पैसा
-20 साल तक निवेश चलाया तो वापस मिलेगा करीब 31.96 लाख रुपये
-25 साल तक निवेश चलाया तो वापस मिलेगा करीब 49.48 लाख रुपये
-30 साल तक निवेश चलाया तो वापस मिलेगा करीब 74.16 लाख रुपये
जानें पीपीएफ में 7000 रुपये महीने का निवेश कितने लाख हो जाएगा
हर महीने 7000 रुपये का निवेश यानी साल में 84000 रुपये का निवेश
-15 साल में कुल निवेश 12.60 लाख रुपये
-इस निवेश पर मिलेगा कुल मिलाकर करीब 10.18 लाख रुपये का ब्याज
-अंत में 15 साल के बाद कुल मिलाकर वापस मिलेगा 22.78 लाख रुपये
5-5 साल के बढ़ाने पर कितना मिलेगा पैसा
-20 साल तक निवेश चलाया तो वापस मिलेगा करीब 37.28 लाख रुपये
-25 साल तक निवेश चलाया तो वापस मिलेगा करीब 57.72 लाख रुपये
-30 साल तक निवेश चलाया तो वापस मिलेगा करीब 86.52 लाख रुपये
जानें पीपीएफ में 8000 रुपये महीने का निवेश कितने लाख हो जाएगा
हर महीने 8000 रुपये का निवेश यानी साल में 96000 रुपये का निवेश
-15 साल में कुल निवेश 14.40 लाख रुपये
-इस निवेश पर मिलेगा कुल मिलाकर करीब 11.63 लाख रुपये का ब्याज
-अंत में 15 साल के बाद कुल मिलाकर वापस मिलेगा 26.03 लाख रुपये
5-5 साल के बढ़ाने पर कितना मिलेगा पैसा
-20 साल तक निवेश चलाया तो वापस मिलेगा करीब 42.61 लाख रुपये
-25 साल तक निवेश चलाया तो वापस मिलेगा करीब 65.97 लाख रुपये
-30 साल तक निवेश चलाया तो वापस मिलेगा करीब 98.88 लाख रुपये
जानें पीपीएफ में 9000 रुपये महीने का निवेश कितने लाख हो जाएगा
हर महीने 9000 रुपये का निवेश यानी साल में 108000 रुपये का निवेश
-15 साल में कुल निवेश 16.20 लाख रुपये
-इस निवेश पर मिलेगा कुल मिलाकर करीब 13.09 लाख रुपये का ब्याज
-अंत में 15 साल के बाद कुल मिलाकर वापस मिलेगा 29.29 लाख रुपये
5-5 साल के बढ़ाने पर कितना मिलेगा पैसा
-20 साल तक निवेश चलाया तो वापस मिलेगा करीब 47.94 लाख रुपये
-25 साल तक निवेश चलाया तो वापस मिलेगा करीब 74.21 लाख रुपये
-30 साल तक निवेश चलाया तो वापस मिलेगा करीब 1.11 करोड़ रुपये
जानें पीपीएफ में 10000 रुपये महीने का निवेश कितने लाख हो जाएगा
हर महीने 10000 रुपये का निवेश यानी साल में 120000 रुपये का निवेश
-15 साल में कुल निवेश 18.00 लाख रुपये
-इस निवेश पर मिलेगा कुल मिलाकर करीब 14.54 लाख रुपये का ब्याज
-अंत में 15 साल के बाद कुल मिलाकर वापस मिलेगा 32.54 लाख रुपये
5-5 साल के बढ़ाने पर कितना मिलेगा पैसा
-20 साल तक निवेश चलाया तो वापस मिलेगा करीब 53.26 लाख रुपये
-25 साल तक निवेश चलाया तो वापस मिलेगा करीब 82.46 लाख रुपये
-30 साल तक निवेश चलाया तो वापस मिलेगा करीब 12.36 करोड़ रुपये
जानें पीपीएफ में 11000 रुपये महीने का निवेश कितने लाख हो जाएगा
हर महीने 11000 रुपये का निवेश यानी साल में 132000 रुपये का निवेश
-15 साल में कुल निवेश 19.80 लाख रुपये
-इस निवेश पर मिलेगा कुल मिलाकर करीब 16.00 लाख रुपये का ब्याज
-अंत में 15 साल के बाद कुल मिलाकर वापस मिलेगा 35.80 लाख रुपये
5-5 साल के बढ़ाने पर कितना मिलेगा पैसा
-20 साल तक निवेश चलाया तो वापस मिलेगा करीब 58.59 लाख रुपये
-25 साल तक निवेश चलाया तो वापस मिलेगा करीब 90.71 लाख रुपये
-30 साल तक निवेश चलाया तो वापस मिलेगा करीब 1.35 करोड़ रुपये
जानें पीपीएफ में 12500 रुपये महीने का निवेश कितने लाख हो जाएगा
हर महीने 12500 रुपये का निवेश यानी साल में 150000 रुपये का निवेश
-15 साल में कुल निवेश 22.50 लाख रुपये
-इस निवेश पर मिलेगा कुल मिलाकर करीब 18.18 लाख रुपये का ब्याज
-अंत में 15 साल के बाद कुल मिलाकर वापस मिलेगा 40.68 लाख रुपये
5-5 साल के बढ़ाने पर कितना मिलेगा पैसा
-20 साल तक निवेश चलाया तो वापस मिलेगा करीब 66.58 लाख रुपये
-25 साल तक निवेश चलाया तो वापस मिलेगा करीब 1.03 करोड़ रुपये
-30 साल तक निवेश चलाया तो वापस मिलेगा करीब 1.54 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
